Cli

क्या है सीज़र, जिससे नींद में सोते-सोते चली गई एक्टर अनुज ठाकुर की जान?

Uncategorized

लोकप्रिय टीवी शो धूम मचाओ धूम में काम करने वाले अभिनेता अनुज ठाकुर का 27 अक्टूबर को 33 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी अचानक हुई इस मौत से उनके दोस्त, सहकर्मी और फैंस गहरे सदमे में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोते वक्त उन्हें अचानक दौरा यानी सीजर पड़ा और अगली सुबह वह उठ नहीं पाए।

दिलचस्प बात यह है कि अनुज अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखते थे। एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीते थे। रोज सुबह 4:30 बजे उठ जाते और जॉगिंग समेत अपनी फिटनेस रूटीन को नियमित रूप से फॉलो करते। हालांकि जिस दिन उनकी मौत हुई उस दिन अलार्म बजने के बावजूद वह बिस्तर से नहीं उठ सके। अनुज के करीबी दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनार ने उनकी मौत की रात की हुई घटना के बारे में कुछ बातें साझा की हैं। रूपेश ने बताया कि उन्हें शुक्रवार की रात एक आम दोस्त के जरिए अनुज की मौत की खबर मिली। इसके बाद [संगीत] वह शनिवार को अनुज की मां और भाई से मिले। तब परिवार वालों ने उन्हें बताया कि अनुज को सोते समय दौरा पड़ा और उसी दौरान उनका निधन हो गया।

रूपेश ने यह भी बताया कि मौत से ठीक 10 दिन पहले अनुज उनसे मिले थे। दोनों की 17 साल पुरानी दोस्ती थी। साथ मिलकर कई टीवी शो में उन्होंने काम किया था। सवाल यह उठता है कि जिस सीजर यानी दौरे की वजह से अनुज की जान गई वो क्या है? सीजर दिमाग के अंदर होने वाली एक असामान्य इलेक्ट्रिकल [संगीत] गतिविधि की वजह से अचानक होने वाली घटना है। यह किसी भी व्यक्ति की चाल, ढाल, बर्ताव, होश और समझ को प्रभावित कर सकते हैं। दौरे के वक्त शरीर में अनियंत्रित हरकतें, मांसपेशियों में अकड़न, अचानक भ्रम की स्थिति या कुछ समय के लिए होश खो जाना जैसी चीजें हो सकती हैं। दौरा सोते वक्त भी आ सकता है। यह समझना बहुत जरूरी है कि दौरा पड़ने का यह मतलब नहीं है

कि उस इंसान को मिर्गी यानी एपिलेप्सी की बीमारी हो। मिर्गी एक ऐसी न्यूरोलॉजिकल स्थिति है जिसमें व्यक्ति को [संगीत] बिना किसी वजह के बार-बार फीट्स आते हैं यानी दौरे पड़ते हैं। कुछ दौरे गंभीर हो सकते हैं और उनके लिए तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत होती है। यदि दौरा 5 मिनट से ज्यादा लंबा चले होश आने से पहले दूसरा दौरा आ जाए या सांस लेने में दिक्कत हो तो तुरंत एंबुलेंस या डॉक्टर को बुलाएं। ऐसा होने पर इमरजेंसी मदद लेनी ही चाहिए। अनुज ठाकुर की बात करें तो उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी शो में काम किया जिसमें मुख्य रूप से शामिल है धूम मचाओ धूम मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की बंधन साथ जन्मों का बी बनूंगा घोड़ी चढूंगा और महसागर महज 33 साल की उम्र में [संगीत] उनकी असामायिक मौत ने उनके चाहने वालों और पूरी टीवी इंडस्ट्री को गमगीन कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *