हेलो फ्रेंड्स, आप देख रहे हैं एम बोले तो यह है खबर सिनेमा और मैं हूं नीना। आइए पता करते हैं कि आज क्या चल रहा है सिनेमा की दुनिया में। [संगीत] हुमा कुरैशी की आने वाली सस्पेंस थ्रिलर फिल्म बेबी डू डाई डू का पहला ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस डार्क और अनोखी कहानी में हुमा कुरैशी एक मूक बधिर किलर के बेहद खतरनाक अवतार में नजर आने वाली हैं। फिल्म की कहानी प्रतिशोध, दबे हुए गहरे राज और सर्वाइवल के इर्द-गिर्द बुनी गई है जो दर्शकों को शुरू से आखिर तक बांध कर रखेगी। इस फिल्म को नचिकेता सामंत ने डायरेक्ट किया है और इसे साकिब सलीम प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए शेड्यूल की गई है।
जहां इसका कड़ा मुकाबला आलिया भट्ट की अल्फा से हो सकता है। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदना स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने अपने रिलीज़ के महज 4 दिन के अंदर ही वर्ल्ड वाइड ₹85 करोड़ का तूफानी कलेक्शन करके सबको हैरान कर दिया है। यह फिल्म अब 100 करोड़ के जादुई आंकड़े को छूने से महज कुछ ही करोड़ दूर रह गई है। 2012 की सुपरहिट फिल्म कॉकटेल के इस स्पिरिचुअल सीक्वल को होमी अजानिया ने डायरेक्ट किया है। थिएटर्स में शाहिद और कृति की कड़क केमिस्ट्री के साथ रश्मिका मंदना के कॉमेडी अंदाज को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिससे इस वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में एक और बड़ा उछाल आने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। दिलजीत दोसांच के सैन फ्रांसिस्को में चल रहे लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अचानक एक प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे स्टेज पर चढ़ गया। वह अपने हाथ में खलिस्तान का झंडा लहरा रहा था। जिससे बीच शो
में ही काफी अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और स्थानीय पुलिस ने उसे मिड शो में ही गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दिलजीत दोसा ने इस व्यावधान के बावजूद बिना रुके अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने सुपरस्टार सलमान खान से जुड़ा अपनी शुरुआती करियर का एक बहुत ही मजेदार और हैरान करने वाला वाकया याद किया है। दिया मिर्जा ने बताया कि एक पुरानी फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने मजाकमज़ाक में उनसे कहा था कि देखना एक दिन तू बड़े पर्दे पर मेरी मां का रोल प्ले करेगी। दिया ने हंसते हुए बताया कि वो उस वक्त सलमान की इस अजीब भविष्यवाणी को सुनकर बुरी तरह से डर गई थी क्योंकि वो उम्र में सलमान से काफी छोटी हैं। हालांकि आज के दौर में जब उम्र का फासला भूलकर एक्ट्रेसेस ऐसे चैलेंजिंग किरदार निभा रही हैं तो सलमान की वो पुरानी बात अब सच होती लग रही है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और दिशा पाटनी की कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल को रिलीज से ठीक पहले सेंसर बोर्ड की कैंची का सामना करना पड़ा है।
सीबीएफसी ने फिल्म को रिव्यू करने के बाद इसमें पूरे 18 बड़े कट्स और बदलाव सुझाए हैं। बोर्ड के निर्देश पर फिल्म के कुछ बिकनी शॉट्स, कश्मीर से जुड़े रेफरेंसेस और कुछ आपत्तिजनिक हैंड जेस्चर्स को पूरी तरह से हटा दिया गया है और विवादित डायलॉग्स की जगह भी बड़े बदलाव किए गए हैं। इन सभी 18 संशोधनों को लागू करने के बाद ही बोर्ड ने फिल्म को यूए 16 प्लस सर्टिफिकेट जारी किया है। अहमद खान के डायरेक्शन में बनी पूरे 2 घंटे 44 मिनट की यह पारिवारिक फिल्म 26 जून 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इससे 1 दिन पहले यानी 25 जून को पेड प्रव्यूज होंगे। वेलकम फ्रेंचाइज़ की यह तीसरी फिल्म है। पहले दो पार्ट्स वेलकम और वेलकम बैक काफी हिट रहे थे। पहले दो पार्ट्स का डायरेक्शन अनीस बजमी ने किया था। जबकि तीसरे पार्ट में जिम्मेदारी अहमद खान को दी गई है। अहमद खान बागी और हीरोपंती के सीक्वल्स को डायरेक्ट कर चुके हैं। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख अपने एक तीखे बयान की वजह से इस वक्त चर्चा का विषय बन गए हैं। रितेश देशमुख इन दिनों रियलिटी शो
ब्लॉकअप को होस्ट कर रहे हैं। जिसका सीजन टू आ रहा है। इसके प्रमोशन के दौरान एक रिपोर्टर ने उनसे बेहद टेढ़ा सवाल पूछ लिया। रिपोर्टर ने पूछा कि क्या वह अपने करीबी दोस्त सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त को अपने शो की जेल में बंद करना चाहेंगे? इस सवाल पर रितेश देशमुख बुरी तरह भड़क गए और उन्होंने जवाब देने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने रिपोर्टर से कहा कि वह इस सवाल का जवाब देकर इसे डिग्निटी नहीं देना चाहेंगे। रितेश की सलमान और संजय दत्त के साथ पक्की दोस्ती है। ऐसे में उनका यूं स्टेज पर स्टैंड लेना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आपको क्या लगता है? रितेश ने ठीक जवाब दिया था। ओवर रिएक्ट किया? कमेंट करके अपनी राय जरूर दीजिएगा। खबर सिनेमा में आज के लिए इतना ही। कल फिर मिलेंगे। देखते रहिए एम बोले तो। [संगीत]