Cli

सलमान ने SVC63 में दोस्त के लिए छोड़ी 50 करोड़ की फीस ! कौन है वो शख्स?

Uncategorized

सलमान खान देश के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। आमतौर पर वो हर फिल्म के लिए ₹120 करोड़ से ज्यादा की फीस लेते हैं। मगर वामशी पेडपल्ली के डायरेक्शन में बन रही एसपीसी 63 के लिए उन्होंने तगड़ा डिस्काउंट दिया है। वो भी एक-दो नहीं बल्कि सीधे ₹50 करोड़ का।

उन्होंने यह फैसला अपने एक दोस्त की खातिर लिया है। फ्री प्रेस जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान की इस फीस कटौती के पीछे उनके दोस्त रफी काजी जिम्मेदार हैं। वो वेलकम, वेलकम बैक और आर्न मैनेटवर्क जैसी फिल्मों में एसोसिएट प्रोड्यूसर रह चुके हैं। सलमान को एसवीसी 63 में जोड़ने के पीछे सबसे बड़ा हाथ उनका ही है। यही नहीं वो इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं। सोर्स के मुताबिक करीब 20 सालों से सलमान खान हर फिल्म के लिए 120 करोड़ या उससे ज्यादा की फीस लेते आए हैं। लेकिन उन्होंने एसवीसी 63 के मेकर्स को अपनी फीस में बड़ा डिस्काउंट दिया है।

ऐसा उन्होंने अपने दोस्त रफी काजी की वजह से किया है जो इस प्रोजेक्ट में मिडिएटर के रोल में है। चूंकि सलमान ने रफी की वजह से इस फिल्म के मेकर्स को डिस्काउंट दिया इसलिए रफी काज़ी को फिल्म में को प्रोड्यूसर का क्रेडिट दिया गया है। यहां आपको इस पूरे सिचुएशन की गणित समझाते हैं। सलमान खान ने अपनी फीस में ₹50 करोड़ का डिस्काउंट दिया। ऐसा हुआ रफी काजी की वजह से। इसे दूसरे पर्सपेक्टिव से देखें तो रफी काजी अगर इस प्रोजेक्ट से नहीं जुड़े होते तो मेकर्स को ₹50 करोड़ एक्स्ट्रा खर्च करने पड़ते। यानी रफी ने मेकर्स को ₹50 करोड़ का फायदा करवाया।

इसके एवज में उन्हें फिल्म में को-प्रोड्यूसर का क्रेडिट दिया जा रहा है। हालांकि इस कटौती के बदले सलमान को प्रॉफिट शेयर मिल रहा है या नहीं इस पर साफ तौर पर कुछ बताया नहीं गया है। मगर इस तरह के केस में स्टार्स अक्सर फिल्म की कमाई का एक हिस्सा ले जाते हैं। इसलिए यह माना जा रहा है कि सलमान ने यहां भी यही फंडा अपनाया होगा। वैसे भी मेकर्स अभी ज्यादा से ज्यादा बजट फिल्म के प्रोडक्शन पर खर्च करना चाहते हैं। वो इसलिए क्योंकि किसी एक्टर को फीस का इतना बड़ा हिस्सा देने के बाद अक्सर मूवी की क्वालिटी से समझौता करना पड़ता है। रही एसबीसी 63 की बात तो अगस्त में ही सलमान फिल्म के कास्ट और क्रू के साथ यूरोप रवाना होंगे।

ऑस्ट्रिया समेत वहां के कई इलाकों में फिल्म का सबसे बड़ा एक्शन सीक्वेंस फिल्माया जाएगा। यह सीनंस धुरंधर वाली एक्शन टीम ने प्लान और कोरियोग्राफ किया है। उसी टीम की देखरेख में यह हिस्से शूट किए जाएंगे। उसके बाद मेकर्स हैदराबाद शेड्यूल के लिए दोबारा भारत लौटेंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर दिलराजू एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि फिल्म की शूटिंग अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी। एसvc63 अगले साल ईद यानी मार्च 2027 के शुरुआती हफ्ते में रिलीज़ होगी। यहां इसका क्लैश प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट से होगा जो कि 5 मार्च 2027 को रिलीज़ हो रही है। दोनों फिल्मों को लेकर जो भी अपडेट्स आएंगे या सिनेमा से जुड़े और भी अपडेट आपको ललन टॉप सिनेमा में मिलते रहेंगे। यह खबर लिखी है हमारे साथी शुभांजल ने। आप देखते रहिए लंडन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *