Cli

क्यों आधी रात घर की छत पर आसमान में देख चिल्लाने लगे थे राजेश खन्ना? जानकर कलेजा फ!ट जाएगा।

Uncategorized

फिल्म इंडस्ट्री में राजेश खन्ना का जितना बड़ा नाम रहा उनके झगड़ा भी उतने ही मशहूर रहे फिल्म इंडस्ट्री में कहीं ऐसे एक्टर्स और डायरेक्टर्स थे जिसे राजेश खन्ना का झगड़ा हो चुका था। यह सारे चर्चित किस है लेकिन क्या आपको पता है राजेश खन्ना ने झगड़े में भगवान को भी नहीं छोड़ा।

जी हां राजेश खन्ना एक ऐसे एक्टर थे जिन्होंने अपनी नाकामी के दौर में भगवान से भी झगड़ा किया था।हिंदी सिनेमा में राजेश खन्ना पहले ऐसे स्टार थे जिन्होंने सुपरस्टार का दौर देखा। अपनी फिल्मों के जरिए राजेश हिंदी सिनेमा में सुनामी ले आए। उनकी दीवानगी लड़कियों में इतनी ज्यादा थी कि लड़कियां उनकी तस्वीर से शादी कर लेती थीं।

ये हर सुपरस्टार की चाहत थी, सपना था और उसी सपने को राजेश खन्ना हकीकत में जी रहे थे। लगातार हिट होती फिल्मों ने काका को ‘सर्वश्रेष्ठ’ बना दिया। हालांकि चांद की चमक में दाग लगता है और यही दाग राजेश खन्ना के स्टारडम में लगा जब उनकी लगातार 7 फिल्में फ्लॉप हो गईं।

अपनी फिल्मों को फ्लॉप होता देख राजेश खन्ना टूट चुके थे। शराब के आदी हो चुके थे और नशे में चूर रहने लगे थे। एक दिन अचानक रात को जब मुंबई में तेज बारिश हो रही थी, राजेश खन्ना अपने बंगले ‘आशीर्वाद’ की छत पर चले गए। अकेले, बारिश में भीगते हुए, उन्होंने आसमान की तरफ हाथ उठाकर भगवान से चिल्लाकर कहा कि, “इतनी कामयाबी दी, तो अब छीन क्यों रहे हो? क्या तुम भी मुझसे जलते हो?” ये सब देखकर उनकी पत्नी डिंपल कपाड़िया और उनका स्टाफ उनके पास दौड़ा था।

1990 में एक मैग्जीन को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने खुद इसका जिक्र किया कि वो फ्लॉप फिल्मों से डिप्रेशन में चले गए थे। उन्होंने बताया कि, उस रात बारिश हो रही थी, अंधेरा था और मैं अकेला अपनी छत पर था, मैंने खुद पर अपना काबू खो चुका था। मैं भीग चुका था और फिर ऊपर देखते हुए चिल्लाया कि,परवरदिगार हम गरीबों का इतना सख्त इम्तिहान ना ले कि हम तेरे वजूद को इनकार कर दें। डिंपल और मेरा स्टाफ दौड़ते हुए आ गए, उन्हें लगा मैं पागल हो गया हूं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सफलता मुझे इतनी मिली थी कि मैं असफलता बर्दाश्त नहीं कर पाया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *