इमरान हाशमी को म्यूजिक लव स्टोरीज के लिए जाना जाता है। मगर उन्हें स्टार बनाने में हॉरर फिल्मों का मजबूत योगदान रहा है। अपने करियर में उन्होंने करीब आधा दर्जन भूतिया फिल्में की हैं। लेकिन पिछले 5 सालों में वो इस तरह के सब्जेक्ट से दूर ही रहे। इस वक्त वो आवारापन 2 पर काम कर रहे हैं। शूटिंग के बीच ही उन्होंने अपनी अगली फिल्म रूह अनाउंस कर दी।
यह एक म्यूजिक हॉरर फिल्म होगी। 5 साल के बाद इमरान इस जॉनर में वापसी कर रहे हैं। रूह को विकेट फिल्म्स के बैनर तले बनाया जाएगा। मेकर्स ने आज ही इसका अनाउंसमेंट टीज़ रिलीज़ किया है। टीज़ की शुरुआत एक स्टेटमेंट से होती है। व्हेन अ लेजेंड रिबिजिट्स द डार्कनेस अ नाइट मेयर इज बोर्न। इसके बाद सिहरन पैदा करने वाले बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ जलते हुए जंगल और हवा में तैरता शरीर दिखाया जाता है। फिर स्क्रीन पर आता है लंबे खूंखार नाखूनों वाला एक हाथ जो शीशे पर लगे ओस को साफ कर रहा है। अगले ही पल उस शीशे के पीछे इमरान की आंखें दिखाई देती है जो पूरी तरह काली हो चुकी है।
उसे देख आपको यह हिंट मिल जाता है कि रूह में इमरान पर भूतों का साया पड़ते दिखाया जाएगा। यह अनाउंसमेंट टीजर देखकर मालूम पड़ता है कि इसे एआई से बनाया गया है। मगर इसके जरिए उन्होंने साफ कर दिया कि रूह एक म्यूजिक हॉरर फिल्म होगी। खास बात यह है कि इस फिल्म को मयंक शर्मा डायरेक्ट करेंगे। यह वही डायरेक्टर हैं जिन्होंने Amazon प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज ब्रीथ डायरेक्ट की थी। फिल्म की कहानी मयंक और विशाल कपूर ने लिखी है।
विशाल इससे पहले छोरी और लपटछप्पी जैसी हॉरर फिल्मों का स्क्रीन प्ले लिख चुके हैं। साथ ही वह रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवी प्रलय की कहानी भी लिख रहे हैं। रूह को विक्रम खाखर और सनी खन्ना प्रोड्यूस करेंगे। विक्रम को मैं और चार्ल्स व सनी को भेजा फ्राई टू प्रोड्यूस करने के लिए जाना जाता है। रूह 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। मेकर्स का कहना है कि वह इसे बड़े स्केल पर बनाने वाले हैं।
इमरान ने रूह से पहले राज द मिस्ट्री कंटिन्यूस और राज थ्री जैसी चर्चित हॉरर फिल्मों में काम किया है। राज थ्री तो उनकी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवी में से एक है। इसके अलावा वो एक थी डायन राज रीबूट और द बॉडी में दिखाई दिए। उनकी लास्ट हॉरर फिल्म 2021 में रिलीज हुई डिबक थी। ऐसे में वो 5 साल बाद हॉरर जॉनर में वापस लौट रहे हैं। रूह से पहले इमरान की आवारापन 2, G2 और गन मास्टर G9 भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आवारापन 2 14 अगस्त को आने वाली है। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।