चीप पब्लिसिटी के चक्कर में बुरा फंसा बिग बॉस शो। बिग बॉस शो जो अभी शुरू भी नहीं हुआ है। शुरू होने से पहले ही शो को लीगल नोटिस की मिल गई है। बिग बॉस शो से कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट्स जुड़ते हैं। इस शो को होस्ट करते हैं सलमान खान। वैसे ही शो का बज अच्छा ही रहता है। उसके बावजूद क्या जरूरत पड़ी मेकर्स को कि इस शो को लेकर फेक खबर फैलाए। उससे मेकर्स ही बुरे फंसे हैं।
एक्चुअली बिग बॉस शो को लेकर कल सभी तरफ मीडिया में एक खबर आई कि ललित मोदी इस शो में एज अ कंटेस्टेंट आ रहे हैं। यह खबर आपकी तरह मार्केट में फैली क्योंकि ललित मोदी के पास जितना खजाना है खबरों का और बॉलीवुड की गंदी स्टोरीज का उतना खजाना किसी के पास नहीं होगा। ललित मोदी ने आईपीएल को अंदर से देखा है। आईपीएल पार्टीज देखी है। कौन से सेलिब्रिटीज चीयर लीडर्स के साथ अय्याशी करते थे?
कौन से सेलिब्रिटीज मुफ्त में इन पार्टीज में गेट क्रैश किया करते थे? साथ ही ललित मोदी और सुष्मिता सेन की भी एक पैरेलल प्रेम कहानी है जिसके बारे में लोग डिटेल से जानना चाहते हैं। यही वजह है कि जैसे ही ललित मोदी का नाम बिग बॉस शो से जुड़ा सभी तरफ चर्चा होने लग गई।
लेकिन यह चर्चा ज्यादा देर नहीं चली क्योंकि ललित मोदी ने अपनी तरफ से एक स्टेटमेंट दिया जिसमें उन्होंने कहा कि वह बिग बॉस शो से जरा भी ताल्लुक नहीं रख रहे हैं और ना ही इस शो में वह पार्टिसिपेट करने जा रहे हैं। ललित मोदी ने यह भी कहा कि इस तरह की खबरें पब्लिश करने से पहले मुझसे पूछ तो लिया करो। अगर मेरे नाम से इस तरह की खबरें फैलाई गई तो मैं लीगल एक्शन लूंगा।
ललित मोदी के इस नोटिस के बाद जितने भी मीडिया वालों ने फेक खबर फैलाई थी उन सभी को यह खबर को टेक डाउन करना पड़ा। तो कुल मिलाकर शो शुरू होने से पहले ही शो की फर्जी पब्लिसिटी जो है वो एक्सपोज होती नजर आ रही है। लेकिन सवाल यह है कि जब शो ऑलरेडी इतना बड़ा है लेकिन जब ऑलरेडी यह शो इतना बड़ा है सलमान खान जैसे सुपरस्टार इस शो से जुड़े हैं उसके बावजूद मेकर्स को क्यों सस्ती पब्लिसिटी करने की जरूरत पड़ रही है? यह सवाल सबके मुंह पर