16 किलो वजन कम चेहरा पहले से काफी पतला और सलमान खान का बदला हुआ लुक। यह लुक उनका काफी टाइम से फैंस के मन में हजारों सवाल पैदा कर रहा था कि आखिर भाईजान को हुआ क्या है? सलमान खान जब भी किसी इवेंट या पब्लिक अपीयरेंस में नजर आते हैं तो उनके स्टाइल से लेकर फिटनेस तक की चर्चाएं हर तरफ होने लगती है। लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग था।
सलमान खान का काफी दुबला और बदला हुआ लुक देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी फोटोस और वीडियोस को शेयर करने लगे। किसी ने उनके ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ की तो कई लोग उनकी हेल्थ को लेकर परेशान हो गए। लेकिन अब खुद सलमान खान ने सामने आकर इस बदलाव के पीछे की कहानी बता दी है और भाईजान ने जो खुलासा किया उसके मुताबिक यह ट्रांसफॉर्मेशन अचानक नहीं हुआ बल्कि उन्होंने जानबूझकर 16 किलो वजन कम किया।
दरअसल सलमान खान हाल ही में अलायंस में अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने पहुंचे। यहां दोनों भाइयों के बीच बातचीत के दौरान सलमान खान के फिटनेस और उनके बदले लुक का जिक्र हुआ और तभी सलमान ने वेट लॉस को लेकर खुलकर बात की। सलमान ने बताया कि उन्होंने तकरीबन 16 किलो वजन घटाया और अपनी फिटनेस पर लगातार वो काम कर रहे हैं।
यानी जिस लीन लुक को देखकर फैंस तरह-तरह के सवाल पूछ रहे थे सलमान खान के मुताबिक उसके पीछे उनकी प्लान फिटनेस जर्नी है। अब सलमान खान का यह खुलासा इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि बीते कुछ टाइम से उनकी ऐसी फोटोस और वीडियोस सामने आई थी जिनमें उनका वजन पहले के मुकाबले काफी कम नजर आया। सोशल मीडिया पर फैंस पूछ रहे थे सलमान को क्या हो गया? सलमान खान इतने दुबले कैसे हो गए और कुछ उनकी हेल्थ को लेकर परेशान भी नजर आए। लेकिन अब खुद सलमान ने साफ कर दिया कि उन्होंने खुद अपना वजन कम किया और इसके पीछे उनका फिटनेस टारगेट है। वैसे सलमान खान और फिटनेस का रिश्ता कोई नया नहीं है। बॉलीवुड में फिट बॉडी और जिम कल्चर को पॉपुलर बनाने वाले सेलेब्स में सलमान का नाम सबसे आगे लिया जाता है।
उनकी फिल्मों में शर्टलेस सीन से लेकर उनकी मस्कुलर फिजिक तक लंबे टाइम से फैंस के बीच चर्चा में रही। लेकिन अब भाईजान ने फिटनेस जर्नी में एक अलग ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया। सबसे इंटरेस्टिंग बात यह है कि सलमान खान अपने ट्रांसफॉर्मेशन के चर्चा के बाद अपने भाई सोहेल को सपोर्ट करने अलायंस पहुंचे थे। लेकिन आखिर में स्पॉटलाइट उनके खुद के बदले हुए लुक पर आ गई। फिलहाल तो सलमान खान के इस बदले हुए लुक को लेकर आप क्या कहना चाहते हैं? जो भी आपकी राय है हमारे कमेंट सेक्शन में आकर जरूर बताएं। अगर आपने फिल्मी बीट को अभी तक सब्सक्राइब नहीं किया तो कर लीजिए। आप हमारा यह वीडियो Facebook पेज पर देख रहे हैं तो उसे भी लाइक कीजिए। बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी तमाम खबरों के लिए आप देखते रहिए फिल्मी न्यूज़।