Cli

तुम्हारी आवाज़ मर्दाना नहीं, हीरो के लिए कैसे गाओगे ? उसी गायक ने सुपर हीरो पैदा कर दिए!

Uncategorized

तेरे मेरे बीच में [संगीत] कैसा है यह बंधन? बंधन तो सिर्फ एक ही था भाषा का और उच्चारण का भी। संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल बिल्कुल भी नहीं चाहते थे कि यह गाना कोई ऐसा गायक गाए जिसे ना हिंदी ठीक से बोलनी आती है और ना ही उसने कभी हिंदी फिल्मों में कोई गीत गाया है। [संगीत] यह गायक बॉलीवुड के लिए अनजाना था। लेकिन गीत संगीत के लिए बिल्कुल नहीं। वो तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं में एक साथ जितने सटीक उच्चारण के साथ गाता आ रहा था उस दौर का कोई गायक शायद ही ऐसा कर पाया होगा। आई डोंट नो व्हाट यू से टू मी बट आई हैव सो मच टू से। उस पर से ये हिंदी फिल्म जिस तेलुगु फिल्म की रिमेक थी, उसके सभी मेल सॉन्ग इसी गायक ने गाए थे।

मन नहीं जाना तू नहीं जाना और तब कोई नहीं जानता था कि शाहवाज में वो कशिश है वो जादू है जो बहुत जल्द ही उत्तर दक्षिण की भाषाई सीमाओं को तोड़ते हुए सिर्फ दिलों पर राज करेगा [संगीत] साथिया तूने क्या किया अनुभवम मर लाल रानी [संगीत][गाना गाने की आवाज़] इतना करो ना मुझे प्यार आंखें तेरी बाहों [गाना गाने की आवाज़][संगीत] में हर शाम लगे लेकिन यह बात फिल्म के डायरेक्टर के बाला चंद्र तो अच्छी तरह जानते थे। एक दूजे के डायरेक्टर के बाला चंद्र ने ही ओरिजिनल तेलुगु फिल्म मारो चरित्रा को डायरेक्ट किया था और इसकी कहानी स्क्रीनप्ले भी उन्होंने ही लिखी थी और अब जब वह खुद इसे हिंदी में डायरेक्ट कर रहे थे तो ना कहानी में बहुत बदलाव किया था और ना ही किरदारों में ऊपर से लीड कैरेक्टर बालू के रोल में कमल हासन को ही लिया जो पहली बार हिंदी फिल्मों में एंट्री करने जा रहे थे। परवाह नहीं लिए नल्ला फाड़ रहा है। क्या? बालाचंद्र की कोशिश थी कि फिल्म की भाषा भले ही बदल रही है। उसकी आत्मा ज्यों की त्यों रहे। और यही वजह थी कि वो हीरो बालू यानी कमल हासन के हिस्से के सारे गाने उसी गायक से गवाना चाहते थे जिसने ओरिजिनल फिल्म में गाया था।

ओ हो अप आ हा हा जैसे सब समझ गया। समझ तो लक्ष्मीकांत प्यारेलाल भी गए थे कि एसपी बाला सुब्रमण्यम दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक एस्टैब्लिश सिंगर हैं लेकिन वो इतना बड़ा वोकल रिस्क नहीं लेना चाहते थे खासकर जब स्मेल वॉइस के अगेंस्ट सुर सम्रा लता मंगेशकर गा रही हो लेकिन बाला चंद्र अड़ गए कि फिल्म का हीरो बालू भी तो हिंदी नहीं जानता और टूटी फूटी हिंदी बोलने वाले किरदार के लिए अगर थोड़ा साउथर्न टोन वाला गायक गा ही रहा है तो क्या ये तो सोने पे सुहागा है। आई डोंट नो व्हाट यू से। [संगीत] आई डोंट नो व्हाट यू से। आपके लिए जो रिस्क है वो मेरे [संगीत] लिए क्रिएटिव एडॉन है। मैं चाहता हूं कि इसके गाने एसपी भी ही गाएं। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल इस दलील को नहीं काट सकते थे। उन्होंने एसपी बाला सुब्रमण्यम को हरी झंडी दिखा दी। अनजाना मैंने नहीं जाना। और जब एसपीबी ने ये गाना गाया तो लक्ष्मीकांत प्यारेलाल भी हैरान रह गए। उन्होंने गायक को गले लगा लिया। लेकिन अभी तो आगाज था। अंजाम बड़े-बड़ों को हैरान करने वाला था और बॉलीवुड के म्यूजिक ट्रैक पर एक नया तूफान लाने वाला था। दिल दीवाना बिन सजना के माने ना। तुमसे जो देखते ही प्यार [संगीत][गाना गाने की आवाज़] हुआ। बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम देखा है पहली बार जानम की आंखों में प्यार जिए तू [गाना गाने की आवाज़] जिए [संगीत] कैसे हाय राम कुड़ियों [संगीत] का है जमाना फिल्म एक दूजे के लिए ब्लॉकबस्टर और इसका म्यूजिक ट्रैक चार्ट बस्टर हुआ ही अपने पहले ही हिंदी गाने से नेशनल अवार्ड जीतने वाले पहले एसपीबी से अब भी हिंदी पट्टी के संगीतकार कतरा रहे थे और उन्हें उतने गाने नहीं मिल रहे थे जितने साउथ में क्योंकि साउथर्न फिल्मों के लिए वह बड़े गायक ही नहीं डबिंग आर्टिस्ट और कुछ हद तक एक्टर भी थे वो खुद भी उधर ही दिलचस्पी लेने लगे।

इस बीच आर डी बर्मन ने उन पर दांव लगाया। वो सिप्पी फिल्म्स के बैनर तले सागर के लिए म्यूजिक कंपोज कर रहे थे और क्योंकि एसपी भी कमल हासन की आवाज बन चुके थे। उन्होंने उन्हीं को आजमाया। जब बोला था तुझसे शादी करेगी मुझसे [संगीत] कैसे सागर के सुपरहिट म्यूजिक ट्रैक के साथ ही आवाज फिर चर्चा में आ गई जिसके [संगीत] बदले में कोई तो प्यार दे लेकिन एसपीबी के लिए बॉलीवुड में सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट आने में अभी समय था। कमल हासन को हिंदी पर्दे पर स्टार बनाने वाली यह आवाज अब ना केवल एक नए सितारे की आवाज बनने वाली थी, बल्कि उसे सुपरस्टारडम की हद तक ले जाने वाली थी। लेकिन यह सब होने से पहले एसपी भी कई चुनौतियां झेल रहे थे जो वर्षों पहले साउथ में भी झेली थी। वो किसी क्लासिकल बैकग्राउंड से नहीं आए थे और ना ही संगीत की कोई शिक्षा दीक्षा ली थी और जैसा कि वह खुद कहते थे मैं एक एक्सीडेंटल गायक हूं। जिस दौर में उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर गायकी को करियर बनाने की सोची थी, उस समय दक्षिण भारतीय फिल्म संगीत पर दिग्गज गायकों, घंटशाला और टीएम सौंदर राजन का राज था। तब साउथ के संगीतकारों का मानना था कि लीड एक्टर के लिए कड़क और मर्दाना आवाज होनी चाहिए। 60 के दशक में जब म्यूजिक कॉन्टेस्ट में गाते-गाते एसपी बाला सुब्रमण्यम ऑडिशन के लिए स्टूडियोज का चक्कर लगाने लगे तो उनके ऊपर एक ठप्पा लगा कि तुम्हारी आवाज इतनी कमजोर और दुबली पतली है कि यह हीरो पर नहीं हीरोइन पर फिट होगी। लेकिन उसके [संगीत] लिए तो पहले ही हमारे पास बेहतरीन गायिकाएं हैं। आवाज में थोड़ा मर्दाना [संगीत] भारीपन लाओ। लेकिन उन्हीं दिनों तेलुगु संगीतकार एसपी कोदंड पानी को उनकी इसी सॉफ्टनेस में एक तरह का रोमांटिक हिरोइज्म नजर आया और उन्होंने इसे मखमली गीतों में बदल दिया। [संगीत] ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कुछ साल के भीतर ही वह साउथर्न सिनेमा में रोमांटिक हीरोज़ और गीतों के पर्याय बन गए। और 80 के दशक में जब कई हिट्स देने के बाद भी बॉलीवुड में उनकी पूछ वैसी नहीं रही जैसी साउथ में थी तो उन्होंने खुद को भी इधर पुश नहीं किया। लेकिन दोस्तों अगर घड़ी की सुई आपके सब्र का इम्तिहान ले रही हो तो समझ लीजिए कि आपका वक्त आने वाला है। एसपीबी का एक समय तो हिंदी पट्टी में आकर चला गया था। लेकिन अब वही समय उनके पीछे भागने वाला था। लो बजट सोशल म्यूजिक हिट्स देने के लिए मशहूर राशि प्रोडक्शन का समय भी बुरा चल रहा था। दिग्गज ताराचंद बजतिया ने डायरेक्शन की कमान अब अपनी तीसरी पीढ़ी को थमा दी। कंपनी एक रोमांटिक प्लॉट पर काम कर रही थी।

जिसके लिए एक ऐसे संगीतकार राम लक्ष्मण पर दांव लगाया गया जो खुद भी अरसे से स्ट्रगल कर रहे थे। फीमेल वॉइस के लिए तो लता मंगेशकर किसी भी संगीतकार की एकमात्र चॉइस हुआ करती थी। लीड एक्टर के लिए यहां एक ऐसी आवाज चाहिए थी जो उसकी पर्सनालिटी से मैच खाए। हीरो की पहचान बस इतनी थी कि वो स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान का बेटा था। दुबला पतला लेकिन डांस वांस में माहिर और संगीतकार राम लक्ष्मण ने जब एसपी बाला सुब्रमण्यम का नाम लिया तो यहां भी एक समय के लिए सन्नाटा पसर गया। लेकिन डायरेक्टर सूरज बजातत्या इस बात पर राजी थे कि हीरो बिल्कुल नया है तो आवाज थोड़ी अलग और हटकर ही होनी चाहिए। एक दूजे के लिए का सक्सेस रिकॉर्ड सामने था और साथ ही सामने था एसपीबी का वो रिकॉर्ड जो हीरो के लिए मर्दाना आवाज के स्टीरियोटाइप को तोड़ने का कारनामा कर चुका था। गाने रिकॉर्ड हुए और आगे क्या हुआ यह आपको बताने की जरूरत नहीं। 29 दिसंबर 1989 को फिल्म मैंने प्यार किया। बॉक्स ऑफिस पर जो तूफान लेकर आई सो आई। इसके म्यूजिक ट्रैक ने भी कामयाबी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। बिन सजना के माने ना मेरे रंग में रंगने वाली परी हो या है मैंने प्यार किया [संगीत][गाना गाने की आवाज़] प्यार किया प्यार किया है हालांकि सलमान खान की सफलता उनकी एक्टिंग से ज्यादा बेहतरीन स्क्रीनप्ले और गीत संगीत की कामयाबी थी। ऐसे में आगे हर डायरेक्टर उन्हें इसी प्लेबैक सिंगर के साथ लेकर आया और देखते ही देखते एसपीबी अब सलमान खान की आवाज बन गए। बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम लिया ये तूने क्या किया। ये रात और ये दूरी तेरा मिलना है जरूरी। जो देखते ही प्यार

[गाना गाने की आवाज़] हुआ जिंदगी में दिलबा है तू जो अच्छा [संगीत] समझे ये तुझ पे छोड़ा है ये पहली बार मिले हैं [संगीत] मिलते ही दिल मिलने की तमन्ना है प्यार का इरादा है हर एक बार अब इसी आवाज के दम पर सलमान खान 90ज के म्यूजिक जोनर वाले सुपरस्टार्स की कतार में खड़े थे आपके हैं हम आपके हैं कौन ने तो इस आवाज को वो बुलंदी दे डाली कि अब साउथ के फिल्मकार हिंदी में गाए उनके गानों को तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में बुनाने लगे। लेकिन अब एसपी भी एक ब्रांड बन चुके थे। रोमांटिक धुनों पर मखमली आवाज के। हर शाम लगे सिंधू। एसपी बाला सुब्रमण्यम से गवाने की कैसी लूट मची इसका अंदाजा इस बात से लगाइए कि आनंद मिलिन ने उनसे एक ही दिन में 16 गाने रिकॉर्ड कराए थे। हालांकि कन्नड़ में वो एक ही दिन में 21 गाने रिकॉर्ड करा कर पहले ही अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा चुके थे। तेरे लिए जाना तेरे लिए [संगीत] तेरे लिए जाना। करीब 16 भाषाओं में 400 से भी ज्यादा गाने गा चुके इस दिग्गज गायक के लिए बताने को तो बहुत [संगीत] कुछ है दोस्तों। पर फिर कभी आज उनकी यादों के साथ बस इतना ही। चलते-चलते वीडियो लाइक और शेयर तो करें ही। अगर चैनल सब्सक्राइब नहीं किया है तो वह भी करते चलें। कमेंट बॉक्स में आपकी हर राय का स्वागत है। शुक्रिया नमस्ते आभार। एक डोर खींचे दूजा [संगीत] चलाए। मेरे मन को महका सी वादियां ये खुला आसमान आ गए से गहरा है प्यार [गाना गाने की आवाज़] जब [संगीत] से मिले नैना ऐसे जैसे कोई [संगीत] दीवाना तेरे मन की दस्तूर रे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *