दो बच्चों की मां बन चिड़चिड़ा गई दीपिका। क्यों परेशान हुई मस्तानी? आसान नहीं दो बच्चों की परवरिश। दीपिका ने बताया मां बनने के बाद का हाल। सोशल मीडिया पर लिख दी दिल की बात। दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दोनों बेटियों के साथ मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और मजेदार पोस्ट के जरिए अपनी जिंदगी से जुड़ी झलकियां शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो रीपोस्ट किया है जिसे देखकर नई मॉम्स को अपनी जिंदगी याद आ सकती है। इस वीडियो में एक महिला की हालत देखकर समझ आता है कि बच्चे के सोने के बाद भी मां को चैन कहां है।
जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं, एक महिला बाथरूम में शावर लेती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन न्यू मॉम बनने के बाद नहाना भी इतना आसान कहां होता है? महिला के एक हाथ में केला है तो दूसरे हाथ में प्रोटीन शेक। इतना ही नहीं वह शावर लेते-लेते डंबल से एक्सरसाइज भी कर रही हैं। यानी कि एक ही समय में खाना पीना, नहाना और फिटनेस की चिंता। अब इसे मल्टीटास्किंग नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे? इस वीडियो के जरिए दिखाया गया है कि बच्चे के सोते ही मां के दिमाग में कितने सारे काम एक साथ घूमने लगते हैं।
नहा लें, खाना खा लें, घर का काम निपटा लें या फिर थोड़ी देर खुद भी सो लिया जाए। आखिर पहले करें तो करें क्या? दीपिका का पोस्ट भले ही मजेदार हो लेकिन इसके पीछे हर मां की जिंदगी से जुड़ी एक सच्चाई भी है। बच्चे की देखभाल करते-करते कई बार मां अपने आराम और जरूरतों को पीछे छोड़ देती है। ऐसे में अपने लिए थोड़ा वक्त निकालना भी किसी टास्क से कम नहीं होता। यही वजह है कि दीपिका की यह पोस्ट कई मॉम्स को रिलेटेबल लग सकती है। वैसे यह पहली बार नहीं है जब दीपिका ने मदरहुड से जुड़ी किसी मजेदार बात को शेयर किया हो। इससे पहले भी उन्होंने एक वीडियो रीपोस्ट किया था जिसमें रात के वक्त ब्रेस्ट पंप की आवाज की तुलना किसी हॉरर हाउस के माहौल से की गई थी। आप समझ सकते हैं कि बच्चों के साथ रातें कैसी गुजरती होंगी।
हालांकि दीपिका ने इस पोस्ट के जरिए अपने मूड या परेशानी को लेकर कोई सीधा बयान नहीं दिया है। लेकिन उनके शेयर किए गए इस वीडियो ने नई मॉम्स की रोजमर्रा की चुनौतियों को जरूर सामने ला दिया है। बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर 2018 को शादी की थी। सितंबर 2024 में कपिल ने अपनी पहली बेटी दुआ का स्वागत किया।
इसके बाद 19 सितंबर 2026 को उनकी दूसरी बेटी देवी का जन्म हुआ। अब दोनों अपनी दो नन्ही परियों के पेरेंट्स बन चुके हैं। हालांकि दीपिका की जिंदगी में फिलहाल सिर्फ बच्चों की जिम्मेदारियां ही नहीं है। उनके पास काम के मोर्चे पर भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। एक्ट्रेस शाहरुख खान की फिल्म किंग में नजर आने वाली हैं जो 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनके पास अलू अर्जुन के साथ फिल्म राका भी है जिसका डायरेक्शन एटली कर रहे हैं।