Cli

कश्मीर में शिव का शेषनाग, शुरू हुई खुदाई, क्यों लाल पीले हुए मुस्लिम?

Uncategorized

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम के पास एक बेहद ही पवित्र झील है जिसे आप शेषनाग झील के नाम से जानते हैं। बताया जाता है कि जब भगवान शिव माता पार्वती के साथ अमरनाथ गुफा में जा रहे थे। उस वक्त उन्होंने अपने गले के नागराज यानी शेषनाग को इसी झील में छोड़ दिया था। मान्यता है कि शेषनाग आज भी इसी झील में निवास करते हैं। मगर अब शेषनाग झील के पास इस मशीन को देखकर कश्मीरी लोगों ने बवाल मचा दिया है। यह मशीन हिंदुओं की सबसे पवित्र अमरनाथ यात्रा को और सुरक्षित बनाने के लिए आई थी।

लेकिन कश्मीरी लोगों को इससे दिक्कत होने लगी है। इसका कारण आपके होश उड़ा सकता है। विवाद को बढ़ाने के लिए महबूबा मुफ्ती चट्टानों से उतर कर शेषनाग झील के पास पहुंच गई। मुस्लिम देश के अखबार ने जहर फैलाना शुरू कर दिया। आपको बता दें कि शेषनाग झील अमरनाथ यात्रा का एक प्रमुख पड़ाव है। इसी शेषनाग झील के पास जेसीबी और अर्थ मूवर जैसी भारी मशीनरी चलने का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में इसका भारी विरोध शुरू हो गया है। कश्मीरी लोगों ने कहा है कि इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस पीडीपी और अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारुख को पर्यावरण की चिंता सताने लगी है। हैरानी की बात देखिए कि सभी बोल रहे हैं कि हमें तो अमरनाथ यात्रा से प्यार है। हम इस झील को बचाना चाहते हैं। आम कश्मीरियों का भी यही कहना है लेकिन अचानक इन सभी को भगवान शिव के शेषनाग वाली झील से इतना प्यार कैसे हो गया? असली शक तब पैदा हुआ जब भारत विरोधी कट्टरपंथी न्यूज़ चैनल अलजरा ने भी शेषनाग झील पर अपना एजेंडा चलाना शुरू कर दिया। इसी पर कुछ एक्सपर्ट्स ने इस कहानी का दूसरा पहलू भी समझाने की कोशिश की है। दरअसल शेषनाग झील के पास सड़क चौड़ी की जा रही है। जिससे अमरनाथ जाने वाले तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और स्थानीय अर्थव्यवस्था की मजबूती जैसे कई बड़े फायदे होंगे। यह सड़क चौड़ी होगी तो ज्यादा हिंदू अमरनाथ यात्रा करने पहुंचेंगे।

उनकी यात्रा आसान हो जाएगी। लेकिन शायद यही डर कश्मीर के अलगाववादियों को सता रहा है। आपको बता दें कि यह रास्ता महज 3 से 4 फीट चौड़ा है। बेहद संकरा है। जिससे फिसलन और दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। लेकिन चौड़ी सड़क, रेलिंग और सुरक्षा दीवारें बनने से लाखों श्रद्धालुओं का सफर सुरक्षित और सुगम हो जाएगा। हिंदू श्रद्धालुओं को बेहद फायदा मिलेगा। लेकिन कश्मीर के कुछ मुस्लिमों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। क्योंकि पहलगाम और अनंतनाग के हजारों स्थानीय मुस्लिम परिवार अमरनाथ यात्रा के दौरान अपनी रोजी रोटी कमाते हैं। इनमें ज्यादातर घोड़े खच्चर वाले पिट्ठू और पालकी वाले मजदूर हैं। लेकिन पक्की और चौड़ी सड़क बनने से गाड़ियां ऊपर तक जाने लगेंगी जिससे इन स्थानीय लोगों को डर लग रहा है। लेकिन इन्हें उन हिंदुओं का डर नहीं दिखता जिन्हें अपने ही देश में अमरनाथ यात्रा सेना की सुरक्षा में करनी पड़ती है। सोचिए कश्मीर में सेना ना हो तो हिंदू अमरनाथ यात्रा करने की सोच भी नहीं सकते।

इस यात्रा पर हमेशा आतंकी हमले का खतरा रहता है। तब किसी कश्मीरी को इसकी चिंता नहीं होती। कोई कश्मीरी नेता इस पर बयान नहीं देता। आप इलाके के किसी भी कश्मीरी से पूछ लीजिए कि अमरनाथ यात्रा को सेना की सुरक्षा में क्यों करना पड़ता है? जिस इलाके में यह शेषनाग झील है वहां पहलगाम भी है। पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 हिंदुओं को धर्म पूछकर मार दिया था। उस समय कितने कश्मीरी लोग हिंदुओं के समर्थन में आए थे। मगर सभी लोग ईरान के लिए एकजुट हो गए। सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि अमरनाथ यात्रा के लिए ज्यादा हिंदुओं का आना और इस यात्रा का और सुरक्षित हो जाना ही कहीं कुछ लोगों के लिए चिंता का कारण तो नहीं बन रहा। क्या किसी को इस बात का डर है कि वहां पर खच्चर, घोड़े और पालकी चलाने वालों की मनमानी खत्म हो सकती है? वैसे आपको बता दें कि बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने सोशल मीडिया के दावों को भ्रामक बताया है। बीआरओ ने साफ कर दिया है कि पर्यावरण के सारे नियमों का पालन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *