[संगीत] दोस्तों सैफ अली खान के अपने ही बच्चों सारा इब्राहिम ने कुछ ऐसा कह दिया कि सोशल मीडिया पे बवाल मच गया। करीना कपूर को लेकर के चर्चा तो हो ही रही है पर इसके साथ-साथ परिवार को बॉलीवुड का फेक परिवार तक कह दिया गया है। ऐसा क्या हुआ है दोस्तों और क्यों सोशल मीडिया पे यह वीडियो वायरल हो रहा है? बताते हैं आपको। करण जौहर के शो कॉफी विद करन में सैफ अली खान और करीना कपूर पहुंचे।
इस दौरान दोनों को सारा अली खान और इब्राहिम अली खान का एक वीडियो मैसेज दिखाया गया। इस वीडियो में सारा ने कहा कि हेलो फादर हेलो करीना वहीं इब्राहिम ने भी अपने पिता और करीना के लिए खास मैसेज दिया। इब्राहिम ने सैफ को अपना रोल मॉडल और हीरो बताया। उन्होंने कहा कि उनके पता नहीं जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। हार्ट की परेशानी, अंगूठे की चोट और चाकू से हुए हमले तक का जिक्र इब्राहिम ने किया। उनकी मुश्किलों के बारे में बताया। पर यही मुश्किलें कहीं ना कहीं मानो फसाद बन चुकी हैं। इसके बाद इब्राहिम ने करीना को दुनिया की सबसे कूल सौतेली मां कहा कि वह हमेशा उनके साथ खड़ी रही और उन्होंने करीना को इसके लिए धन्यवाद भी दिया। लेकिन इस वीडियो को लेकर के सोशल मीडिया पे मानो दो हिस्से बट चुके हैं।
मतलब अलग-अलग राय बन रही है। हम आपको दोनों राय दिखाएंगे। एक पोस्ट में सारा और इब्राहिम के मैसेज को शेयर करते हुए लिखा गया कि बॉलीवुड के लोग इतने फेक है। मतलब इस पोस्ट में कहा गया कि यह लोग फेक कर रहे हैं। जो भी इस तरीके से दिखावा कर रहे हैं। हेलो फादर हेलो मदर बोला जा रहा है। यह पूरा का पूरा फेक है। अब इस पोस्ट के नीचे लोगों के कमेंट भी आने शुरू हो गए। एक यूजर ने सवाल किया कि इसमें फेक क्या है? क्या सारा और इब्राहिम को करीना को मां कहना चाहिए? एक दूसरे यूजर ने कहा हेलो फादर कहना सिर्फ एक औपचारिक अंदाज हो सकता है।
वहीं एक अन्य यूजर ने इब्राहिम के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने अपने पिता के हार्ट की परेशानी और चाकू से हुए हमले का जिक्र क्यों किया? क्या वो दोनों को ताना मार रहे थे? मतलब जिस तरीके से उन्होंने ये चीज कही वहां पर इस चीज को लेकर के भी बवाल मच रहा है कि इस बात का जिक्र क्यों किया गया या फिर ये क्यों बोला गया? हालांकि इब्राहिम ने कहीं भी पिता की बेइज्जती नहीं की। जिस तरीके से बातें की जा रही हैं ये बातें तो हो रही पर उन्होंने ऐसा कुछ कहा नहीं जिसको बेइज्जती के रूप में लिया जाए। पर सोशल मीडिया पे राय तो बनती है। जहां एक तरफ लोग कह रहे हैं इसमें फेक क्या है?
वहीं कुछ लोग कह रहे हैं ये तो फेक है। अब आपको क्या लगता है वो अपनी राय जरूर दीजिएगा। आपको बता दें कि सैफ अली खान 1991 में अमृता सिंह से शादी की और शादी से उनके दो बच्चे सारा और इब्राहिम है और साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद सैफ ने 2012 में करीना से शादी कर ली और उनके दो बच्चे तैमूर और जे शो में सैफ ने बताया कि करीना उनके बड़े बच्चों के बीच रिश्ता काफी अच्छा है। मतलब कि दोनों के बीच में जो बॉन्डिंग है चाहे करीना और उनके बड़े बच्चों के बीच में वो काफी अच्छा है। अब सवाल यही है कि सोशल मीडिया पे ये तो सैफ का कहना हुआ पर सोशल मीडिया पे इस वीडियो को लेकर के थोड़ा इस तरीके से तंज कसे जा रहे हैं। दोस्तों यहां पर कोई कह रहा है फेक तो कोई कह रहा है कि इब्राहिम को ये बातें नहीं रखनी चाहिए थी। अब आपको क्या लगता है जिस तरीके की बातें सोशल मीडिया पे हो रही है? आपकी क्या राय? अपनी राय जरूर दीजिएगा और ऐसी बॉलीवुड अपडेट और किसी कहानी के लिए बने रहिए इति सिंह राठौर के साथ और जाते-जाते 4 पी.m. बॉलीवुड को सब्सक्राइब करना मत भूलिएगा। आपका धन्यवाद। मैं