टाइगर श्रॉफ कभी भी लॉरेंस बिश्नोई और उसकी गैंग का टारगेट थे ही नहीं, क्योंकि टाइगर का किसी से कोई झगड़ा नहीं है और वो अपने में ही रहते हैं, तो उन पर कोई हमला क्यों करेगा? और अब ये बात सामने आई है कि टाइगर कभी टारगेट थे ही नहीं। टारगेट तो दरअसल एक बड़े खान थे, जो घर पर ही रहते हैं और कुछ समय पहले सुर्खियों में थे। ये बड़े खान सलमान खान नहीं हैं, ये बड़े खान आमिर खान हैं।आमिर खान ने हाल ही में तीसरी बार गौरी स्प्रैट से शादी की है।
उनकी शादी को काफी जज किया गया, पहला तो आमिर खान की उम्र की वजह से, दूसरा गौरी के धर्म और आमिर के धर्म की वजह से, और तीसरा ये कि ये आमिर की तीसरी शादी है। मतलब उन्होंने पहले ही दो महिलाओं को छोड़ दिया था। इस वजह से आमिर खान को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। और तभी आमिर खान को बिश्नोई गैंग से धमकियां भी मिली थीं। अर्जू बिश्नोई ने आमिर खान को धमकी दी थी और कहा था कि आमिर खान सनातन धर्म को खत्म करने में लगे हुए हैं। उन्होंने हिंदू महिलाओं से शादी की और दोनों को छोड़ दिया।
मैं बात कर रहा हूँ किरण राव और रीना दत्ता की, तभी अर्जू बिश्नोई ने आमिर खान को धमकी दी थी।कहा जा रहा है कि बिश्नोई गैंग उसी समय से आमिर खान पर हमला करना चाहती थी। दरअसल, जो शूटर्स फिल्मी सितारों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए मुंबई भेजे गए थे, उन्हें खास तौर पर आमिर खान के बारे में बताया गया था, और उनसे कहा गया था कि उस पर नजर रखो, देखो वो कब और कहाँ जाता है, उसका रूटीन चेक करो, और फिर मौका देखकर आमिर खान पर फायरिंग करो।ये शूटर्स तो बांद्रा में आमिर खान के घर की रेकी करने भी गए थे। लेकिन आमिर खान घर से बाहर ही नहीं निकले। उन्होंने आमिर खान के घर के बाहर तीन से चार दिन तक निगरानी रखी। लेकिन उन्हें आमिर बाहर निकलते हुए कभी दिखे ही नहीं। दरअसल, आमिर की आदत है कि वो सिर्फ काम के लिए ही बाहर निकलते हैं। वरना वो घर से बाहर निकलते ही नहीं हैं। आमिर खान कई दिनों तक घर से नहीं निकलते, या वो विदेश में घूमते रहते हैं। वो मुंबई में कहीं जाते ही कम हैं, और उनका ऐसा कोई रूटीन नहीं है जहाँ वो रोज घर से निकलकर किसी खास जगह जाते हों और घर लौटते हों।शूटर्स को वहीं पर प्रॉब्लम आ गई। उन्हें आमिर खान का कोई रूटीन ही नहीं मिला। रूटीन तो छोड़िए, उन्हें तीन दिन तक आमिर खान घर के बाहर दिखे ही नहीं। यही वजह है कि फिर उन्होंने किसी और को टारगेट किया।इन शूटर्स ने अपने हैंडलर्स को बताया कि आमिर खान की कोई जानकारी नहीं है। उन्हें पता चला कि टाइगर श्रॉफ का हर रविवार शाम 5 से 7 बजे एक ग्राउंड पर फिक्स टाइम है।
वो वहां फुटबॉल खेलने जाते हैं। तभी शूटर्स को टाइगर पर हमला करने का ऑर्डर दिया गया।अब सवाल उठता है, अगर हमला आमिर पर करना था, तो टाइगर पर हमला क्यों? इससे उन्हें क्या हासिल हुआ? क्या इससे आमिर खान को कोई फर्क पड़ा? नहीं। जवाब ये है कि बिश्नोई गैंग ऐसे हमले करके पब्लिसिटी भी बटोरती है। बॉलीवुड में कोई कांड करके, सनसनी मचाकर उन्हें वाहवाही मिलती है। हर जगह चर्चा का विषय बन जाता है।
यही वजह है कि अभी बॉलीवुड को टारगेट किया जा रहा है।पुलिस अपना काम कर रही है। लेकिन पुलिस को अब और भी ज्यादा सख्ती से काम करना होगा। क्योंकि एक बार फिर, बॉलीवुड इंडस्ट्री में माहौल 90 के दशक जैसा बन रहा है, अंडरवर्ल्ड के दौर जैसा। अब बिश्नोई गैंग बॉलीवुड में अपनी जड़ें जमाने की कोशिश कर रही है। मुंबई पुलिस को इन जड़ों को और मजबूत होने से पहले ही काटना होगा।