Cli

शाहरुख – आर्यन वो करने जा रहे है जो पहले किसी ने नहीं किया, जानकर दंग हो जाएंगे।

Uncategorized

करण जौहर जल्द ही अपने टॉक शो कॉफी विद करण का सीजन नौ लाने वाले हैं। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में इसकी शूटिंग शुरू कर दी है। खबरें हैं कि शाहरुख खान 10 साल बाद कॉफी काउच पर वापसी करने वाले हैं। जहाँ वो अपने बेटे आर्यन खान के साथ नजर आएंगे। यह पहला मौका होगा जब शाहरुख और आर्यन एक साथ किसी शो में दिखेंगे।

यह आर्यन खान का टॉक शो डेब्यू भी होगा।इतना ही नहीं, सलमान खान भी इस शो के पहले ही एपिसोड में वापसी करने वाले हैं। NS 18 ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि शाहरुख ने कॉफी विद करण सीजन 9 के लिए अपना एपिसोड शूट कर लिया है। इसकी शूटिंग एक हफ्ते पहले यश राज स्टूडियो में हुई थी। इस दौरान शाहरुख के बेटे आर्यन भी उनके साथ थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बार दोनों शो में एक साथ नजर आ सकते हैं।

अगर ऐसा होता है, तो यह पहली बार होगा जब शाहरुख अपने किसी बच्चे के साथ किसी टॉक शो में नजर आएंगे।वहीं, शाहरुख आखिरी बार 2016 में कॉफी विद करण के सीजन पांच में नजर आए थे। वो कुल छह बार इस शो का हिस्सा रह चुके हैं। 2016 वाले एपिसोड में उनके साथ उनकी डियर जिंदगी की को-स्टार आलिया भट्ट थीं। उसके बाद, शाहरुख मीडिया से दूरी बनाकर रखते थे और काफी समय तक करण के शो में नहीं गए। हालांकि, 10 साल बाद ही सही, करण इस बार उन्हें गेस्ट के तौर पर लाने में कामयाब रहे हैं।खैर, सिर्फ शाहरुख ही नहीं हैं जो कॉफी विद करण सीजन 9 के लिए वापसी कर रहे हैं।

खबर है कि सलमान खान भी जल्द ही इस शो में नजर आएंगे। आखिरकार, वो इस सीजन के पहले गेस्ट होंगे। इससे पहले वो दो बार कॉफी विद करण में आ चुके हैं। उन्होंने सीजन 4 में डेब्यू किया था, जो 2013 में था। उसमें वो अपने पिता सलीम खान के साथ आए थे। इसके बाद, वो सीजन पांच के सातवें एपिसोड में नजर आए, जो 2016 में टेलीकास्ट हुआ था। इस एपिसोड में उनके साथ अरबाज और सोहेल भी थे। मतलब, शाहरुख की तरह सलमान भी 10 साल बाद करण के शो में वापसी करेंगे।

कॉफी विद करण 22 साल पहले, 2004 में टेलीकास्ट होना शुरू हुआ था। हाल ही में, करण ने बताया था कि वो सीजन 9 के बाद इस शो को खत्म कर देंगे। उन्होंने पिछले आठ सीजनों में 161 एपिसोड होस्ट किए हैं। इस शो का आखिरी सीजन 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *