Cli

ये है सलमान खान का सीक्रेट बेटा? 26 साल बाद खुल गया राज।

Uncategorized

क्या बॉलीवुड के सबसे बड़े बैचलर सलमान खान का कोई ऐसा राज है जिसे उनके सबसे जिगरी दोस्त साजिद नाडियाडवाला ने पिछले 18 सालों से दुनिया की नजरों से छुपा कर रखा था। कैसे एक 18 साल के लड़के की चाल, उसका एटीट्यूड और चेहरे की बनावट देखकर पूरे इंटरनेट को 90 के दशक के असली भाईजान की याद आ गई। और सबसे बड़ा सवाल जिस वक्त सोशल मीडिया पर इस लड़के को सलमान का सीक्रेट बेटा बताकर डीएनए टेस्ट तक की बातें की जा रही थी, ठीक उसी वक्त 60 साल के हो चुके सलमान खान ने करण जौहर के शो पर बैठकर अपनी शादी और पिता बनने की तड़प को लेकर ऐसा कौन सा खुलासा कर दिया जिसने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया?

दोस्तों, माया नगरी मुंबई में हर रोज सैकड़ों अफवाहें जन्म लेती हैं और शाम ढलते ही दम तोड़ देती हैं। लेकिन कभी-कभी कैमरे में एक ऐसा चेहरा कैद हो जाता है जो दशकों पुरानी बंद फाइलों को एक झटके में खोल देता है। आज के इस दौर में जहां किसी भी स्टार किड को फिल्मों में लॉन्च करने से पहले करोड़ों रुपए की पीआर एजेंसीज लगाई जाती हैं। उनके जिम जाने से लेकर एयरपोर्ट लुक तक की पूरी स्क्रिप्ट पहले से लिखी जाती है। वहीं अचानक एक ऐसा लड़का कैमरों के सामने आया जिसका खुद का कोई Instagram अकाउंट तक नहीं है।

ना कोई फैंसी फोटोशूट, ना किसी बड़ी डेब्यू फिल्म का अनाउंसमेंट। बस कुछ ही सेकंड्स की एक वीडियो क्लिप सामने आई, और देखते ही देखते पूरा देश अपनी आंखें मलने पर मजबूर हो गया। लोगों को लगा जैसे किसी ने टाइम मशीन चलाकर 1990 के उस दौर को फिर से जिंदा कर दिया हो, जब मैंने प्यार किया साजन और जुड़वा का जवान प्रेम पर्दे पर आता था। लेकिन इस पुरानी याद के साथ ही इंटरनेट के गलियारों से एक ऐसी जहरीली थ्योरी का बवंडर उठा, जिसने बॉलीवुड के दो सबसे ताकतवर परिवारों के रिश्ते को एक बार फिर चर्चा के सबसे गर्म कटघरे में खड़ा कर दिया। और उस लड़के को सलमान का सीक्रेट बेटा बताकर डीएनए टेस्ट तक की बातें कही जाने लगी।

इस पूरे बवाल की पहली चिंगारी भड़की अप्रैल 2026 के आखिरी हफ्ते में। जब मुंबई की सड़कों पर पापराजी के कैमरों ने मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और वर्धा खान के छोटे बेटे सुफियान नाडियाडवाला को अचानक स्पॉट किया। उस वक्त 18 साल के सूफियान ने शरीर से चिपकी हुई एक फिटेड ब्लू टीशर्ट पहन रखी थी। गले में एक स्लिक सिल्वर पेंडेंट झूल रहा था और कानों में छोटे-छोटे इयरिंग्स चमक रहे थे। चौड़े कंधे, टाइट स्लीव्स से साफ उभरते हुए बाईसेप्स, शार्प जो लाइन, माथे पर लहराते घने बाल और सबसे बढ़कर वो बेखौफ, मस्त मौला वॉक।

सब कुछ हूबहू वैसा ही था जैसा आज से तीन दशक पहले यंग सलमान खान का हुआ करता था। कुछ ही घंटों में यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई और लोग इसे सलमान की कार्बन कॉपी कहने लगे। तो किसी ने हैरानी जताते हुए कमेंट किया कि यह लड़का तो खुद भाईजान से भी ज्यादा सलमान खान लग रहा है। अप्रैल का यह वायरल तूफान अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अक्टूबर 2026 के पहले हफ्ते में इस कहानी में दूसरा और कहीं ज्यादा बड़ा धमाका हुआ। मौका था मुंबई में आयोजित फिल्म प्रेम की कीटाणु की स्पेशल स्क्रीनिंग का। जहां करण जौहर और बॉलीवुड की तमाम हस्तियां रेड कारपेट पर मौजूद थी। इसी शाम साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्धा खान भी अपने छोटे बेटे सुफियान का हाथ थामे रेड कारपेट पर पहुंची। लेकिन उस रात का सबसे ड्रामेटिक पल तब कैमरे में कैद हुआ जब बॉलीवुड के असली सुल्तान यानी सलमान खान और उनके हमशक्ल कहे जा रहे सुफियान का आमनासामना हुआ। उस नजारे की कल्पना कीजिए जब 60 साल के सलमान खान और उनकी जवानी जैसा दिखने वाला 18 साल का सुफियान एक ही फ्रेम में खड़े थे। और यहीं से इस पूरी कहानी का वो तीखा और विवादित मोड़ शुरू होता है जहां एक मासूम सी समानता को सोशल मीडिया के ट्रोल्स ने मर्यादा की सारी सीमाएं पार करते हुए घटिया कांस्परेसीज में बदल दिया। कमेंट सेक्शन में ऐसे बेहूदा सवाल पूछे जाने लगे कि क्या यह लड़का सलमान खान का कोई सीक्रेट बेटा है जिसे उन्होंने दुनिया की नजरों से छिपाकर अपने दोस्त साजिद को पालने के लिए सौंप दिया। कुछ लोगों ने इसे सलमान के फार्म हाउस से जोड़ते हुए फार्म हाउस प्रोडक्ट तक कह दिया तो कईयों ने साजिद नाडियाडवाला को सीधे डीएनए टेस्ट करवाने की सलाह दे डाली।

हालांकि इसके सामने इंटरनेट का एक समझदार वर्ग भी खड़ा हुआ जिसने इन ट्रोल्स को जमकर आईना दिखाया। समझदार फैंस ने फुटेज को ज़ूम करके साबित किया कि सुफियान का बॉडी लैंग्वेज और स्टाइल भले ही सलमान जैसा लगे लेकिन उनके चेहरे की असल बनावट उनकी आंखें और नाक 100 फीसदी उनके पिता साजिद नाडियाडवाला की जवानी से मिलती हैं। लोगों ने याद दिलाया कि शाहरुख खान के डुप्लीकेट इब्राहिम कादरी भी तो शाहरुख जैसे दिखते हैं। तो क्या दुनिया में दो लोगों का मिलना कोई जुर्म है? वहीं कुछ क्रिटिक्स ने यह भी तंज कसा कि सुफियान सिर्फ तब तक सलमान जैसे लगते हैं जब तक वे सीरियस रहते हैं। लेकिन मुस्कुराते ही उनके दांतों की बनावट सारा भ्रम तोड़ देती है। इसलिए उन्हें किसी की सस्ती कॉपी बनने के बजाय अपनी खुद की पहचान बनानी चाहिए। लेकिन अब सवाल उठता है कि आखिर सुफियान नाडियाडवाला की रगर-रग में उनके चलने के ढंग में और उनके उस निडर एटीट्यूड में 90 के दशक के सलमान खान की वो छाप आई कहां से? इस राज को समझने के लिए हमें आज से तीन दशक पीछे चलना होगा। उस दौर में जब सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की दोस्ती की मिसालें पूरे बॉलीवुड में दी जाती थी। साजिद नाडियाडवाला सिर्फ सलमान खान की फिल्मों में पैसा लगाने वाले प्रोड्यूसर नहीं रहे हैं बल्कि वे पिछले 33 सालों से सलमान की जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव के सबसे बड़े गवाह और राजदार रहे हैं। साल 1996 की सुपरहिट फिल्म जीत से लेकर जुड़वा हर दिल जो प्यार करेगा मुझसे शादी करोगी।

पार्टनर और किक तक जबजब इन दोनों दोस्तों ने हाथ मिलाया तब-तब बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश हुई। कितना अजीब संयोग है कि साल 1996 में साजिद की ही बनाई फिल्म जीत में सलमान खान के कैरेक्टर राजू की शादी बचपन के एक पारिवारिक वादे के तहत तय होती है। और असल जिंदगी में भी सलमान और साजिद ने अपनी शादी को लेकर एक बेहद अनोखा वादा किया था। मगर उस शादी के वादे से ठीक पहले साजिद की निजी जिंदगी में एक ऐसा भयानक तूफान आया था जिसने उन्हें अंदर तक तोड़ कर रख दिया था। वो तूफान आया था साल 1992 और 1993 के बीच जब साजिद नाडियाडवाला ने उस दौर की सबसे कम उम्र की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्या भारती से चुपचाप शादी रचाई थी। लेकिन शादी के सिर्फ 1 साल बाद साल 1993 में जब दिव्या भारती अपनी फिल्म लाडला की आधी शूटिंग लगभग पूरी कर चुकी थी। तभी महज 19 साल की उम्र में उनकी अचानक और रहस्यमई मौत ने पूरे हिंदुस्तान को सुन कर दिया। दिव्या भारती के दुनिया से चले जाने के बाद साजिद गहरे सदमे और अंधेरे में डूब गए थे और उस सबसे बुरे दौर में सलमान खान ही अपने दोस्त का सबसे बड़ा सहारा बनकर उनके साथ खड़े रहे।

दिव्या भारती के गुजरने के ठीक 1 साल बाद साल 1994 में उनकी पहली डेथ एनिवर्सरी के मौके पर साजिद नाडियाडवाला की इस सुनी जिंदगी में एक 16 साल की लड़की ने कदम रखा जो उस वक्त नौवीं क्लास में पढ़ती थी और एक यंग जर्नलिस्ट के तौर पर इंटरव्यू लेने के सिलसिले में साजिद से मिलने आई थी और उस लड़की का नाम था वर्धा खान। पहली ही मुलाकात में 16 साल की वर्धा को यह एहसास हो गया था कि साजिद ही उनके सपनों के राजकुमार हैं। लेकिन दिव्या की यादों में डूबे साजिद के दिल में जगह बनाना कोई आसान काम नहीं था। वर्धा खान ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि साजिद को मनाने और उन्हें अपने प्यार में डालने के लिए उन्हें पूरे 8 साल तक लगातार मेहनत करनी पड़ी। वर्धा साजिद के पीछे इस कदर दीवानी थी कि वे कभी किसी स्टोरी के बहाने, कभी इंटरव्यू के बहाने तो कभी अपने लिखे हुए आर्टिकल्स दिखाने के बहाने साजिद के ऑफिस पहुंच जाती थी। कई बार तो साजिद वर्धा की इस दीवानगी से इतने चिढ़ जाते थे कि ऑफिस के अंदर बैठे होने के बावजूद अपने स्टाफ से कहलवा देते थे कि जाकर बोल दो साजिद बाहर गए हैं। आखिरकार 8 साल की इस लंबी मेहनत के बाद वर्धा का सच्चा प्यार जीत गया और साजिद शादी के लिए राजी हो गए। लेकिन जब शादी की तारीख तय होने की बारी आई तो वहां एंट्री हुई सलमान खान के उस जबरदस्त मूड स्विंग की जिसका खुलासा खुद साजिद नाडियाडवाला ने किया था।

असल में जवानी के दिनों में सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला ने एक साथ यह कसम खाई थी कि दोनों दोस्त जिंदगी भर शादी नहीं करेंगे और हमेशा बैचलर ही रहेंगे। लेकिन साल 1999 में जब सलमान खान की तीन फिल्में उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी और उनके अफेयर्स की चर्चा सोमी अली से लेकर ऐश्वर्या राय और संगीता बिजलानी तक के साथ होती थी। तभी अचानक एक दिन सलमान खान को शादी करने का जबरदस्त अटैक आया। इस अचानक आए शादी के ख्याल के बाद सलमान ने सीधा साजिद नाडियार्ड वाला को पकड़ा और कहा कि यार अब मुझे शादी करनी है। मेरे पास तो लड़की पहले से रेडी है। तू भी तुरंत अपने लिए लड़की फाइनल कर क्योंकि हम दोनों एक ही दिन और एक ही मंडप में साथ दूल्हा बनेंगे। सलमान जिस लड़की की बात कर रहे थे वो थी संगीता और इसीलिए दोस्त की बात सुनकर साजिद ने तुरंत अपनी मां और परिवार से बात की और वर्धा खान के साथ उनकी शादी पक्की कर ली गई। दोनों दोस्तों की शादी के लिए तारीख चुनी गई 18 नवंबर। क्योंकि 18 नवंबर को ही सलमान खान के पिता सलीम खान का बर्थडे और उनके माता-पिता की वेडिंग एनिवर्सरी होती है। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो गई और दोनों शादियों के वेडिंग कार्ड्स तक छप कर मेहमानों में बट गए। लेकिन आखिरी वक्त पर सलमान सोमी अली के साथंगे हाथों पकड़े गए। और वो रिश्ता वहीं खत्म हो गया। इसका नतीजा यह हुआ कि 18 नवंबर की उस तय तारीख से सिर्फ 5 या छ दिन पहले सलमान खान ने साजिद नाडियाडवाला को फोन लगाया और बड़े आराम से कहा कि यार साजिद अब मेरा शादी करने का बिल्कुल मूड नहीं है। इसलिए मैं अपनी शादी कैंसिल कर रहा हूं।

सलमान ने तो एक पल में कह दिया लेकिन साजिद के घर मेहमानों में कार्ड्स बढ़ चुके थे। और आखिरकार 18 नवंबर साल 2000 को 13 साल के एज गैप के बावजूद साजिद नाडियाडवाला और वर्धा खान की शादी हो गई। उस शादी की रात का सबसे मजेदार किस्सा तब हुआ जब साजिद स्टेज पर दूल्हा बनकर बैठे थे और अचानक सलमान खान ने स्टेज पर आकर साजिद के कान में झुक कर धीरे से कहा कि साजिद बाहर एक कार स्टार्ट खड़ी है। अभी भी वक्त है तू भी अपना इरादा बदल ले और गाड़ी लेकर यहां से भाग जा। खुद दुल्हन बनी वर्धा खान ने एक इंटरव्यू में हंसते हुए बताया था कि उन्हें अपनी शादी के अगले दिन जाकर यह बात पता चली कि जिस दिन उनकी डोली उठी थी, ठीक उसी दिन सलमान खान की बारात भी निकलने वाली थी। साजिद के घर में सलमान खान की जगह किसी बाहरी दोस्त की नहीं बल्कि परिवार के सबसे बड़े मेंबर की रही है। छोटे बेटे सुफियान नाडियाडवाला ने जब से होश संभाला उसने अपने घर के ड्राइंग रूम से लेकर विदेशों की फिल्म शूटिंग्स तक हर जगह सलमान खान को अपने सामने देखा है।

साइकोलॉजी में इसे बिहेवियरल मिररिंग कहा जाता है। यानी जब कोई बच्चा पैदा होने से लेकर 18 साल की उम्र तक सलमान खान जैसे बड़े सुपरस्टार की छत्रछाया में बड़ा होता है तो वो अनजाने में ही अपने उस फेवरेट अंकल के चलने का तरीका, कंधों का झुकाव, कपड़े पहनने का स्टाइल और वो निडर बॉडी लैंग्वेज अपने अंदर उतार लेता है। इसलिए सुफियान नाडियाडवाला में दिखने वाला 90 के दशक का सलमान खान किसी गंदी गॉसिप या सीक्रेट रिश्ते की वजह से नहीं बल्कि सलमान खान के साथ बीते 18 सालों के गहरे प्यार और परवरिश का ही असर है।

और यही वजह है कि इन तमाम अफवाहों और डीएनए टेस्ट वाले कमेंट्स पर खान और नाडियार्ड वाला परिवार ने किसी ट्रोल को सफाई देकर भाव नहीं दिया। लेकिन इस कहानी का सबसे भावुक और चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब सुफियान के वायरल वीडियोस के ठीक बीच कॉफी विद करण के आखिरी सीजन का पहला एपिसोड प्रीमियर हुआ। सामने बैठे थे सलमान खान। एक तरफ इंटरनेट साजिद के बेटे में सलमान का चेहरा देखकर पागल हो रहा था। और दूसरी तरफ करण जौहर के सामने बैठे सलमान अपनी अधूरी जिंदगी, अपनी शादी ना होने के फैसले, और पिता बनने की तड़प पर अपने दिल के जख्म कुरेद रहे थे। बातचीत के दौरान सलमान ने बिना किसी हिचकिचाहट के स्वीकार किया कि मुझे शादी करने से किसी ने नहीं रोका था। मैंने खुद अपने आप को रोका था। इसलिए मैं दुनिया पर कोई झूठा इल्जाम नहीं लगाऊंगा और मैं अपने फैसले से संतुष्ट हूं।

लेकिन तभी करण जौहर ने वह सवाल पूछ लिया जिसने 60 साल के इस सख्त दिखने वाले भाईजान की आंखों में नमी ला दी। करण ने पूछा कि क्या सलमान को अपनी खुद की औलाद ना होने की कमी खलती है? इस पर सलमान ने एक सेकंड भी गवाए बिना कहा कि हां मुझे अपने बच्चे ना होने की कमी बहुत बुरी तरह खलती है। दरअसल सलमान खान के दिल में एक पिता बनने की यह तड़प आज की नहीं बल्कि सालों पुरानी है। अपनी बहन अर्पिता खान के दोनों बच्चों आहिल शर्मा और आयत शर्मा पर जान छिड़कने वाले सलमान ने आपकी अदालत में यह बड़ा राज खोला था कि उनका प्लान घर में बहू लाने का नहीं था बल्कि अपना खुद का बच्चा करने का था। उस वक्त सलमान ने साफ शब्दों में बताया था कि करण जौहर ने जिस तरह सरोगेसी के जरिए बिना शादी किए बच्चों का सुख पाया मैं भी बिल्कुल वही रास्ता अपनाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन तभी हिंदुस्तान के सरोगेसी और बच्चा अडॉप्ट करने के कानून बदल गए। और नए कानून के हिसाब से एक अकेले कुंवारे मर्द के लिए ऐसा करना नामुमकिन हो गया। तब सलमान ने बड़ी मायूसी और उम्मीद के साथ कहा था कि माना एक बच्चे को मां की जरूरत होती है। लेकिन हमारे घर में तो माताओं की कोई कमी ही नहीं है। हमारे पास पूरा जिला और पूरा गांव है जो उस बच्चे को पलकों पर बिठाकर संभाल लेगा। और अब 60 साल की उम्र में सलमान ने जो बात कही, उसने करोड़ों दिलों को छू लिया। सलमान ने पूरे यकीन के साथ कहा कि एक ना एक दिन बच्चे मेरी जिंदगी में जरूर आएंगे। और अगर अगले 4 से 5 सालों में भी मेरे बच्चे होते हैं तो भी मेरे पास अपने बच्चों के साथ खेलने और उन्हें बड़ा होते देखने के लिए 20 से 25 साल की पूरी जिंदगी बाकी होगी। जब आप इन तमाम कड़ियों को एक साथ जोड़ कर देखते हैं तो दिल दहल जाता है।

एक तरफ वो अधूरा मंडप जहां से सलमान पीछे हट गए। उनके सबसे गहरे दोस्त के घर में एक ऐसे बच्चे की परवरिश जो आज बिल्कुल युवा सलमान की तरह चलता और दिखता है और दूसरी तरफ 60 साल के सुल्तान का यह ख्वाब कि काश उनके आंगन में भी उनके अपने बच्चे की किलकारी गूंजे। और अब उस दिन का इंतजार भी पूरे हिंदुस्तान को रहेगा, जब सलमान खान की बाहों में वाकई उनका अपना बच्चा मुस्कुराएगा। आपका सलमान खान के इस दर्द को लेकर और सुफियान के सलमान जैसा दिखने पर क्या कहना कमेंट करके जरूर बताइएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *