आसमान में अचानक डगमगाया एयर इंडिया का प्लेन। चीखपकार, दहशत और गूंजती दुआएं। भुवनेश्वर से दिल्ली आ रही Air इंडिया की फ्लाइट में मंगलवार दोपहर ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिलाजिसने 150 से ज्यादा यात्रियों की सांसे अटका दी।
30 मिनट की उड़ान के बाद हवा में झटकेऔर देखते ही देखते दिल्ली के बजाय प्लेन चला गया हरियाणा के चरखी दादरी की तरफ। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे भुवनेश्वर के एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट ix1058 दिल्ली के लिए उड़ान भरती है। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहता है।
लेकिन उड़ान भरने के ठीक आधे घंटे बाद आसमान में कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरे प्लेनमें चीखप मचा दी। हवा में प्लेन जोर-जोर से हिचकोले खाने लगा। प्लेन इतना तेजी से डगमगाया कि उसमें सवार 150 से ज्यादा पैसेंजर्स खौफ में आ गए। एक महिला तो बेहोशी हो गई। इसी दौरान पायलट ने प्लेन संभालने के लिए उसकी स्पीड बढ़ा दी। फ्लाइट दिल्ली की जगह हरियाणा की तरफ निकल गई।
किसी तरह पायलट ने प्लेन संभाला और दिल्ली में लैंड कराया। इस खौफनाक मंजर का आंखों देखा हाल बताया। यात्री के मुताबिक आज जीते जी स्वर्ग देखकर आए हैं हम। जैसे पत्ता पेड़ से गिर जाता है वैसे ही फ्लाइट की स्थिति थी। वह तो हमारे जगन्नाथ और राधा रानी ने ही बचाया है। नहीं तो बचना असंभव ही था। वहीं लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट से बाहर निकली कई महिला यात्रियों ने सीने पर हाथ रखकर भगवान का शुक्रिया अदा किया। जबकि कुछ पैसेंजर्सदिल्ली एयरपोर्ट पर कर्मचारियों से शिकायत करते नजर आए।
उनका आरोप है कि हम लोगों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर अधिकारियों से बात करने की कोशिश की लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला। वहीं फ्लाइट ट्रैकर मैप के आंकड़ों पर नजर डालें तो साफlदिखता है कि प्लेन अपने तय रूट से भटक कर दिल्ली के पार हरियाणा के चरखी दादरी की तरफ चला गया था।
यात्रियों के मुताबिक हवा में बिगड़ते संतुलन को संभालने के लिए पायलट ने थ्रोटलल यानी स्पीड बढ़ाई। जिसके चलते प्लेन तय समय से करीब आधा घंटा पहले ही दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हो गया।एक तरफ जहां यात्रियों ने पायलट की समझदारी से बड़ा हादसा टलने की राहत ली। वहीं एयर इंडिया प्रबंधन के रवैया पर सवाल भी उठाए।
फिलहाल इस पूरे मामले पर एयर इंडिया की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा और हवा में इमरजेंसी मैनेजमेंट को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।