सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल है। वीडियो में बॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन अचानक से हाहाका लगाकर हंसती हुई दिख रही हैं। उनके सामने खड़ा एक शख्स भी मुस्कुरा रहा है। दोनों के बीच की बातचीत में एक पुरानी दोस्ती और अपनापन भी साफ दिखाई देता है। लोगों ने इस वीडियो को देखा तो एक बात पर सबसे ज्यादा चर्चा होने लगी कि आखिर वो शख्स कौन है जो इतनी गंभीर और कम ही खुलकर हंसने वाली एक्ट्रेस को यूं आसानी से हंसा गया।
तो ये शख्स हैं बॉलीवुड के वो कलाकार जिनके शब्दों ने मोहब्बत, जुदाई, रिश्तों और जिंदगी को एक अलग भाषा दी। नाम है गुलजार साहब। दरअसल, हाल ही में जया बच्चन के साथ उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ। मुंबई के एक बुक लॉन्च इवेंट में जया और गुलजार बातचीत करते हुए नजर आए। गुलजार ने जया के कंधे पर हाथ रखा और दोनों के बीच हुई बातचीत पर जया जोर से हंस भी पड़ी। वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर लोगों ने जया के इस कम दिखने वाले खुशमजाज [संगीत] अंदाज को खूब नोटिस भी किया। लेकिन आज जिस शख्स की वजह से यह वीडियो चर्चा में है, उनकी [संगीत] कहानी सिर्फ कुछ खूबसूरत गीतों तक ही सीमित नहीं है। यह कहानी है एक ऐसे इंसान की जिसने जिंदगी में शोहरत भी देखी, रिश्तों की मुश्किलें भी झेली और अपने शब्दों के जरिए हिंदी सिनेमा को एक अलग पहचान [संगीत] दी। गुलजार का असली नाम है संपूर्ण सिंह कालरा। उनका सफर फिल्मी परिवार से शुरू नहीं हुआ था। उन्होंने अपनी मेहनत और हुनर से ही धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाई। लिखना उनकी पहचान बना और फिर उन्होंने गीतकार, पटकथा लेखक, संवाद लेखक, निर्देशक और कवि के तौर पर खुद को स्थापित किया। उनके शब्दों में एक खास बात थी। वो बहुत आम सी चीज को भी बेहद गहरा बना देते थे। इश्क हो, इंतजार हो, अकेलापन हो या फिर किसी अपने से बिछड़ने का दर्द। गुलजार उसे ऐसे शब्द देते थे कि सुनने वाला उसमें अपनी कहानी को खोज लेता था। फिर उनकी जिंदगी में आई एक्ट्रेस राखी।
राखी उस दौर की बड़ी एक्ट्रेस इसमें शामिल हुआ करती थी। दोनों ने साल 1973 में शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद उनके घर में बेटी का जन्म हुआ जिनका नाम उन्होंने मेघना गुलजार रखा। आज मेघना खुद एक जानीमानी फिल्म डायरेक्टर हैं और तलवार राजी और छपाक जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। लेकिन गुलजार और राखी की शादीशुदा जिंदगी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी। बेटी के जन्म के बाद दोनों के रिश्ते में दूरियां बढ़ गई और दोनों अलग रहने लगे। इसे लेकर एक दावा भी मीडिया में किया जाता है कि बेटी पैदा होने के बाद गुलजार अपनी बीवी से नाराज हो गए थे क्योंकि उन्हें एक बेटा चाहिए था जो उनके वंश को आगे बढ़ा सके और इसी वजह से उनकी बीवी के साथ मारपीट भी हुई। गुलजार पर राखी के साथ मारपीट का गंभीर आरोप बॉलीवुड गलियारों में खूब गरमाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह विवाद आंधी की शूटिंग के दौरान के बाद हुआ था और इसी घटना में गुलजार पर राखी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा। फिर राखी और गुलजार ने कानूनी तौर पर तलाक नहीं लिया लेकिन दोनों अलग-अलग जिंदगी जीने लगे। राखी ने फिल्मों में वापसी की और आगे चलकर कई यादगार किरदार स्क्रीन पर निभाए। वहीं गुलजार अपने लेखन और निर्देशन में लगातार आगे बढ़ते रहे। उनकी निजी जिंदगी भले ही उलझी रही हो लेकिन काम के मामले में गुलजार का सफर लगातार मजबूत होता गया और इस कहानी का सबसे खूबसूरत हिस्सा उनकी बेटी मेघनाहै। मेघना ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने पिता के नाम के सहारे सिर्फ पहचान बनाने की कोशिश नहीं की बल्कि अपना एक अलग जगह बनाया। उन्होंने निर्देशन में कदम रखा और अपनी फिल्मों के जरिए गंभीर और संवेदनशील विषयों को पर्दे पर उतारा। एक समय ऐसा भी आया जब उनके करियर में मुश्किलें आई, फिल्मों को सक्सेस नहीं मिली और काम का संकट भी सामने आया। लेकिन बाद में तलवार और फिर राज़ जैसी फिल्मों ने उनके करियर को नई उड़ान दे दी। यानी कि एक तरफ पिता गुलजार ने शब्दों से अपनी पहचान बनाई तो दूसरी तरफ बेटी मेघना ने कैमरे के पीछे अपनी। वहीं राखी और गुलजार भले ही एक साथ ना रहे हो लेकिन मेघना उनकी जिंदगी के बीच एक ऐसा रिश्ता बनी रही जिसने दोनों को पूरी तरह एक दूसरे से अलग होने ही नहीं दिया और फिर वक्त बदलता गया।
जिस रिश्ते में कभी तनाव और अनबन थी उसमें समय के साथ एक दूरी और सम्मान का रिश्ता दिखाई देने लगा। राखी आज खेती करती हैं। वहीं गुलजार मुंबई में रहते हैं और अब लौटते हैं उस वायरल वीडियो पर। जया बच्चन के साथ गुलजार का एक छोटा सा पल सोशल मीडिया पर इसलिए खास बन गया क्योंकि इसमें बॉलीवुड की दो पुरानी पीढ़ियों की दोस्ती दिखाई दी। जया और गुलजार का रिश्ता नया नहीं है। जया ने गुलजार के साथ अपने करियर के शुरुआती दौर में खूब काम किया है और दोनों का फिल्मी सफर कई दशक पुराना भी है। आज इस पड़ाव पर भी दोनों की बातचीत में वही सहजता नजर आती है। वीडियो में जया का खुलकर हंसना शायद इसलिए भी लोगों को अच्छा लगा क्योंकि पर्दे पर और पब्लिक जगहों पर उन्हें अक्सर बेहद बेबाक और गंभीर अंदाज में ही देखा जाता है। बहरहाल गुलजार की जिंदगी कुछ ऐसी है। एक तरफ एक असफल शादी की कहानी और दूसरी तरफ एक बेटी जिसने अपनी पहचान खुद बनाई और तीसरी तरफ एक ऐसा करियर जिसमें उन्होंने हिंदी सिनेमा को ऐसे शब्द दिए जिन्हें लोग आज भी खूब गुनगुनाते हैं। गुलजार सिर्फ गीतकार नहीं है। ।
वह उन चुनिंदा कलाकारों में है जिन्होंने दर्द को भी खूबसूरत भाषा दी और खामोशी को भी आवाज। शायद इसी वजह से दशकों बाद भी उनका नाम सुनते ही लोगों के जहन में सिर्फ गाने नहीं आते एक पूरा एहसास सामने आ जाता है। और अगर आपको बॉलीवुड सितारों की ऐसी ही अनसुनी कहा