क्या तुषार कपूर को मिली 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी? क्या बॉलीवुड सितारों पर मंडरा रहा है खतरा? एकता कपूर की दिवाली पार्टी से पहले मचा हड़कंप? क्या दिवाली के जश्न से ठीक पहले कपूर परिवार को डराने की कोशिश की गई? या फिर क्या बॉलीवुड सितारे वाकई किसी बड़े खतरे के साये में जी रहे हैं?
जी हां, बॉलीवुड में दिवाली के जश्न की शुरआत होने वाली है। घर रोशनी से जगमगाएंगे, सितारों से सजी महफिलें जमेंगी और फिल्म जगत के बड़े चेहरे एक साथ जश्न मनाते नजर आएंगे। लेकिन इन खुशियों से ठीक पहले कपूर परिवार से जुड़ी एक खबर ने मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है।दरअसल, दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के बेटे और एकता कपूर के भाई, अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाला एक धमकी भरा फोन आया है।
कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर बताया।सामने आई जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति ने तुषार कपूर को फोन कर 5 करोड़ रुपये की मांग की। कॉल करने वाले ने खुद की पहचान हैरी बॉक्सर के रूप में दी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा किया।धमकी मिलने के बाद तुषार कपूर ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (रंगदारी विरोधी प्रकोष्ठ) और मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई।लेकिन इस मामले में एक बड़ा मोड़ तब आया जब मुंबई क्राइम ब्रांच को शक हुआ कि धमकी देने वाला व्यक्ति असल में हैरी बॉक्सर नहीं है। पुलिस की टेक्निकल टीम ने कॉल को रिकॉर्ड कर उसकी जांच की
और कथित तौर पर उसकी आवाज का हैरी बॉक्सर के ऑडियो सैंपल से मिलान किया। शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों आवाजें आपस में मेल नहीं खाती हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि किसी ने तुषार कपूर को डराने और उनसे करोड़ों रुपये वसूलने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का इस्तेमाल किया होगा।पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। दूसरी तरफ, कपूर परिवार में तनाव का माहौल है। तुषार को 5 करोड़ की रंगदारी की यह धमकी दिवाली के जश्न के बीच मिली है।दरअसल, बॉलीवुड में दिवाली पार्टियों का दौर शुरू हो चुका है। जानकारी के मुताबिक, एकता कपूर भी 7 नवंबर को अपने घर पर दिवाली पार्टी होस्ट करने जा रही हैं। इसमें फिल्म और टीवी जगत के नामी सितारों के शामिल होने की उम्मीद है।
हर साल एकता अपने बंगले पर ऐसी भव्य पार्टियां आयोजित करती हैं।खबरों के मुताबिक, इस साल एकता की दिवाली पार्टी 7 नवंबर को तय है। लेकिन उससे महज कुछ दिन पहले उनके भाई तुषार कपूर को आए रंगदारी के फोन ने पूरे परिवार की चिंता बढ़ा दी है। इसके साथ ही एकता की दिवाली पार्टी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। सवाल यह है कि क्या एकता इस दिवाली पार्टी को रद्द कर देंगी, या फिर बिना किसी धमकी से डरे हर साल की तरह इस बार भी अपनों और दोस्तों के साथ दिवाली मनाएंगी?खैर, एकता का फैसला चाहे जो भी हो, लेकिन दिवाली के इस जश्न और खुशी के माहौल के बीच बॉलीवुड में एक अजीब सा खौफ महसूस किया जा रहा है। जरा सोचिए, जिस इंडस्ट्री में दिवाली पार्टियां कभी ग्लैमर, मस्ती और जश्न का प्रतीक हुआ करती थीं, वहां अब सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है—और यह फिक्र सिर्फ कपूर परिवार तक ही सीमित नहीं है। इससे पहले भी बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को धमकियों और सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं का सामना करना पड़ा है।फिलहाल तुषार कपूर की शिकायत पर पुलिस की जांच जारी है।ब्यूरो रिपोर्ट E2