नहीं रही एक्ट्रेस अनन्या। 27 की उम्र में कहा अलविदा। जवान बेटी की मौत से परिवार में छाया मातम तो फैंस को भी लगा बड़ा झटका। अचानक निधन की वजह ने उड़ाए लोगों के होश। जी हां, इस वक्त एंटरटेनमेंट की दुनिया से एक बेहद ही शॉकिंग और बुरी खबर सामने आ रही है। खबरें हैं कि एक्ट्रेस अनन्या राज अब हमारे बीच नहीं रही है। महज 27 साल की छोटी सी उम्र में एक्ट्रेस की सडन डेथ की खबरों ने हर किसी को बड़ा झटका दे दिया है। साथ ही जवान बेटी की मौत से परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट गया है और मातम भी छाया हुआ है।
सबसे पहले आपको बता दें कि एक्ट्रेस अनन्या राज जिन्हें अनन्या सेन गुप्ता केनाम से भी जाना जाता है। 27 साल की उम्र में दुनिया से अलविदा कहने वाली एक्ट्रेस के परिवार ने खुद सोशल मीडिया के जरिए यह बुरी खबर चाहने वालों के साथ शेयर की है। इंस्टा पोस्ट को देखते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को गहरा सदमा भी लगा। परिवार के मुताबिक 27 साल की अनन्या राज का निधन 15 जुलाई 2026 की सुबह हो गया था। निधन की जानकारी देते हुए फैमिली ने इस पोस्ट में लिखा यह अनन्या का परिवार है।
बहुत दुख के साथ हमें यह बताना पड़ रहा है कि 15 जुलाई की सुबह-सुबह अनन्या का निधन हो गया। सोते समय ही शांति से उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले एक साल से ज्यादा समय से वह शारीरिक और मानसिक तकलीफों से जूझ रही थी। उन्होंने उनसे उभरने के लिए एक की तरह संघर्ष किया।
वह बहुत मजबूत इरादों वाली लड़की थी और एक रानी की तरह जीती थी। बच्चा तुम्हारी कमी बहुत खलेगी। हम आप सभी से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं। इस मुश्किल समय में हम अपनी निजता और शांति बनाए रखना चाहते हैं। तो सुना आपने सोते-सोते ही अपने आखिरी सफर पर निकली दिवंगत एक्ट्रेस के परिवार के इस खुलासे से हर किसी की आंखें नम हो गई है। साथ ही साथ दिल भी झकझोर गया है लोगों का।
साथ ही इस पोस्ट में अनन्या के परिवार ने बेटी के एक साल से फिजिकली और मेंटली रूप से ठीक ना होने का भी जिक्र किया। Instagram पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और परिवार के लिए भी संवेदनाएं जाहिर कर रहे हैं। कई फैंस के लिए यह खबर इसलिए भी हैरान करने वाली है क्योंकि अनन्या लंबे वक्त से लाइमलाइट से दूर थी और सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं रहती थी। बहरहाल जानकारी के लिए बता दें कि अनन्या राज कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
उन्होंने सेवन ऑफर्स टू गो द फाइल एग्जिट और जैसी फिल्मों में काम कर ऑडियंस को एंटरटेन किया था और अब अचानक आई निधन की खबरों पर चाहने वाले यकीन करने को भी तैयार नहीं है। वरना महागो के साथ एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना भी कर रहे हैं।