Cli

ये किसे उठा लाया इजराइल, बार-बार वीडियो देखेंगे भारतीय लोग!

Uncategorized

इजराइल की इन तस्वीरों को कुछ समय के लिए याद रखिए और सीधे दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में आइए। दिल्ली में 30 साल के नबील के खिलाफ उसकी मां और बहन जामा मस्जिद थाने में शिकायत करने पहुंची। नबील लगातार अपनी मां और बहन को परेशान करता था। पुलिस ने झगड़ा सुलझाने और नबील को समझाने के लिए थाने बुलाया। लेकिन नबील गुस्से में थाने पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। नबील पुलिस वालों से पूछने लगा कि मेरे खिलाफ शिकायत किसने की है? जब पुलिस ने नबील को शांत करने की कोशिश की तो उसने नौ पुलिस वालों पर चाकू से हमला कर दिया।

इन सभी पुलिस वालों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसी तरह की एक खबर कुछ दिन पहले त्रिपुरा से आई थी। जहां बांग्लादेशी जिहादियों ने बीएसएफ के जवानों पर हमला कर दिया। दिल्ली पुलिस और त्रिपुरा में बीएसएफ ने एक्शन तो लिया लेकिन ऐसे लोगों का सही इलाज क्या होता है वह इजराइल ने बताया है क्योंकि इजराइल में भी एक ऐसी ही घटना हुई लेकिन इजराइल ने इसका कैसा जवाब दिया वो पूरी दुनिया याद रखेगी। दरअसल एक फिलिस्तीनी ने इजराइली सैनिक पर हमला कर दिया। उस हमले में इजरायली सैनिक की मौत हो गई। इसके बाद इजराइली सेना ने फैसला ऑन द स्पॉट कर दिया।

23 नवंबर की सुबह-सुबह इजराइल के कई सैनिक वेस्ट बैंक के रमल्ला शहर के पास स्थित अल-आमारी शरणार्थी शिविर में घुस गए। इजरायली सैनिक को मारने वाला फिलिस्तीनी यहीं पर छिपा था। उसे लगा था कि आस पड़ोस वाले मुझे बचा लेंगे। मगर इजरायली सैनिक शरणार्थी कैंप में दाखिल हुए और मोहल्ले के सभी प्रवेश द्वारों को बंद कर दिया। सैनिकों ने कई घरों की तलाशी की। आंसू, गैस और स्टन, ग्रेनेड का इस्तेमाल किया। छापेमारी के दौरान कम से कम 13 फिलिस्तीनी घायल हो गए। पूछताछ के लिए 30 फिलिस्तीनियों को उठा लिया गया। जिसके बाद इन्होंने घबराकर उस व्यक्ति की लोकेशन बता दी जिसने इजराइली सैनिक पर हमला किया था। इजरायली सेना ने उस शख्स को उठा लिया। इजरायली सेना किसी की परवाह नहीं करती। अपराधी को तो सजा मिलती ही है लेकिन उसका साथ देने वालों को भी छोड़ा नहीं जाता। भारत में अगर इस तरह का एक्शन लिया जाए तो देश में ही बैठे कई लोग पुलिस, सेना और सुरक्षा बलों को गालियां देने लगेंगे क्योंकि उन्हें एक खास वोट बैंक को जो बचाना है। वैसे भी भारत के कुछ लोग पाकिस्तान को ठोकने वाली भारतीय सेना पर अभी तक शक करते हैं। मगर इजराइल में ऐसी कोई दिक्कत नहीं है।

इजराइल में किसी वर्ग को वोट बैंक नहीं समझा जाता। आतंकियों, अपराधियों, देशद्रोहियों और गद्दारों को बख्शा नहीं जाता। इसीलिए शायद अभी तक इजराइल को नया प्रधानमंत्री नहीं मिल पाया है। चुनाव के नतीजे आए लगभग महीना हो चुका है। लेकिन अभी तक नेतन याू और आइजनक कोर्ट की पार्टी मुस्लिम पार्टियों का समर्थन लेकर सरकार नहीं बनाना चाहती। क्योंकि इजराइल की मुस्लिम पार्टियां अभी भी हमास को आतंकी संगठन नहीं बोलती। मजे की बात देखिए कि कुछ दिन पहले इजरायली सेना को पता चला कि एक देशद्रोही रॉकेट के जरिए इजराइली सेना पर हमला करने वाला है। अब्दुल्ला खतीब नाम का यह देशद्रोही हमास के टच में भी था। इजराइली सेना ने सबसे पहले इसे दबोचा। उसके बाद आराम से इसके घर पहुंची। दीवारों में छेद करके तरल विस्फोटक भरा बटन दबाया और पूरा घर उड़ा दिया। जाते-जाते इजरायली सेना ने मोहल्ले वालों को कह दिया कि अगर तुमने ऐसा किया तो तुम्हारा घर भी ऐसे ही उड़ाया जाएगा। [संगीत]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *