:जानवरों से प्यार कीजिए, इंसानों से नहीं। इंसान धोखेबाज़ होते हैं। आप इंसानों को चाहे कितना भी प्यार कर लें, कोई फायदा नहीं है। वे सिर्फ दुख ही देते हैं। इनसे (पालतू जानवरों से) प्यार कीजिए। देखिए, ये हमेशा कैसे चिपके रहते हैं। >> गोविंदा की चोरी सबके सामने पकड़ी गई और इस वजह से गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का पारा सातवें आसमान पर है। अब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा एक बार फिर चर्चा में हैं।
हाल ही में गोविंदा मुंबई के प्रसिद्ध ‘लालबागचा राजा’ के दर्शन करने गए थे। इस दौरान उनके साथ उनकी कथित प्रेमिका कोमल रानी स्वर्णकार भी नज़र आईं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए हैं। कहा जा रहा है कि कोमल रानी जल्द ही गोविंदा की आने वाली फिल्म ‘रूपा’ से बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत करने जा रही हैं। इसी वजह से गोविंदा के साथ उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है।वहीं, इसके ठीक एक दिन बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।
हमेशा की तरह सुनीता अपने बेबाक और सीधे अंदाज़ में नज़र आईं। एयरपोर्ट पर पैपराजी से बात करते हुए उन्होंने इंसानों और जानवरों की वफादारी को लेकर एक ऐसी टिप्पणी की, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। सुनीता आहूजा ने कहा कि इंसानों को चाहे कितना भी प्यार दे दो, कई बार उसका कोई फायदा नहीं होता और इंसान धोखा ही देते हैं। उन्होंने कहा कि पालतू जानवरों से प्यार करेंगे तो वे हमेशा आपके साथ रहेंगे और आपका साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। सुनीता ने यह भी कहा कि उन्हें इंसानों से ज्यादा जानवर पसंद हैं
और इंसानों के बजाय जानवरों से प्यार करना चाहिए।सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस टिप्पणी को गोविंदा और कोमल रानी को लेकर चल रही हालिया चर्चाओं से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि सुनीता आहूजा ने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया और न ही यह साफ किया कि उनका इशारा किस तरफ था
।दूसरी तरफ, अगर गोविंदा और कोमल रानी से जुड़ी खबरों की बात करें, तो कोमल रानी के गोविंदा की फिल्म ‘रूपा’ से बॉलीवुड डेब्यू करने की चर्चा है। इस फिल्म को बड़े पर्दे पर गोविंदा की वापसी के रूप में देखा जा रहा है। इसके अलावा उनके एक और प्रोजेक्ट ‘दुनियादारी’ में काम करने की भी खबरें हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है।