Cli

हिना खान ने रॉकी जैसवाल को दिया अल्टीमेटम ! कह दी चौंकाने वाली बात, बयान हुआ वायरल।

Uncategorized

हिना खान ने रॉकी को दिया अल्टीमेटम। एक्ट्रेस ने कह दी इतनी बड़ी बात। “किसी और से शादी कर लो।” बयान वायरल हो रहा है। शादी की सालगिरह पर खोला राज। उनके 14 साल के रिश्ते की हो रही है चर्चा।कभी कहा किसी और से शादी कर लो, तो कभी बिना किसी प्लानिंग के 15 मिनट में कर ली शादी। ये सब सुनकर आप जरूर हैरान होंगे। लेकिन ये बिल्कुल सच है।

टीवी की अक्षरा, यानी हिना खान की जिंदगी के उतार-चढ़ाव किसी से छिपे नहीं हैं। एक तरफ करियर की सफलता, दूसरी तरफ प्यार करने वाला पार्टनर, और फिर अचानक, जिंदगी में एक ऐसी मुश्किल आई जिसने सब कुछ बदल दिया।हिना और रॉकी की मुलाकात सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी।

वहीं से उनकी दोस्ती शुरू हुई, और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। देखते ही देखते उनके रिश्ते को 13 से 14 साल हो गए, लेकिन शादी की कोई जल्दी नहीं थी। दोनों अपने रिश्ते में खुश थे और एक-दूसरे को सपोर्ट कर रहे थे। लेकिन साल 2024 में एक्ट्रेस की जिंदगी में एक ऐसा दौर आया जिसने उन्हें भविष्य के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया।जून 2024 में, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। इस खबर ने उनके फैंस को अंदर तक हिला दिया था।

हिना ने इस मुश्किल दौर का हिम्मत से सामना किया, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि आगे जिंदगी में क्या होने वाला है। हाल ही में, एक इंटरव्यू में हिना ने रॉकी से अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी शादी कोई प्लान किया हुआ फैसला नहीं था। सब कुछ अचानक हुआ, और हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार भी नहीं थे।अपनी सेहत और भविष्य की अनिश्चितता को देखते हुए, मैंने साफ तौर पर रॉकी से कहा था कि उसे या तो आगे बढ़ जाना चाहिए और किसी और से शादी कर लेनी चाहिए या फिर मुझसे शादी कर लेनी चाहिए। मैंने रॉकी से कहा था कि मुझे नहीं पता कल क्या होगा। तो, अब फैसला लेने का वक्त आ गया है। हिना से ये सुनकर, रॉकी ने देर नहीं की और उनसे शादी करने के लिए राजी हो गया।इतना ही नहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने सिर्फ 15 मिनट में शादी कर ली थी?

तो हिना ने कहा कि दरअसल उससे भी कम वक्त लगा था। हालांकि, हिना कहती हैं कि शादी के बाद उनके रिश्ते में कुछ भी नहीं बदला है। उनके लिए प्यार सिर्फ शादी के नाम से परिभाषित नहीं होता। दोनों पहले भी साथ थे और आज भी वैसे ही हैं। उन्हें अपनी शादी की सालगिरह भी याद नहीं रहती।हिना ने बताया कि अपनी पहली सालगिरह पर भी, उन्हें रात तक याद ही नहीं था कि आज उनका खास दिन है। जब लोगों ने उन्हें बधाई दी, तभी दोनों को याद आया और एक-दूसरे को बधाई दी। भले ही हिना और रॉकी तारीखों को लेकर थोड़े भुलक्कड़ हों, लेकिन मुश्किल समय में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का उनका फैसला उनके रिश्ते की गहराई को दिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *