जैकी श्रॉफ ने लिख दी आखिरी वसीयत। टाइगर कृष्णा को नहीं मिली फूटी कौड़ी। एक्टर की पत्नी के हाथ भी खाली। किसके नाम की जायदाद लुटा दिए करोड़ों। नाम जान हर कोई हैरान। वसीयत की तस्वीर शेयर कर बताया सच।
बॉलीवुड के वीडू जैकी श्रॉफ अपनी फिल्मों और एक्टिंग के अलावा अपने अतरंगी अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। कभी उनका देसी अंदाज लोगों को पसंद आता है तो कभी पेड़-पौधों के लिए उनका प्यार सोशल मीडिया पर छा जाता है। लेकिन इस बार जैकी ने जो पोस्ट शेयर किया है ।।
उसने हर किसी को चौंका दिया। जैकी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसके ऊपर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था लास्ट विल एंड टेस्टामेंट यानी कि आखिरी वसीयत। बस फिर क्या था? तस्वीर सामने आते ही लोगों की नजर सीधे इस बात पर गई कि आखिर जैकी ने अपनी संपत्ति किसके नाम की है। आमतौर पर ऐसी वसीयत में परिवार, बच्चे, प्रॉपर्टी और पैसों का जिक्र होता है। फैंस को भी लगा कि शायद इसमें टाइगर श्रॉफ या कृष्णा श्रॉफ के लिए कुछ खास लिखा होगा। लेकिन जैकी की वसीयत ने यहां भी अपना अलग ट्विस्ट दिखा दिया। इसमें सबसे खास जिक्र उनके प्यारे स्पाइडर प्लांट का है। दस्तावेज के केयर एंड गार्डनशिप सेक्शन में लिखा है कि उनका फार्म हाउस उनके प्यारे स्पाइडर पौधे की देखभाल में रहेगा।
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। यानी कि जहां लोग अपनी संपत्ति के लिए वारिस तलाशते हैं, वहीं जैकी ने अपने पौधे को ही परिवार का हिस्सा बना दिया। जैसा कि आप देख सकते हैं वसीयत में फार्म हाउस के लिए ₹99 लाख की रकम अलग से रखने की बात लिखी गई। मतलब एक्टर के जाने के बाद भी उनके पौधों को खाद, मिट्टी और देखभाल में कमी नहीं होनी चाहिए। इतना ही नहीं सभी पौधों, गमलों और माली के लिए भी लाइफटाइम केयर और मेंटेनेंस का इंतजाम करने की बात भी कही गई है। और सबसे प्यारी बात तो वसीयत के आखिर में लिखी नजर आती है। जैकी ने अपने पौधों को परिवार बताया है। उन्होंने कहा है कि इन पौधों से उन्होंने हमेशा प्यार किया। उनकी देखभाल की और उन्हें सुरक्षित रखा। अब उनके बाद भी इन्हें प्यार और सुरक्षा मिलती रहे। यही उनकी इच्छा है। वसीयत पर जैकी श्रॉफ के नाम का सिग्नेचर भी नजर आ रहा है और दस्तावेज पर 1 सितंबर 2026 की तारीख लिखी होने की बात भी सामने आई है। हालांकि इस पोस्ट को देखने के बाद सबसे पहले लोगों के दिमाग में यही सवाल आया कि आखिर जैकी ने ऐसा क्यों किया?
दरअसल जैकी का पेड़, पौधों और नेचर से प्यार किसी से छिपा नहीं है। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पौधों के साथ नजर आ जाते हैं और एनवायरमेंट को लेकर भी अपनी बात रखते हैं। इसलिए उनकी यह वसीयत भी उसी प्यार और उनके खास अंदाज का एक्सटेंशन लगती है।
जहां दुनिया में लोग अपनी वसीयत में बंगले, जमीन, जायदाद और करोड़ों रुपए छोड़ने की सोचते हैं। वहीं जैकी श्रॉफ ने अपनी वसीयत में पौधों की फिक्र छोड़ने का आईडिया दे दिया है। बच्चों की बजाय पौधे को वारिस बनाने का यह किस्सा भले ही मजेदार हो लेकिन इसके पीछे जैकी का नेचर के लिए प्यार साफ नजर आता है।