वैसे तो हेमा मालिनी हमेशा ही अपनी खूबसूरती और अपनी अदाओं की वजह से चर्चा में रही है लेकिन इस पर हेमा मालिनी अपनी बयान के चलते चर्चा में आई दरअसल हेमा मालिनी ने अपने घर में हुई चोरी के बारे में एक ऐसा बयान दिया है जिसमें सबको चौंका दिया।
दरअसल एक्ट्रेस मधुबनी हेमा मालिनी की बर्ताव और उनके स्वभाव के बारे में एक किस्सा सुनाया है जो बेहद दिलचस्प है।उन्होंने कहा, ‘वह जिंदगी में किसी भी परिस्थिति में आगे बढ़ने में विश्वास रखती हैं. यही सोच उन्हें एक मजबूत इंसान बनाती है.’ मधु ने ईशा देओल की शादी का उदाहरण देते हुए बताया कि शादी के अगले ही दिन हेमा मालिनी संसद चली गई थीं. उन्होंने कहा, ‘जब ईशा की शादी हुई, तो अगले ही दिन वह संसद चली गईं.
मधु ने हेमा मालिनी के इसी रवैये से जुड़ा एक और किस्सा भी साझा किया. उन्होंने बताया कि एक बार हेमा मालिनी के घर में हो गई थी. घर से कुछ कीमती सामान होने के बावजूद उन्होंने खुद को उस घटना के तनाव में ज्यादा देर तक नहीं रखा. उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और फिर अगले ही दिन अपने सामान्य काम में लौट गईं.
जब उन्होंने हेमा मालिनी से पूछा कि वह इतनी बड़ी घटना के बाद भी इतनी सहज कैसे रह पाईं, तो हेमा जी ने उन्हें बेहद अलग अंदाज में जवाब दिया. हेमा मालिनी ने कहा था, ‘क्या कर सकते हैं? शायद पिछले जन्म में मेरा उस पर कोई कर्ज था. अगर वे उसे ढूंढ लेंगे तो वह मुझे वापस मिल जाएगा।