धर्मेंद्र के निधन के बाद ही देओल परिवार से अनबन की खबरे सामने आने लगी है।पिछले कई महीनों से इन खबरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचाया है।ऐसे में अब इन खबरों को लेकर हेमा मालिनी ने बड़ा बयान दिया है।
मीडिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि देओल परिवार में अनबन नहीं है। पूरा परिवार एकजुट है। सारे सदस्य एकदूसरे से खुश है।साथ ही एक्ट्रेस ने लोगों को झूठी खबरों पर यकीन ना करने की अपील कीai की मदद से कई तरह की भ्रामक जानकारियां और अफवाहें फैलाई जाती हैं। ऐसे में किसी भी खबर पर विश्वास करने से पहले उसकी सच्चाई जांचना जरूरी है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि परिवार के भीतर किसी तरह का तनाव नहीं है और सभी रिश्ते सौहार्दपूर्ण हैं।बातचीत के दौरान हेमा ने अपने पति धर्मेंद्र के समर्थन को भी याद किया।
उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र ने हमेशा उनके नृत्य और कला के प्रति जुनून को प्रोत्साहित किया। हेमा के अनुसार, आज वह जो कुछ भी कर पा रही हैं, उसमें धर्मेंद्र के सहयोग और विश्वास की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने उन्हें अपना सबसे बड़ा समर्थक और जीवनसाथी बताया