दर्द और गम ने नीतू कपूर को बनाया । ऋषि कपूर की ने दिया ऐसा । खुद को में डुबोया। पति के जाने के बाद रणबीर की मम्मी को लगी पीने की लत। बिन पिए नहीं आती थी नींद। खुद से करने लगी थी नफरत। इतने बिगड़े हालात कि लेनी पड़ी डॉक्टर की मदद। सुनने में शॉकिंग है।
लेकिन 100% सच है। नीतू कपूर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा शॉकिंग खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई चौंक गया है। हाल ही में नीतू कपूर ने यह खुलासा किया है कि ऋषि कपूर के निधन के बाद उन्होंने अपना गम भुलाने के लिए शराब का सहारा लिया था। उन्होंने खुद को नशे में इस कदर डुबो दिया था कि बिना पिए उन्हें नींद नहीं आती थी और फिर एक वक्त ऐसा भी आया जब वो खुद से नफरत करने लगी। यह शॉकिंग खुलासे नीतू कपूर ने एक्ट्रेस सोहा अली खान के पडकास्ट में किए हैं।
अपनी रिसेंट रिलीज़ फिल्म दादी की शादी को लेकर सुर्खियों में छाई नीतू कपूर हाल ही में बेटी रिधिमा साहनी के साथ सोहा के पॉडकास्ट का हिस्सा बनी थी। जिसमें नीतू ने बच्चों की परवरिश से लेकर पति ऋषि कपूर की के बाद मिले को लेकर खुलकर बातें की हैं। और इसी दौरान नीतू ने अपनी ड्रिंक हैबिट को लेकर भी खुलासा किया। नीतू कपूर ने बताया कि जब उनकी डेथ हुई तब एक महीने तक मुझे नींद नहीं आई या शायद 2-3 महीने तक नींद नहीं आई और मैंने शराब पीना शुरू कर दिया। फिर तो मुझे पिए बिना नींद नहीं आती थी। क्योंकि मैं इतनी हेल्थ कॉन्शियस हूं तो मुझे खुद को उस रूप में देखना अच्छा नहीं लग रहा था। मुझे बस अपना दिमाग सुन के सो जाना था। मुझे खुद से नफरत हो रही थी।
इसलिए मैंने अपने डॉक्टर को फोन किया और कहा कि मेरे साथ यही हो रहा है। मुझे मदद चाहिए। मुझे यह अच्छा नहीं लग रहा है और मैं ऐसी नहीं बनी हूं। इसके आगे नीतू ने बताया कि जब उन्होंने अपनी ड्रिंकिंग हैबिट से छुटकारा पाने का मन बना लिया तब उन्होंने डॉक्टर की मदद का सहारा लिया।
नीतू ने बताया कि रोजाना डॉक्टर उनके घर आते थे और उन्हें इंजेक्शन लगाते थे। जिसके बाद वह उनके सोने तक का इंतजार करते थे। यह सिलसिला 10 से 11 दिनों तक चला। जिसके बाद धीरे-धीरे नीतू को अच्छा फील होने लगा तो उन्होंने डॉक्टर से कहा कि अब उन्हें इंजेक्शन की जरूरत नहीं है। वो अब मूव ऑन कर सकती हैं। इसके साथ ही नीतू कपूर ने यह भी बताया कि जब वो अपने कमरे में जाती थी, तो सो नहीं पाती थी।
उन्हें अकेलेपन से काफी डर लगता था। इसी पॉडकास्ट में नीतू कपूर ने यह भी खुलासा किया है कि उन्होंने करण जौहर की सलाह पर ही काम पर लौटने का फैसला लिया था। लेकिन तब भी लोगों ने उन्हें जज किया। खूब ताने भी दिए। लोगों के इन तानों से वह टूट जाती थी। लेकिन बाद में हर तरह की ट्रॉलिंग को नजरअंदाज कर वह अपनी लाइफ में आगे बढ़ी।