Cli

मशहूर एक्टर को 1 साल की जेल, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला!

Uncategorized

एक फेमस एक्टर जिसके चेहरे को आपने कई बार कई फिल्मों में देखा होगा। अब एक बेहद गंभीर मामले में दोषी करार दिए गए हैं। कोर्ट ने उन्हें सिर्फ दोषी ही नहीं माना बल्कि एक साल की सजा भी सुना दी है। साथ में ₹00 का फाइन भी लगाया है। हम बात कर रहे हैं मलयालम एक्टर श्रीजीत रवि की। लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया और अब एक्टर को जेल की सजा सुनाई गई है। दरअसल यह मामला 4 जुलाई 2022 का है। आरोप के मुताबिक श्रीजीत रवि ने स्कूल से लौट रहे कुछ छोटे बच्चों के सामने अश्लील हरकत की थी। इतना ही नहीं बच्चों को धमकाने का आरोप भी लगा था। इस घटना के बाद उनके खिलाफ पॉक्सो [संगीत] एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

करीब 4 साल के बाद अब इस मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। त्रिशूर की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने श्रीजीत रवि को दोषी माना। कोर्ट ने उन्हें एक साल की सजा और इसके साथ ही ₹500 का जुर्माना भी सुनाया है। इस केस की सुनवाई के दौरान कुल 21 गवाहों ने कोर्ट में अपने बयान दिए। इन गवाहों की गवाही के बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया। हालांकि सजा सुनाए जाने के बाद श्रीजीत रवि ने कोर्ट में कहा वो इस फैसले को केरला हाई कोर्ट में चैलेंज करना चाहते हैं। इसके बाद उन्हें अपील दाखिल करने के लिए एक महीने की राहत दी गई है।

कोर्ट ने ₹00 के बॉन्ड और दो श्योरिटीज यानी कि जमानतदारों की शर्त पर उन्हें जमानत भी दे दी है। साथ ही 23 दिसंबर 2026 को कोर्ट में पेश होने का आदेश भी दिया गया। अब आपको बताते हैं आखिर श्रीजीत रवि है कौन? 50 [संगीत] साल के श्रीजीत मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। वो फेमस एक्टर [संगीत] टीजी रवि के बेटे हैं और साल 2005 से फिल्मों में काम कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। लेकिन अब सबकी नजरें केरला हाईकोर्ट में होने वाली अपील पर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *