एक्ट्रेस पर बॉयफ्रेंड ने बनाया धर्म बदलने का प्रेशर। भगवान को धोखा देने का सताने लगा था डर। 34 की एक्ट्रेस ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड की खोली सच्चाई। पंजाबी एक्ट्रेस के शॉकिंग दावे हो रहे सोशल मीडिया पर वायरल।
जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं पंजाबी सिनेमा की बेहद खूबसूरत बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के बारे में। पंजाबी इंडस्ट्री से लेकर बड़े पर्दे के गलियारे तक अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाने वाली हिमांशी खुराना आज एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। वेल बिग बॉस सीजन 13 में हिमांशी खुराना की लव स्टोरी तो किसी से नहीं छिपी।
बिग बॉस के सेट पर हिमांशी खुराना और आसिम रियाज ना सिर्फ एक दूसरे को दिल दे बैठे थे बल्कि शो में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री भी देखने को मिली थी। मगर लंबी डेटिंग के बाद दोनों अलग हो गए थे। वेल तो सभी जानते हैं कि हिमांशी और आसिम अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं। आसिम मुस्लिम है जबकि हिमांशी पंजाबी हिंदू है। दोनों ने ब्रेकअप की वजह भी अलग-अलग धर्म से होने को ही बताया था।
तब हाल ही में पारस चावड़ा के पॉडकास्ट में एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने अपने ब्रेकअप और ब्रेकअप की वजहों पर खुलकर बातचीत भी की है। पारस ने हिमांशी से पूछा कि एक अच्छा और बुरा रिलेशनशिप कैसे होता है? इस पर हिमांशी ने जवाब दिया, “मुझे नहीं लगता कि कंपैटिबिलिटी जैसी कोई चीज होती है। दो इंसान अलग होते हैं। लेकिन उन्हें साथ में ग्रो करना चाहिए। अगर लड़की ग्लो कर रही है तो वह खुश है और अच्छी दिख रही है तो वह अच्छे रिश्ते में है। उसे लड़के से सपोर्ट मिल रहा है।
अगर लड़का करियर में ग्रो कर रहा है तो मतलब है कि लड़की का उसे सपोर्ट मिल रहा है। आगे भी अपनी बातचीत में हिमांशी खुराना ने बताया कि खराब रिलेशनशिप की वजह से उन पर फिजिकली भी काफी बुरा असर हुआ था। हिमांशी ने बताया कि उनका चेहरा बिगड़ने लगा था। साथ ही उन्हें , का भी शिकार होना पड़ा था। हर दूसरे दिन उनकी नाक से बहता था। साथ ही साथ हाइपरटेंशन की वजह से भी एक्ट्रेस की हालत खराब हो गई थी।
हिमांशी ने आगे यह भी शेयर किया कि एक वक्त पर उनके बालों से भी बदबू आने लगी थी और उनके चेहरे पर ढेरों पिंपल्स भी होने लगे थे और आखिर में उन्हें भी होना पड़ा। वेल इसी बातचीत के दौरान पारस ने कहा कि जब वो रिलेशनशिप में थी तब उनके कन्वर्शन की खबरें भी खूब सुर्खियों में छाई हुई थी। क्या सच में वो अपना धर्म बदलने वाली थी? वेल इस सवाल के जवाब में हिमांशी ने कहा छोड़ो यार क्या ही बोलना है। एक बार ऐसा हुआ था कि मुझसे बोला गया कि तुम पूजा पाठ नहीं कर सकती इसके बाद।
मैंने उससे पहले अपने मुंह से यह बात बोली कि उससे पहले मैं चारधाम की यात्रा करना चाहती हूं क्योंकि इसके बाद मैं कभी भी नहीं मिल पाऊंगी। मेरे मन में सवाल आया कि जब मैं मरूंगी तो मुझे जलाया जाएगा या फिर दफनाया जाएगा।
वह मेरा टर्निंग पॉइंट था। मैं किन्नौर कैलाश गई और वहां जाते ही मैं जोर-जोर से रोने लगी थी। तो सुना आपने हिमांशी खुराना कि अब यही कुछ खुलासे तेजी से वायरल होने के साथ-साथ लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। बहरहाल बता दें कि साल 2023 में हिमांशी और आसीन का ब्रेकअप हो गया था। जिसके बाद से दोनों अपनी लाइफ में अलग-अलग खुश हैं और आगे भी बढ़ रहे हैं और सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी लाइफ के हर अपडेट को शेयर भी करते रहते हैं।