बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर जलसा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई और इसके साथ ही ईमेल में लिखा गया है खून का बदला खून से लेंगे। आखिर कौन है यह बिग बी को धमकी देने वाला? अमिताभ बच्चन के मशहूर बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है और इस धमकी के बाद मुंबई में हड़कंप मच गया है।
दरअसल मुंबई के मेयर रितू तावड़े के ऑफिस में एक धमकी भरा ईमेल आया। इस ईमेल में मुंबई के बीएमसी मुख्यालय के साथ-साथ अमिताभ बच्चन के घर जलसा को भी उड़ाने की बात कही गई। लेकिन इस ईमेल में जो बातें लिखी गई हैं, वह और भी चौंकाने वाली है। धमकी देने वाले ने साल 1984 के सिख दंगों का जिक्र किया है। ईमेल में लिखा गया है कि उन दंगों में हुई हत्याओं का बदला लिया जाएगा। साथ ही खून का बदला खून से लेने की बात भी कही गई
। इतना ही नहीं इस ईमेल में 27 नवंबर से 21 दिसंबर तक की तारीखों का जिक्र भी किया गया। आपको बता दें अमिताभ बच्चन को इससे पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं। कुछ टाइम पहले खिस्तानी आतंकी गुरपंतवंत सिंह पन्नू की तरफ से भी बिग बी को धमकी दिए जाने की खबर आई थी।
एक वायरल पोस्ट में लोगों से अमिताभ बच्चन के घर के बाहर इकट्ठा होने की अपील की गई थी। इस पोस्ट में ₹11 लाख देने की बात भी कही गई। अब एक बार फिर अमिताभ बच्चन का घर जलसा धमकी देने वालों के निशाने पर है। इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इसके साथ ही अमिताभ बच्चन और उनके बंगले जलसा के चारों तरफ पुलिस तैनात भी कर दी गई है।
फिलहाल पुलिस इस धमकी भरे ईमेल की जांच कर रही है। अब देखना होगा कि इस मामले में कौन सा आता है और जांच में क्या खुलासा होता है