Cli

जया से शादी के लिए अमिताभ ने ऐसे किया था सास इंप्रेस, 57 साल बाद एक्टर ने खोला बड़ा राज़

Uncategorized

ना भेजा रिश्ता ना परिवारों ने मिलकर की बात। फिर कैसे ससुराल में गली बिग बी की दाल। ना सास को मनाया ना ससुर को। अचानक लिया शादी का फैसला। जया संग शादी के लिए बिग बी ने सासू मां को कैसे मनाया।

53 साल बाद बिग बी ने खोला अपनी शादी का सबसे बड़ा राज। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की लव लाइफ किसी से छिपी नहीं है। 83 साल के हो चुके बिग बी आज भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने रहते हैं। ही नहीं जया बच्चन के साथ भी उनकी लव स्टोरी अक्सर ही चर्चा में बनी रहती है। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 53 साल हो चुके हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि दोनों की शादी का फैसला कितनी जल्दी हुआ था?

अब खुद अमिताभ बच्चन ने अपनी शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है। दरअसल कौन बनेगा करोड़पति 18 के एक एपिसोड में कोलकाता से आई कंटेस्टेंट अहेली रॉय ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि उन्होंने शादी के लिए जया बच्चन के परिवार और अपनी होने वाली सास को कैसे मनाया था? इस पर अमिताभ ने बताया कि इस बारे में हमारी जया की फैमिली से कोई खास बात नहीं हुई थी। एक दिन मैंने ऐसे ही जया से कह दिया था हमें शादी कर लेनी चाहिए। वह सहमत हुई और हमने फैसला ले लिया कि शादी कर लेनी चाहिए। अमिताभ ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि उन्हें आज तक नहीं पता कि जया ने अपने माता-पिता से आखिर क्या कहा था।

हालांकि उनका परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार हो गया। बिग बी के मुताबिक इसके बाद परिवार के बीच थोड़ी बातचीत हुई और फिर दोनों ने शादी कर ली। इस बारे में बात करते हुए बिग बी ने कहा कि शादी तय होने के बाद जया अपने माता-पिता के पास गई और उन्हें इस फैसले की जानकारी दी। मुझे आज भी यह नहीं पता कि जया ने अपने माता-पिता से उस समय ऐसा क्या कहा जो वो सभी इस रिश्ते के लिए राजी हो गए और शादी में शामिल होने के लिए आ गए।

इसके बाद थोड़ी बातचीत हुई और अगले ही दिन हम दोनों की शादी हो गई। बता दें कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने 3 जून 1973 को शादी की थी। दोनों ने अपने करियर में कई फिल्मों में साथ में काम किया। साल 1973 में आई फिल्म उनकी सबसे बड़ी पॉपुलर फिल्मों में से एक रही और इसी साल दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दिलचस्प बात तो यह है कि जंजीर की सफलता ही उनकी शादी की तारीख तय होने की वजहों में से एक बनी। दरअसल अमिताभ ने बताया था कि फिल्म सफल होने पर वह जया और दोस्तों के साथ पहली बार लंदन घूमने जाने का प्लान कर रहे थे।

जब उन्होंने अपने पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन को बताया कि जया भी उनके साथ जा रही हैं तो उन्होंने उनसे पहले शादी करने को कहा। जिसके बाद जया ने बताया कि दोनों की शादी वैसे अक्टूबर में करने की प्लानिंग थी। लेकिन लंदन जाने से पहले परिवार की सहमति के चलते उन्होंने जून में ही शादी करने का फैसला कर लिया। शादी के 53 साल बाद भी अमिताभ अक्सर कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर अपनी मैरिड लाइफ से जुड़े मजेदार और दिलचस्प किस्से शेयर करते नजर आते हैं और इस बार उन्होंने बता दिया कि उनकी और जया की शादी किसी लंबी प्लानिंग का नतीजा नहीं बल्कि बेहद जल्दी लिया गया फैसला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *