सलमान खान के लिए 24 नवंबर की तारीख क्यों खास है? इस दिन से सलमान खान का क्या कनेक्शन है? एक का जन्मदिन, तो दूसरे का निधन। आखिर इस दिन और सलमान खान के बीच क्या संबंध है? एक तारीख, दो बेहद खास वजहें, और सलमान खान के लिए एक ऐसा दिन जो खुशी और गम दोनों समेटे हुए है।24 नवंबर का दिन सलमान खान की जिंदगी में बहुत महत्व रखता है। जहां एक तरफ इस दिन को उनके घर में एक खास शख्स के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है,
वहीं दूसरी तरफ यह एक ऐसी याद से भी जुड़ा है जो हमेशा उनके दिल में रहेगी। दरअसल, सलमान खान के लिए 24 नवंबर इसलिए खास है क्योंकि इस दिन अभिनेता के पिता सलीम खान का जन्मदिन होता है। सलीम खान न सिर्फ सलमान के पिता हैं, बल्कि उनकी जिंदगी के सबसे बड़े मार्गदर्शक (मेंटर) भी हैं। सलमान ने कई मौकों पर अपने पिता के प्रति अपना प्यार और सम्मान जाहिर किया है। सलमान खान अक्सर अपने पिता से जुड़ी पोस्ट और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही सलमान खान ने अपने पिता सलीम खान के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने अपने पिता के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “बाप हमेशा बाप होता है।
वह एक असली मॉन्स्टर (दिग्गज) हैं। हमारे पिताओं में ताकत है, वंदे मातरम। यह एक दिन ज्यादा नहीं है, यह एक दिन कम है। क्या आप लोग समझे? ऊपरवाला मेहरबान रहा है।”दूसरी ओर, यह तारीख एक ऐसी याद से जुड़ी है जो सलमान खान को भावुक कर देती है। इसी दिन बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ यानी धर्मेंद्र का निधन हुआ था। 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 89 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। धर्मेंद्र के निधन से न सिर्फ सलमान खान, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा था। उनके फैंस भी इस खबर से स्तब्ध रह गए थे। सलमान खान धर्मेंद्र को अपने पिता समान मानते थे और उनके दुनिया से जाने से वह पूरी तरह टूट गए थे। अन्य सितारों की तरह सलमान को भी गहरा धक्का लगा था।धर्मेंद्र के निधन के समय सलमान खान ‘बिग बॉस 19’ होस्ट कर रहे थे।
‘वीकेंड का वार’ के दौरान सलमान खान ने धर्मेंद्र को याद किया और भावुक हो गए। धर्मेंद्र को याद करते हुए उन्होंने कहा था, “इस हफ्ते इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। काश मैं इस हफ्ते बिग बॉस होस्ट नहीं कर रहा होता, लेकिन आखिरकार जिंदगी चलती रहनी चाहिए।” इतना ही नहीं, एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान भी उन्होंने फिर से धर्मेंद्र को याद किया और अपने दिल की बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैंने हाल ही में धरम जी को खो दिया, एक ऐसे व्यक्ति जो मेरे लिए पिता समान थे। मैंने हमेशा उन्हें फॉलो किया है। उन्होंने मुझे बहुत प्रेरित किया। मैंने अपने करियर में जो कुछ भी किया है, वह सब धरम जी से ही सीखा है। गौरतलब है कि मेरी जिंदगी में दो ही लोग हैं जिन्होंने मुझे प्रेरित किया है। उनमें से एक मेरे पिता सलीम खान हैं और दूसरे धरम जी थे। वह असल जिंदगी में एक बहुत ही नेक, ईमानदार और अच्छे इंसान थे।”आपको बता दें कि सलमान खान धर्मेंद्र के साथ फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में नजर आए थे। सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिलहाल ‘बिग बॉस 18’ होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।ब्यूरो रिपोर्ट E24