Cli

रिलीज से पहले लीक हुई शाह रुख खान की King की कहानी? ‘कुछ कुछ होता है’ से जुड़ा है सीक्रेट कनेक्शन

Uncategorized

रामायण’ के बाद, शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘किंग’ (King) पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस मल्टी-स्टारर फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, सुहाना खान और कई अन्य कलाकार शामिल हैं।

इस फिल्म का पहला गाना ‘तू मिल जाए’, इस साल शाह रुख खान के जन्मदिन पर रिलीज किया गया था। हालांकि फिल्म की कहानी के लेकर अब तक कोई भी आइडिया सामने नहीं आया है। अब, रेडिट के एक यूजर ने वेबसाइट पर एक थ्योरी शेयर की है, जिसमें फिल्म ‘किंग’ की कहानी का खुलासा करने का दावा किया गया है।

रेडिट यूजर ने रिवील कर दी कहानीपोस्ट में लिखा है, ‘अभिषेक, शाह रुख खान को दीपिका को मारने के लिए भेजता है, क्योंकि दीपिका अभिषेक के गैंग और उनके अपराधों की जांच कर रही होती है। लेकिन शाह रुख और दीपिका को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। दीपिका प्रेग्नेंट होती है और वे शादी करने का फैसला करते हैं।’

अभिषेक शादी में पहुंच जाता है और दीपिका को गोली मार देता है। शाह रुख, अभिषेक का पीछा करता है और उसके गैंग के कई सदस्यों को मार डालता है, लेकिन अंत में वह पुलिस के हत्थे चढ़ जाता है और उसे जेल हो जाती है।’

r

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *