ना गौरी ना सुहाना अब्राहम आर्यन बीवी बच्चों से ज्यादा किस पर जान छिड़कते हैं शाहरुख हो गया खुलासा बादशाह के स्पेशल पर्सन के बारे में जान बेहद इमोशनल हो गए फैंस शाहरुख ही नहीं बच्चों की भी फेवरेट है ये शख्स शाहरुख खान एक ऐसा नाम जिसे दुनिया किंग खान बादशाह के नाम से भी पुकारा करती है।
करोड़ों फैंस सुपरहिट फिल्में आलीशान जिंदगी और एक खूबसूरत परिवार लेकिन क्या आप जानते हैं शाहरुख की जिंदगी में एक ऐसा शख्स भी है जिसके लिए उनका प्यार और चिंता सबसे अलग है। जिस पर वो जान छिड़कते हैं। वो ना तो उनकी पत्नी गौरी खान है ना बच्चे आर्यन सुहाना या अब्राहम। यह खास इंसान है उनकी बड़ी बहन शहनाज लाला रुख खान। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। शाहरुख अपनी बहन से कितना प्यार करते हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चाहे आईपीएल मैच हो, फैमिली डिनर हो, कोई खास पार्टी हो या फिर विदेश में छुट्टियां।
वो अक्सर शहनाज को अपने साथ लेकर जाते हैं। यहां तक कि सलमान खान की दिवाली पार्टी में भी शहनाज आई थी। लेकिन वह जहां भी जाती हैं, परिवार के साथ ही जाती हैं। खान परिवार का कोई ना कोई सदस्य हमेशा उनके साथ रहता है। वो लाइमलाइट से भी दूर रहती हैं और इसके पीछे की वजह किसी का भी दिल तोड़ सकती है।
दरअसल माता-पिता के निधन से शहनाज को गहरा सदमा लगा। इस दर्द ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया था। बताया जाता है वह लंबे समय तक मानसिक और इमोशनल परेशानियों से जूझती रही। पिता के बाद मां के निधन ने उनको अंदर से तोड़ दिया। वह में चली गई। परिवार के इस मुश्किल दौर में शाहरुख ने सिर्फ भाई का ही नहीं बल्कि एक पेरेंट का भी फर्ज निभाया।
आज भी शहनाज़ शाहरुख के परिवार के साथ ही रहती हैं। शाहरुख हमेशा इस बात का ध्यान रखते हैं कि उनकी बहन को किसी भी चीज की कोई कमी ना हो। यही वजह है कि अक्सर उन्हें अपनी बहन का सबसे बड़ा सहारा भी कहा जाता है। एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख ने बताया था कि जब वो फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे कि शूटिंग कर रहे थे.
उस दौरान शहनाज की तबीयत काफी खराब हो गई थी। हालात इतने गंभीर थे कि डॉक्टर्स ने उम्मीद तक छोड़ दी थी। उस मुश्किल समय में शाहरुख उन्हें इलाज के लिए स्विट्जरलैंड तक लेकर गए थे। एक भाई के तौर पर उन्होंने अपनी बहन के लिए हर मुमकिन कोशिश की। बता दें शाहरुख खान ही नहीं बल्कि गौरी खान, आर्यन, सुहाना और अब्राहम भी शहनाज से बेहद प्यार करते हैं। खान परिवार में उन्हें खास सम्मान और प्यार मिलता है। परिवार का हर सदस्य उनका पूरा ख्याल रखता है और उन्हें हमेशा खुश रखने की कोशिश करता है। शाहरुख कई बार कह चुके हैं कि वह अपनी बहन को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव है।
उन्होंने एक बार कहा था कि जब भी वो अपनी बहन के पास जाते हैं तो अपनी सारी चिंताएं और तनाव बाहर छोड़कर आते हैं। वह चाहते हैं कि शहनाज उन्हें हमेशा मुस्कुराते हुए देखे।
यही वजह है कि करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान की दुनिया में जब भी खास लोगों का जिक्र होता है तो उनमें उनकी बहन शहनाज लाल रोह खान का नाम जरूर शामिल किया जाता है।