क्या संजय दत्त ने भी वही गलती कर दी है जो कुछ साल पहले आमिर खान ने की थी? जब एक मीडिया बातचीत के दौरान आमिर खान ने कहा था कि उनकी पत्नी किरण कहती हैं कि उन्हें इस देश में घुटन महसूस होती है और देश सहिष्णु नहीं रहा। आमिर खान पर यह “असहिष्णुता” (intolerant) का टैग लंबे समय तक चिपका रहा
और इसका असर उनकी फिल्मों पर भी पड़ा। इसके बाद आमिर खान ने भले ही प्रधानमंत्री या देश की तारीफ क्यों न की हो, लेकिन उस बयान के लिए उन्हें आज भी ट्रोल किया जाता है।अब संजय दत्त ने भी कुछ ऐसा ही बयान दे दिया है। हाल ही में संजय दत्त शेखर सुमन के शो “टुनाइट विद शेखर” में पहुंचे थे, जहां शेखर सुमन अक्सर राजनीतिक मुद्दों पर तंज कसते हैं और हास्य-व्यंग्य (satire) पेश करते हैं। इसी दौरान जब संजय दत्त से देश के मौजूदा माहौल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “हमारे देश के लोग बहुत अच्छे हैं; यहां शांति होनी चाहिए।”
“लेकिन अब मुझे देश में वह शांति महसूस नहीं होती।””हमारे देश के लोग बड़े दिल वाले हैं और अपनी मेहमाननवाजी के लिए जाने जाते हैं।””मैं शिवाजी से प्रार्थना करूंगा कि हमारे देश में फिर से वही दिन वापस लौट आएं।”संजय दत्त के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी नकारात्मकता देखने को मिली। लोगों का कहना था कि बॉलीवुड के एक और अभिनेता ने यह दावा कर दिया है कि उन्हें देश में घुटन महसूस हो रही है और शांति नहीं मिल रही है।
इसको लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया और संजय दत्त को ट्विटर पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।इसके बाद संजय दत्त ने तुरंत सफाई जारी करते हुए कहा कि उन्होंने जो कुछ भी कहा था, वह मजाकिया अंदाज में कहा गया था। यह ‘मुन्ना भाई’ के अंदाज में बोला गया था, ठीक वैसे ही जैसे मुन्ना भाई देश में गलत हो रही चीजों पर मजाकिया तंज कसा करते थे। बात उसी लहजे में कही गई थी, लेकिन उनके बयान को गलत संदर्भ में लिया गया।
उनका कहने का मकसद यह था कि देश में प्यार, एकता और अपनेपन की भावना बनी रहे, लेकिन उनकी बात को गलत दिशा में मोड़ दिया गया।इस तरह संजय दत्त ने अपनी ओर से स्थिति साफ की है। वैसे आपको बता दें कि शेखर सुमन के शो से अक्सर कई विवाद सामने आते रहते हैं और उनमें से ज्यादातर विवाद उनके इर्द-गिर्द ही घूमते हैं। लेकिन इस बार यह विवाद एक मेहमान की वजह से हुआ है। हालांकि, समय पर सफाई देकर संजय दत्त ने काफी हद तक चीजों को संभाल लिया है।