Cli

इस वजह से बर्बाद हुए संदीप महेश्वरी,सामने आया चौकाने वाला सच, जानकर रो पड़ेंगे

Uncategorized

जिस इंसान की एक-एक बात सुनकर लाखों लोगों ने अपनी जिंदगी बदलने का फैसला किया हो, जिस इंसान ने ना जाने कितने टूटे हुए लोगों को दोबारा खड़े होने की हिम्मत दी हो, जिस इंसान ने दुनिया को सिखाया हो कि हालात चाहे कितने भी बुरे क्यों ना हो, इंसान को कभी हार नहीं मानना चाहिए। अगर एक दिन उसी इंसान की जिंदगी में ऐसा तूफान आ जाए कि उसका अपना अस्तित्व ही सवालों के घेरे में आ जाए, तो क्या कहेंगे आप? जी हां, हम बात कर रहे हैं संदीप महेश्वरी की। उस शख्स की जिसे कभी लाखों लोग अपना आदर्श मानते थे। जिसकी आवाज में लोगों को उम्मीद दिखाई देती थी।

जिसके मोटिवेशनल वीडियोस देखकर लोगों ने अपने सपनों को फिर से जिंदा किया था। लेकिन आज कहानी एक ऐसे मोड़ पर आकर खड़ी हो गई है जहां सवाल सिर्फ संदीप माहेश्वरी की सफलता का नहीं है बल्कि उनकी उस पूरी पहचान का है जिसे बनाने में उन्होंने अपनी जिंदगी के कई साल लगा दिए थे। आखिर ऐसा क्या हुआ कि जिस इंसान ने पूरी दुनिया को सफलता का रास्ता दिखाया उसी के सामने इतनी बड़ी चुनौतियां आकर खड़ी हो गई। कैसे उनकी वर्षों की मेहनत पर पानी फिर गया है? क्या उनका बना बनाया साम्राज्य सचमुच ठह गया है? और सबसे बड़ा सवाल क्या संदीप माहेश्वरी की जिंदगी में कुछ ऐसा घट चुका है जिसके बारे में उनके लाखों चाहने वालों को पता भी नहीं है? पिछले 6 महीने से संदीप माहेश्वरी ने अपने YouTube चैनल पर एक भी वीडियो अपलोड नहीं की है।

एक ऐसा भी वक्त था जब एक इंसान स्टेज पर आता था और सिर्फ एक शब्द कहता था और सामने बैठी हजारों की भीड़ को यह लगता था कि हमारी जिंदगी की मुश्किलें उतनी भी ज्यादा मुश्किल नहीं है जितना हमने इसे बना रखा है। वो सिर्फ मोटिवेशन नहीं देते थे। वहां लोग अपनी जिंदगी के सवालों का जवाब ढूंढते थे। कोई अपने करियर को लेकर सवाल करता था ।

तो कोई अपने रिलेशनशिप्स को लेकर डिस्कस करता था और कोई खुद को समझने की कोशिश में लगा रहता था। लेकिन उसके बाद सोशल मीडिया में बदलाव हुए। लोगों की पसंद बदलती गई। लेकिन एक सवाल जो आज भी है। क्या उस इंसान का दौर भी बदल गया जिसे सुनकर लाखों लोगों को लगता था कि हां जिंदगी सच में बदल सकती है और आसान हो सकती है। संदीप माहेश्वरी ने खुद एक बार अपने एक इंटरव्यू में यह बात बताई थी कि वो चार लोगों के सामने बोलने में भी अनकंफर्टेबल महसूस किया करते थे। लेकिन जब वह 13 साल के हुए तब उन्हें एहसास हुआ कि यह जरूरी है और उन्हें यह करना ही होगा और ऐसे में उन्होंने जब ठान लिया तो करके दिखाया। उन्होंने खुद पर इतनी मेहनत की, इतनी मेहनत की कि एक समय पर उन्हें लाखों लोग सुना करते थे और वह भी बड़े चाव से और फिर आया YouTube का समय जब इनकी पहली वीडियो आते ही जैसे किस्मत ही पलट गई। इनकी वीडियोस देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार किया करते थे। इनके आते ही कई सारे सब्सक्राइबर्स बन गए थे और कुछ तो ऐसे जो इनकी हर वीडियो को पूरा-पूरा देखा करते थे। लाखों लोगों ने इन्हें पसंद किया। इनकी बातों को फॉलो किया। इनकी हर वीडियो में जिंदगी का एक अलग पहलू होता था। हर वीडियो में एक अलग नजरिया होता था।

हर वीडियो में कुछ नया सीखने को मिलता था। लोग इनकी बातों से कनेक्ट करते थे। लोग इनकी बातों को फॉलो करने लगे और YouTube पे लाखों लोग इन्हें सुनते थे। इसका लाइव सेशन अटेंड करने के लिए लाखों लोग इंतजार में भी रहते थे। सब कुछ सही चल रहा था। बीच में छोटे-मोटे कंट्रोवर्सीज होती रहती थी। लेकिन कंट्रोवर्सीज से इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता था। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि YouTube पे मिलियंस ऑफ व्यूज आने के बावजूद भी यह YouTube के ऐड रेवेन्यू से एक भी पैसा नहीं कमाते थे। क्योंकि इनका मानना था कि अगर सेशन के बीच में कोई ऐड आएगा तो यह इंटरप्शन होगा और लोगों का ध्यान भंग हो जाएगा। और यही कारण था कि इन्होंने कभी भी YouTube के वाईपीपी प्रोग्राम में हिस्सा नहीं लिया और हमेशा उससे दूरी बनाए रखी। अगर सीधे-सीधे शब्दों में कहे तो इन्होंने अपनी मोनेटाइजेशन कभी ऑन ही नहीं की। उनका यह कहना था कि अगर मेरे वीडियोस के बीच में ऐड आते हैं और किसी डीप कन्वर्सेशन के बीच अगर यह ऐड आ जाता है तो बीच कंट्रोवर्सी से लोगों का ध्यान डिस्कनेक्ट हो जाएगा। यह बात संदीप महेश्वरी बिल्कुल नहीं चाहते थे। इस वजह से वह अपने चैनल पर कुछ प्रमोट भी नहीं करते थे। कुछ स्पॉनसरशिप भी नहीं लिया करते थे और ना ही वह मोनेटाइजेशन से पैसे कमाते थे।

यानी करोड़ों रुपया उस इंसान ने ठुकरा दिया सिर्फ अपना शौक पूरा करने के लिए। लोगों को गाइड करने के लिए। अब आपके दिमाग में एक सवाल जरूर आ रहा होगा कि अगर यह इंसान YouTube से पैसे नहीं कमा रहा था तो कमाता कहां से था? इसका बिजनेस क्या है? YouTube शुरू करने से पहले ही उन्होंने एक बिजनेस इस्टैब्लिश कर लिया था और उस बिजनेस का नाम था इमेज बाजार। अब आपको बता दें कि वह इस बिजनेस के थ्रू किया क्या-क्या करते थे। दरअसल इमेज बाजार पर स्टॉक फुटेजेस हुआ करते थे जिसे कोई कंपनी अगर शूट करे तो उसे लाखों का खर्च उठाना पड़ेगा। ऐसे में यह उसे सस्ती कीमत पर बेचा करते थे और इससे उनका लाखों का मुनाफा होता था। यानी कि पैसे कमाने के लिए वो YouTube पर डिपेंड नहीं थे या अपने सेशंस पर डिपेंड नहीं थे बल्कि वो तो सिर्फ शौकिया किया करते थे। असली पैसा तो वो इमेज बाजार से कमा रहे थे। YouTube पर यूं तो इनकी छोटी-मोटी कंट्रोवर्सीज की खबरें अक्सर आती रहती थी। लेकिन 11 दिसंबर साल 2023 को कुछ ऐसा हुआ जिसने इनकी जिंदगी की दशा और दिशा दोनों को बदल कर रख दिया। दरअसल 11 दिसंबर साल 2023 को इनके चैनल पर एक वीडियो आता है जिसका नाम था बिग स्कैम एक्सपोज्ड और यह वीडियो काफी ज्यादा कंट्रोवर्शियल था।

दरअसल उनकी उस वीडियो में एक व्यक्ति आता है जो अपनी आपबीती बताता है। वह कहता है कि मैंने YouTube पर एक कोर्स खरीदा जिस कोर्स की कीमत बहुत ज्यादा थी और उसके बदले उसे जो मिलना चाहिए था जो वैल्यू मिलनी चाहिए थी वो नहीं मिली। जब संदीप महेश्वरी ने उससे खुलकर पूछा कि उस कोर्स के लिए आपने कितने पैसे दिए थे तो उस व्यक्ति ने खुलकर बता दिया कि उस कोर्स के लिए मैंने ₹00 दिए थे। और इतना सुनते ही संदीप महेश्वरी उस वीडियो में चौंक जाते हैं। हालांकि संदीप माहेश्वरी एक समझदार व्यक्ति हैं और ऐसे में वह उस वीडियो में उस व्यक्ति का नाम एक्सपोज नहीं करते जो 500 लेकर कोर्स बेच रहा था। लेकिन यह बात विवेक बिंद्रा को काफी ज्यादा खटक जाती है और 4 दिन बाद विवेक बिंद्रा इस पर एक रिप्लाई वीडियो बना देते हैं। और जब विवेक बिंद्रा ने संदीप महेश्वरी के ऊपर इस तरह की वीडियो बनाई तो संदीप महेश्वरी भी पीछे हटने वाले नहीं थे। उन्होंने फिर से विवेक बिंद्रा को एक्सपोज करना शुरू कर दिया और ऐसे में यह कंट्रोवर्सी बढ़ती ही चली जाती है।

इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि दोनों के करियर बहुत ज्यादा डमाडोल होने लगते हैं। लेकिन फिर ना जाने संदीप माहेश्वरी को क्या होता है कि संदीप माहेश्वरी ने अपने सेशन का अपने वीडियोस का स्टाइल ही बदल कर रख दिया। उन्होंने जिस तरीके के वीडियोस बनाने शुरू किए वैसा वह पहले बिल्कुल नहीं बनाते थे। हालांकि अभी भी उनके YouTube चैनल पर वीडियोस आ रही थी लेकिन अब उसमें लोग नहीं हुआ करते थे। अब संदीप माहेश्वरी खुद आते और अपनी बातें कहकर चले जाते थे। लेकिन पिछले 6 महीने से संदीप महेश्वरी YouTube से मानो गायब हो गए हैं। उनकी लास्ट अपलोडेड वीडियो 6 महीने पहले की है। ऐसे में इन्हें रेगुलर सुनने वाले लोग अब इनकी वीडियोस देखने को तरस गए हैं और आपस में बातचीत होने लगी है कि शायद इनका करियर अब खत्म हो गया है और इनका डाउनफॉल शुरू हो गया है। ऐसे में सच क्या है? इस पर बात करना बहुत जरूरी है। आइए इस वीडियो में हम जानते हैं कि आखिर उनका फोटोग्राफी वाला वह बिजनेस कैसा चल रहा है और उसका क्या हुआ। जैसा कि हमने पहले ही आपको बताया कि इमेज बाजार के थ्रू यह स्टॉक फुटेजेस बेचा करते थे और लाखों रुपए कमाया करते थे। ऐसे में अब एआई का टाइम आ चुका है और एआई से बहुत ही आसानी से और कम खर्च में स्टॉक इमेजेस बनाई जा सकती हैं।

तो ऐसे में इनके बिजनेस पर इफेक्ट पड़ना लाजमी था और शायद एक और बिजनेस जो इन्होंने अपनी वाइफ के साथ शुरू किया था उसकी जानकारी आपको हो या फिर ना भी हो। पराओ नाम से इन्होंने ज्वेलरी बिजनेस शुरू किया था और हो सकता है कि इनका पूरा ध्यान अभी सिर्फ और सिर्फ अपने बिजनेस पर हो और यह अपना शौक जो YouTube पर किया करते थे मोटिवेशनल स्पीकर बनकर उसे अभी थोड़े दिन के लिए इन्होंने ड्रॉप कर दिया हो।

खैर वजह चाहे जो भी हो लेकिन संदीप माहेश्वरी की वीडियोस देखने के बाद कई लोग मोटिवेट हुए और एक टाइम था जब संदीप माहेश्वरी का नाम हर जुबान पर हुआ करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *