कौन बनेगा सचिन तेंदुलकर का दामाद? बेटी सारा [संगीत] ने खोला बड़ा राज। गिनवाई लाइफ पार्टनर की यह खूबियां। लाडली सारा का जवाब सुन खुशी से झूमे फैंस। अर्जुन की बहन ने बताई अपनी पसंद। जी हां, पूरे इंटरनेट पर इस वक्त क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की लाडली बेटी सारा तेंदुलकर की शादी की चर्चा फैली हुई है। जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा तेंदुलकर की शादी बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सनी देओल के बेटे राजवीर देओल से हो सकती है। यानी अगर यह खबर सच होती तो सचिन तेंदुलकर और सनी देओल समधी बन जाते।
हालांकि सारा देओल परिवार की बहू नहीं बनने वाली है। इससे पहले भी सारा का नाम इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ चुका है। लेकिन इन सबके बीच सारा का एक पुराना इंटरव्यू खूब चर्चा में आ गया है। जिसमें उन्होंने बताया था कि आखिर उनका होने वाला लाइफ पार्टनर कैसा होना चाहिए। दरअसल पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सारा तेंदुलकर और सनी देओल के बेटे राजवीर देओल की शादी की खबरें वायरल हो रही थी। कुछ पोस्ट में तो यहां तक दावा किया गया कि दोनों साल 2027 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन इन खबरों की सच्चाई कुछ और ही निकली। रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा के एक करीबी सूत्र ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया है। सूत्र का कहना है कि सारा और राजवीर तो कभी मिले तक नहीं। सारा फिलहाल सिंगल है और अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पर ध्यान दे रही है। लेकिन इन अफवाहों के बीच सारा का एक पुराना इंटरव्यू फिर से सुर्खियों में आ गया है।
दरअसल एक बातचीत में सारा ने अपने फ्यूचर पार्टनर और शादी को लेकर खुलकर बात की थी। जब उनसे पूछा गया कि वह अपने होने वाले जीवन साथी में क्या खूबियां चाहती हैं? तो सारा ने अपने मम्मी पापा सचिन और अंजलि के रिश्ते का एग्जांपल दिया। उन्होंने बताया कि मेरे माता-पिता सबसे पहले एक दूसरे के अच्छे दोस्त [संगीत] हैं। दोनों के बीच घर पर खूब हंसीज़ाक और मजेदार नोकझोंक होती है और यही दोस्ती मैं अपने होने वाले पार्टनर के साथ भी चाहती हूं। मेरे रिश्ते में बराबरी होनी चाहिए। कोई किसी पर हावी ना हो और दोनों के बीच दोस्ताना [संगीत] अंदाज बना रहे।
इतना ही नहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके लिए भी प्यार का मतलब दोस्ती है? तो वह हंस पड़ी और कहा कि बिल्कुल। यानी सारा के लिए प्यार के साथ दोस्ती, मस्ती और एक दूसरे को समझना बेहद [संगीत] जरूरी है। वहीं शादी को लेकर सारा की पसंद बदल चुकी है। उन्होंने बताया कि बचपन में मैं बड़ी शादी का सपना देखती थी और खुद को पेस्टल ब्राइड के रूप में देखती थी। लेकिन अब मुझे छोटी और इंटिमेट वेडिंग ज्यादा पसंद है। हालांकि ब्राइडल आउटफिट को लेकर अभी भी कंफ्यूज हूं। कभी लाल तो कभी हरे रंग का लहंगा पहनने का ख्याल आता है। कैटर शुभमन गिल के साथ भी सारा का नाम पहले जुड़ चुका है। हालांकि ना तो सारा और ना ही शुमन की तरफ से इस रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल पुष्टि सामने आई है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2