वसीम तलाक नहीं तलाक खुदा के लिए नहीं तलाक नहीं नहीं दिल के अरमा आंसुओं में बह गए 80 के दौर में पाकिस्तान से भारत आकर हॉट सेंसेशन बनी एक अदाकारा जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से हिंदी सिनेमा में तहलका मचा दिया था सुभान अल्लाह मजा भी है जवा जवा हवा भी है नीली आंखों वाली एक एक्ट्रेस जिनकी खूबसूरती बिल्कुल अलग और फ्रेश नजर आती थी कहनाना तुमय किसी से वो मशहूर अदाकारा जो गायकी में भी इस कदर पारंगत थी कि अपनी पहली ही फिल्म के लिए फिल्म फेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवार्ड अपने नाम किया
और बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी गायिका एं देखती रह [संगीत] गई लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान के कराची शहर में पैदा हुई यह अभिनेत्री एक ब्रिटिश नागरिक थी और भारत में हिंदी सिनेमा के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर रिश्ते में इनके मामा लगते थे कदमों की धूर मुझे लोग कहते हैं क्या आपको पता है कि भारत सरकार ने इन्हें ओसीआई काट दिया जिससे इन्हें भारत आने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी और इसका आधार बने इनके हिंदू नाना और मुस्लिम नानी जिनकी अजीब और अलग ही कहानी है तुम होते कौन हो मुझे आजाद करने वाले मैं तो तुम्हारी लौंडी नहीं जो तुमने मुझे आजाद किया और ना ही तुम्हारी जेब में पड़ा हुआ नोट जिससे तुम जब चाहो खैरात
में दे दो और क्या आप यकीन करेंगे कि एक अमेरिकी पति दो पाकिस्तानी पति को छोड़ने के बाद और एक दुबई के शख्स से चौथी शादी करने के बावजूद वह फिलहाल भारत में अकेली जिंदगी गुजार रहे हैं चुपके चुपके रात दिन आंसू बहा तो कौन है यह अदाकारा कौन थे इनके नाना-नानी किस तरह से इनका कपूर खानदान से गहरा रिश्ता है और क्यों ब्रिटिश नागरिकता और पाकिस्तानी मूल की होने के बावजूद यह मुंबई में रह रही हैं बताएंगे और भी बहुत कुछ आप बने रहिए हमारे साथ नमस्कार दोस्तों मैं हूं श्वेता जया और आप देख रहे हैं
फिल्मी बातें मेरा नाम सलमा सलमा सलमा मेरा नाम सलमा दोस्तों आज हम बात कर रहे हैं गुजरे जमाने की एक ऐसी एक्ट्रेस की जिन्हें सिर्फ एक गाने ने ही रातों-रात पॉपुलर के शिखर पर पहुंचा दिया था शायद उनका आखरी हो ये सितम और यह अपनी पहली ही फिल्म से टॉप की एक्ट्रेस और मजी हुई गायिका करार दे दी गई थी इस गाने में ऐसा दर्द था कि यह सुनने वालों को रुला देता था हर सितम ये सोच कर हम सह गए तो साथ ही इस फिल्म ने ट्रिपल तलाक के दर्द से गुजर रही मुस्लिम महिलाओं को पहली बार रिप्रेजेंट किया जिससे खासकर इसे महिलाओं का खूब सपोर्ट मिला सुनना तो मेरी तकदीर है औरत हूं ना जो सदियों से मर्द की बात सुनती चली आई लेकिन आज तुम्हें मेरी बात सुननी पड़ेगी मैं पूछती हूं कि जो शादी मेरी मर्जी के बगैर हो ही नहीं सकती उसके टूटने या तोड़ने में मेरी हां
और ना का दखल क्यों नहीं जरूरी सलमा आगा भले ही इस एक्ट्रेस ने फिल्मों में बहुत ज्यादा समय तक काम नहीं किया लेकिन अपनी पहले ही में इन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन मिला तो साथ ही बेस्ट सिंगर का फिल्म फेयर अवार्ड भी हासिल [संगीत] हुआ तो वहीं वह हर मिजाज के गीत गाने के लिए भी जानी जाती थी और देखते ही देखते हिंदी सिनेमा जगत में एक अलग पहचान और मुकाम बना ली थी चले आओ चले आ तो कौन थी सलमा आगा और कैसे शुरू हुआ था इनका फिल्मी सफर आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि इनका करियर कम समय में ही तबाह हो गया और आज यह कहां और किस हाल में है चलिए जानते हैं चेहरा चुपा लिया है किसी ने हिजाब में चेहरा छुपा लिया सलमा आगा का जन्म 25 अक्टूबर 1956 को पाकिस्तान के कराची शहर में हुआ था
सलमा की मां जरीन हिंदी और पाकिस्तानी फिल्मों में नसरीन के नाम से काम करती थी और इनके पिता लियाकत गुल आगा ईरानी मूल के थे जो पाकिस्तान के व्यापारी थे और अमृतसर में भी उनका कारोबार था भारत से परिवार का रिश्ता होने की वजह से सलमा का कुछ समय यहां भी बीता लेकिन पिता को बिजनेस के सिलसिले में बार-बार लंदन आना जाना होता था जिस वजह से बाद में पूरा परिवार लंदन शिफ्ट हो गया सलमा की पढ़ाई लिखाई लंदन में ही हुई और इन्होंने ब्रिटिश नागरिकता ले ली सलमा आगा की मां का परिवार पिछली तीन पीढ़ियों से फिल्मों से जुड़ा रहा था इसलिए सलमा का भी इस तरफ काफी झुकाव था सलमा की रिश्तेदारी राज कपूर के खानदान से भी थी इस बारे में हम वीडियो में आगे विस्तार से बताएंगे फिलहाल बात करते हैं हिंदी सिनेमा में सलमा की एंट्री की सलमा पढ़ाई के साथ-साथ क्लासिकल म्यूजिक भी सीखने लगी और फिल्मों में आने का मन बनाने लगी इसी दौरान राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि कपूर की शादी के बाद लंदन में रिसेप्शन पार्टी दी जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गजों के साथ सलमा की मां को भी इनवाइट किया गया था बताते हैं कि इस पार्टी में सलमा की मुलाकात जानेमाने फिल्म निर्माता बी आर चोपड़ा से हुई जो अपनी अगली फिल्म के लिए एक मुस्लिम हीरोइन की तलाश में थे क्योंकि मुस्लिम पृष्ठभूमि की कहानी होने की वजह से उन्हें लगता था
कि एक मुसलमान अदाकारा ही इस रोल के साथ बेहतर न्याय कर सकेंगी उन्होंने सलमा आगा को देखते ही अपनी फिल्म का ऑफर दे डाला और जब इनकी आवाज सुनी तो इन्हीं से फिल्म के गाने गवाने का भी फैसला लिया तो इस तरह सलमा भारत आ गई और फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तीन तलाक जैसे गंभीर मुद्दे पर बनने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म थी जिसमें एक संवेदनशील मुद्दे को बेहद प्रभावशाली ढंग से पेश किया गया था और तीन तलाक के दंश दुष्परिणामों और हलाला के बारे में खलक दिखाया गया था इसमें सलमा आगा की भूमिका ऐसी लड़की की थी जो इन कुरीतियों का सामना करती है और उसकी जिंदगी दर्द और गम में डूबती चली जाती है फिल्म का नाम पहले रखा गया था तलाक तलाक तलाक पर मुस्लिम समुदाय के विवादों के बाद इसे बदलकर निकाह कर दिया गया तो वहीं बीआर चोपड़ा के कुछ दोस्तों ने उन्हें यह भी समझाया कि मान लो कोई मुस्लिम शख्स यह फिल्म देखकर अपने घर जाता है और उसकी बीवी उससे पूछती है कि कौन सी फिल्म देखकर आए हो तो वह क्या जवाब देगा वह अगर फिल्म का नाम बताएगा तो शरिया कानून के मुताबिक उनका तलाक ही हो जाएगा चोपड़ा साहब को बात समझ में आ गई और उन्होंने फिल्म का नाम बदल दिया फिल्म में सलमा आगा ने ही अपने ऊपर फिल्माए गए सारे गीतों को आवाज दी जो कि सुपर डुपर हिट हो गए है
जवा जवा हवा भी है को देखने के बाद लोग इस हीरोइन के बारे में एक दूसरे से पूछने लगे कि नीली आंखों वाली नीलोफर यह गोरी सी लड़की कौन है जो खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहतरीन गायिका भी है ये झूठ है कि तुमने हमें प्यार किया है हमने तुम्ह जुल्फों में गिरफ्तार इस तरह सुरैया नूरजहां और सुलक्षणा पंडित जैसी कुछ फेमस एक्ट्रेसेस के बाद सलमा आगा का भी नाम सिंगर कम एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो गया देखे हमें नसीब से अब अपने क्या मिले 1982 में आई इस फिल्म पर काफी कंट्रोवर्सी भी हुई लेकिन इससे सलमा रातों-रात स्टार बन गई निकाह के बाद सलमा के पास फिल्मों की लाइन लग गई इसके बाद उनकी फिल्में आई कसम पैदा करने वाले की सलमा ऊंचे लोग जंगल की बेटी पांच फौलादी महावीरा आदि तेरी मोहब्बत मेरी जवानी बन के रहेगी को सलमा ने उस दौर के कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर किया जिसमें मिथुन चक्रबोर्ती के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी तुम किसी से मिथुन के साथ फिल्म पति पत्नी और तवायफ में सलमा ने एक तवायफ का किरदार निभाया जिसमें उनका नेगेटिव शेड था और इसमें उनके ऊपर फिल्माए गए कई
गाने हिट साबित हुए कदमों की भूल मुझे लोग कहते हैं तो वही इस फिल्म में वंप के रूप में उनकी डायलॉग डिलीवरी भी पसंद की गई वा सा दूसर की बेटियों के नाश्ते बल खाते जिस्म देखकर आह भरने वाला अयाश आज अपनी बेटी के पैरों में घुंगरू बंदे देखकर कि कदर बेताबी से तड़प उठा कि घुंघरू नाक बनकर उसकी शराफत को डसने लगे लेकिन इसके बावजूद उन्हें वो सफलता नहीं मिल पा रही थी जो निकाह से हासिल हुई थी अगर आज आपको अपनी बेटी का खयाल आ ही गया है तो जाइए जाके दूसरे शरीफों से कहिए कि यहां से अपनी अपनी औलाद पहचान के ले जाए क्योंकि तवाफ किसी किसान मजदूर या गरीब का खून नहीं होती यहां कोई किसी सरमाया दार की औलाद होती है तो कोई किसी जंगीर दार की बेटी या फिर आप जैसे शरीफ अपने अपनी शराफत की निशा यहां छोड़ जाते हैं इसके पीछे एक वजह सलमा द्वारा फिल्मों का ठीक से चुनाव ना करना माना गया जलना मेरी जिंदगी है मैं जल के भी खुश वही सलमा एक ही तरह के किरदार के लिए फिट लगती थी और उन पर वेस्टर्न स्टाइल बिल्कुल भी नहीं जमती थी ये रात में जो मजा है
मज ये कुछ नया नया है तुमको आज क्या हुआ फिर भी वो इससे निभाती थी जो उन पर थोपा हुआ सा लगता था झूम झूम झूम बाबा झूम झूम झूम बाबा सलमा ने हिंदी के साथ-साथ तमिल तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया जानकार बताते हैं कि उन्हें राज कपूर की फिल्म हीना भी ऑफर हुई थी लेकिन ऐन मौके पर सलमा की नानी बीच में आ गई और उन्होंने पता नहीं क्यों राज कपूर साहब से सलमा को किसी भी कीमत पर फिल्मों में काम ना देने की गुजारिश की कहते हैं इससे सलमा के हाथ से कई और अच्छी फिल्में भी चली गई वहीं फिल्म एक्सपर्ट्स यह भी बताते हैं कि सलमा ने एक्टिंग से ज्यादा अपने सिंगिंग करियर पर फोकस किया वह फिल्म निर्माताओं पर दबाव डालती थी कि जिन फिल्मों में वह काम करेंगी उसके गाने भी खुद ही गाएंगे जाहिर है हर डायरेक्टर उनके इस शर्त को मानने को तैयार नहीं हो सकता था क्योंकि ऐसे में वह लता मंगेशकर आशा भोसले या किसी और गायिका से अपनी फिल्म फिल्मों में नहीं गवा पाता ऐसे में सलमा ने अपनी जिद्द में आकर कुछ और बेहद अच्छी फिल्में भी छोड़ दी तो साथ ही वह पाकिस्तान और बांग्लादेश की फिल्मों के लिए भी गाने के लिए बीच-बीच में लंबे समय के लिए भारत से गायब रहती थी जिससे बॉलीवुड में निर्माताओं ने उन्हें सीरियस लेना बंद कर दिया इसके साथ ही सलमा इश्क मोहब्बत के चक्कर में भी खूब डूबी रहती और अपने रिश्तों को लेकर भी हमेशा चर्चा में बनी रहती यह भी एक बड़ी वजह रही कि बॉलीवुड के निर्माताओं ने उनसे दूरी बना ली क्योंकि वह करियर को लेकर थोड़ी भी गंभीर नजर नहीं आ रही थी वह बार-बार शादी करती अलग होती और फिर नई शादी करती जाहिर है इस चक्कर में पड़े रहने में ही उनका काफी वक्त जाया हो रहा था जिस समय को वह अपने करियर की बेहतरी में लगा सकती थी बॉलीवुड में अपने फिसलते करियर को संभालने के लिए उन्होंने जंगल की बेटी जैसी एक सी ग्रेड फिल्म भी की जिसमें खूब अंग प्रदर्शन भी किया ले न यह भी काम नहीं आया सलमा आगा वन फिल्म वंडर करार दे दी गई और
आखिरी बार 1996 में आई फिल्म गहरा राज में नजर आई इसके अलावा वह कुछ पाकिस्तानी फिल्मों में भी काम करती दिखी लेकिन धीरे-धीरे शोहरत उनसे छनती चली गई और उनका जलवा बिखर गया जिंदगी तेरे दर पे फना कर चले आजर चलिए अब बात करते हैं सलमा आगा की पर्सनल लाइफ की तो फिल्मों में लॉन्च होने से पहले ही उनका नाम न्यूयॉर्क के एक बिजनेसमैन महमूद सिपरा के साथ जुड़ा जिन्होंने निर्माता बनकर सलमा आगा को हीरोइन बनने के सपने दिखाए उन्होंने तीन फिल्मों बेगम साहिबा और बेबसी को बनाना भी शुरू कर दिया फिर सलमा से निकाह कर लिया बताते हैं कि महमूद सिपरा ने यह फिल्में सलमा आगा को पाने के लिए ही बनानी शुरू की थी निकाह के बाद सिपरा ने इन फिल्मों का काम बंद कर दिया और सलमा से अलग हो गए और इस तरह सलमा लालच में आकर पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों मोर्चे पर ठगी गई अब तक तो जो भी दोस्त मिले बेवफा मिले इसके बाद सलमा आगा ने 1980 में पाकिस्तान के एक्टर डायरेक्टर प्रोड्यूसर जावेद शेख से दूसरी शादी की और कुछ पाकिस्तानी फिल्में साइन कर ली जावेद शेख पहले से ही शादीशुदा थे और दो बच्चों के थे लेकिन सलमा का यह दूसरा निकाह भी ज्यादा नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए फिर साल 1989 में सलमा ने तीसरा निकाह किया इस बार उनके शौहर बने थे पाकिस्तान के स्क्वैश प्लेयर रहमत खान वह लंदन में सलमा के पड़ोसी हुआ करते थे रहमत खान से सलमा आगा के दो बच्चे हुए साशा आगा और अली आगा यह शादी 2010 तक चली उनके पति ने किसी और से शादी कर ली और तीसरे पति से भी सलमा का तलाक हो गया
तो मैं तुम्हें तलाक देता हूं वसीम तलाक नहीं तलाक खुदा के लिए नहीं तलाक नहीं नहीं इसके बाद सलमा ने दुबई बेस्ट बिजनेसमैन मंजर शाह से साल 2011 में चौथी शादी की जब सलमा आगा की उम्र 55 साल थी इसके बाद सलमा मुंबई आ गई और अपने बच्चों का करियर यहीं सेटल करने की कोशिश करने लगी सलमा के तीसरे पति से उनकी बेटी शशा ने बॉलीवुड में फिल्म औरंगजेब से एंट्री ली वहीं सलमा भी एक फिल्म मेकर बनने की कोशिश करने लगी और कुछ सीरियल्स भी उन्हें मिले फिलहाल सलमा अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई में ही रह रही हैं वहीं उनके मौजूदा पति मंजर शाह दुबई में रहते हैं सलमा ने भारत सरकार से संपर्क किया और 2017 में ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया का कार्ड हासिल कर लिया जिस के मिलने के बाद अब वह बेरोकटोक भारत आ जा सकती हैं इसको लेकर सलमा का कहना था कि मेरा पूरा खानदान भारत से रहा है इसलिए ओसीआई कार्ड पर तो मेरा अधिकार था अब उनके परिवार का भारत से और कपूर खानदान से क्या रिश्ता रहा है चलिए यह भी बताते हैं दरअसल पृथ्वीराज कपूर की पत्नी राम सरनी के भाई थे जुगल किशोर मेहरा जो फिल्मों से जुड़े थे और बॉम्बे रेडियो में स्टेशन डायरेक्टर थे यानी वह राज कपूर के सगे मामा थे जुगल किशोर ने अपने जमाने की मशहूर अदाकारा और गायिका अनवार बेगम से शादी की 30 के दशक में जो
सबसे पहली हीर रांझा फिल्म बनी थी उसमें जुगल किशोर मेहरा ने रांझा और अनवार ने हीर का किरदार निभाया अनवार पहले से तलाकशुदा थी और उनके पहले पति रफीक से उनकी एक बेटी भी थी जिसका नाम था जरीन जगल किशोर मेहरा ने भी अनवार बेगम से पहले दो शादियां कर रखी थी और यह दोनों ही शादियां मुलिम महिलाओं से हुई थी जब जुगल किशोर मेहरा और अनवा बेगम ने शादी की तो उसी दौरान भारत पाकिस्तान को आजादी मिली और देश का बंटवारा हो गया फिर अनवार के साथ जुगल किशोर मेहरा भी पाकिस्तान चले गए और इस्लाम अपना लिया उन्होंने कन्वर्ट होने के बाद अपना नाम रखा अहमद सलमान और अनवार की बेटी जरीन को कानूनी तौर पर गोद ले लिया उन्होंने रेडियो पाकिस्तान में नौकरी शुरू की और वहां डिप्टी जनरल डायरेक्टर जनरल बने बाद में उन्होंने पाकिस्तान एयरलाइंस ज्वाइन की और रिटायरमेंट के बाद लंदन में बस गए इनकी बेटी जरीन ने हिंदी और पाकिस्तानी फिल्मों में नसरीन के नाम से काम किया और बाद में पाकिस्तान के ही एक व्यापारी लियाकत गुल आगा से शादी की उन्हीं दोनों की बेटी हैं सलमा आगा जो बाद में अपनी मां और नाना-नानी की तरह ही एक अभिनेत्री और साथ में एक मशहूर गायिका भी बनी तो यह थी पूरी कहानी भारत पाकिस्तान और ब्रिटेन की एक्ट्रेस और सिंगर सलमा आगा की आपको हमारा आज का यह एपिसोड कैसा लगा कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताइएगा इसी तरह के और किस्से कहानियों को देखने के लिए आप हमें में आपसे फिर होगी मुलाकात फिलहाल मुझे दीजिए इजाजत नमस्कार [संगीत]