Cli

आराध्या के खास दिन से बच्चन परिवार फिर गायब! बेटी के बर्थडे पर नहीं दिखे अभिषेक?

Uncategorized

ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या के बर्थडे पार्टी की फोटो सामने आई है, जो उन्होंने अपने ननिहाल में मनाया। उनकी मामी ने ये फोटोज शेयर की हैं। दूसरी तरफ, श्वेता बच्चन ने मां और भाई के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। फैंस कमेंट में एक ही सवाल कर रहे हैं।

ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन इस बुधवार 15 साल की हो गईं और वो अपनी पार्टी में बिल्कुल परी सी लग रही थीं। ननिहाल में आराध्या ने अपना जन्मदिन मनाया क्योंकि उनकी मामी ने इसकी झलक दिखाई है। हमेशा की तरह इस बार भी बच्चन परिवार को कोई सदस्य उनके सेलिब्रेशन का हिस्सा नहीं था, क्योंकि फोटोज में तो ऐसा कुछ नहीं दिखा। दूसरी तरफ, अभिषेक बच्चन अपनी बहन श्वेता बच्चन और मां जया बच्चन के साथ नजर आए। दोनों फोटोज पर फैंस कमेंट कर रहे हैं और पूछ भी रहे कि आखिर हमेशा ऐसा क्यों होता है।

ऐश्वर्या की भाभी, श्रीमा राय ने इंस्टाग्राम पर आराध्या के जन्मदिन के जश्न की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसे उन्होंने 21 नवंबर को मनाया था। इन फोटोज में परिवार की एक ऐसी फोटो भी शामिल थी जो पहले कभी नहीं देखी गई थी। इसमें ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या नजर आ रही हैं, जो 16 नवंबर को 15 साल की हो गई

आराध्या बच्चन के बर्थडे की तस्वीरफोटो में, आराध्या अपनी मां, नानी वृंदा और कजिन शिवांश के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। बर्थडे गर्ल सफेद ड्रेस में बहुत सुंदर लग रही थीं। उन्होंने गले में हार और सिर पर टियारा पहना था, जिसे देखकर फैंस को उनकी मां की ‘ब्यूटी क्वीन’ वाली झलक याद आ गई। ऐश्वर्या ने काले रंग की ट्राउजर और स्वेटशर्ट पहनी थी, जबकि वृंदा आराध्या के बगल में खड़ी थीं और उन्होंने आराध्या की कमर पर हाथ रखा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *