Cli

सुनीता से नफरत करते है गोविंदा?गणपति उत्सव में खोल दी रिश्ते की पोल, मचा बवाल!

Uncategorized

बेटी की उम्र की लड़की को ले ले घूम रहा है। शर्म तो आना चाहिए थोड़ा इसको। इस उम्र में अपनी बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है। सुनीता आूजा की कही इस बात से गोविंदा अभी तक नाराज है। यही वजह है कि जिस वक्त घर में सेलिब्रेशन का मौका है, गणपति लाए गए घर में तब गोविंदा मौजूद नहीं रहे। हां, गोविंदा घर के गणपति सेलिब्रेशन में शामिल हुए।

लेकिन उस वक्त जब सुनीता नहीं थी तब जब सुनीता थी तब गोविंदा नहीं थे। गोविंदा के घर का कलेश पिछले कुछ समय से मीडिया में है और अब यह क्लेश एक और स्टेप आगे बढ़ गया है। सुनीता ने घर में हर साल की तरह गणपति रखे। बप्पा का वेलकम किया। मीडिया के सभी लोग मौजूद रहे। सुनीता ने जमकर डांस किया और उनके बच्चे भी उनके साथ थे। लेकिन गोविंदा मिसिंग लगे। जो घर की मेन शान है, जो घर का चाम है, वो ही गायब रहा। तब लोगों ने कहा कि गोविंदा कहां है?

सुनीता की तरफ से स्टेटमेंट दिया गया कि गोविंदा यूएस ट्रैवल कर रहे हैं। इसीलिए वो नहीं आए। लेकिन शाम को गोविंदा ने सबको शॉक कर दिया अचानक से। जब वो अपने घर गणपति के दर्शन करने पहुंचे और वहां पर बेटी, टीना और यशवर्धन जो उनके बेटे हैं वह साथ में नजर आए। लेकिन सुनीता ने गोविंदा के साथ पोज नहीं किया और ना ही गोविंदा ने सुनीता के साथ पोज किया। आपको याद हो तो लास्ट ईयर भी यह डिवोर्स की खबरें चल रही थी और गणपति के मौके पर सुनीता और गोविंदा ने साथ में आरती की थी और साथ में पोज किया था और मीडिया में जो डिवोर्स की खबरें थी उन पर फुल स्टॉप लगा दिया था।

लेकिन अब एक बार फिर से यह चीजें सामने आ गई है और अब लोग कह रहे हैं कि सुनीता ने गोविंदा के साथ पोस्ट क्यों नहीं किया? गोविंदा घर पहुंचे तब भी सुनीता नजर नहीं आई। यानी बच्चों के लिए, घर के सेलिब्रेशंस के लिए एक है लेकिन साथ नहीं है। यह बात तो अब साबित हो गई है।

वहीं दूसरी तरफ एक सवाल यह भी उठ रहा है कि हाल ही में सुनीता ने बैंड्रा फैमिली कोर्ट जाकर जो डिवोर्स पिटीशन गोविंदा के खिलाफ फाइल किया था उसे विड्रॉ कर लिया है। तो विड्रॉ करने के बाद तो अब दोनों के बीच प्रॉब्लम्स ठीक होनी चाहिए थी। उम्मीद की जा रही थी कि दोनों साथ नजर आएंगे।

लेकिन इस दूरी ने यह बता दिया कि जो कड़वाहट है वह बहुत अंदर तक फैल गई है। यही वजह है कि दोनों अब एक दूसरे के साथ भी नजर नहीं आना चाहते। हालांकि अभी गणपति के विसर्जन होंगे और उस वक्त लोगों को उम्मीद है कि गोविंदा और सुनीता साथ नजर आएंगे। घर में सब कुछ ठीक हो जाएगा। फिर से बप्पा सब ठीक करके जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *