Cli

रणवीर सिंह को शक्तिमान नहीं तमराज किलविश बनाना चाहते थे मुकेश खन्ना, अब क्या दिक्कत बताई?

Uncategorized

रणवीर सिंह देश के अगले शक्तिमान बनने वाले थे। मगर मुकेश खन्ना के अड़ंगे ने इस प्रोजेक्ट को कभी आगे बढ़ने नहीं दिया। शुरुआत में वह रणबीर के न्यूड फोटो शूट की वजह से खफा थे। मगर अब मुकेश ने उन्हें रिजेक्ट करने के पीछे नई वजह बताई है। उनका मानना है कि रणबीर एक्टर तो जबरदस्त हैं मगर वह शक्तिमान जैसे नजर नहीं आते। टाइम्स नेटवर्क से हुई बातचीत में मुकेश ने कहा

देखिए मैं रणवीर सिंह को शक्तिमान बनाए जाने के खिलाफ हूं। हालांकि वो एक शानदार एक्टर हैं। उनमें जबरदस्त एनर्जी है। वो धुरंधर कर सकते हैं। वो गली बॉय हो सकते हैं। वो खिलजी का किरदार भी निभा सकते हैं। लेकिन शक्तिमान जैसे रोल के लिए सिर्फ अच्छा एक्टर होना भर काफी नहीं। आपका चेहरा भी उस किरदार जैसा दिखना चाहिए। जैसे पृथ्वीराज चौहान का रोल करने वाले एक्टर को वैसा ही नजर आना चाहिए। लेकिन फिल्म में अक्षय कुमार उस तरह के नहीं लगे। बस विग वगैरह पहना देने से बात नहीं बनती।

जब मैं ऐतिहासिक कैरेक्टर निभाता हूं तो मुझे सिर्फ अपना कॉस्ट्यूम पहनने में ही करीब 1ढ़ घंटा लग जाता था। तब मैं 7 इंच का मुकुट पहनता था। मुकेश ने यह मुकुट वाली बात महाभारत में निभाए अपने किरदार भीष्म के कॉन्टेक्स्ट में कह रहे हैं। जहां तक शक्तिमान प्रोजेक्ट की बात है, Sony पिक्चर्स इस फिल्म को प्रोड्यूस करना चाहती थी। फरवरी 2022 में उन्होंने ऑफिशियली इसे अनाउंस कर दिया था। मगर मुकेश खन्ना की आनाकानी के कारण मूवी 4 साल से अटकी हुई है। हालांकि वो बताते हैं कि इससे उन्हें करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा है।

खासकर इसलिए क्योंकि शक्तिमान के राइट्स उनके पास ही है। वो कहते हैं यह मेरा नुकसान है। सोनी मुझे करोड़ों रुपए देने को तैयार है। फिर भी मैं मना कर रहा हूं। मैंने उन्हें कहा कि मुझे यह कास्ट नहीं चाहिए। मगर वह लोग अपनी बात पर अड़े हैं और मैं अपनी पर अड़ा हूं। उन्हें एक स्टार चाहिए। लेकिन मुझे स्टार नहीं चाहिए। अगर मुझे मौका मिले तो मैं शक्तिमान की खोज में पूरे देश में ऑडिशन करवाऊंगा। इससे फिल्म में फिल्म को पब्लिसिटी मिलेगी। साथ ही हमें एक ऐसा लड़का भी मिल जाएगा जो अच्छा दिखने के साथ सीधा साधा और दयालु भी हो। मेरे लिए कोई भी ऐसा एक्टर जिसकी पहले से एक बनी बनाई इमेज है। शक्तिमान नहीं बन सकता। शक्तिमान प्रोजेक्ट को मिनल मुरली जैसी सुपर हीरो फिल्म बनाने वाले बेसिल जोसेफ डायरेक्ट करने वाले थे। मगर फिल्म ऐसी लटकी कि उन्होंने भी अपने हाथ पैर जोड़ लिए। वैसे सिद्धार्थ कनन को दिए एक अन्य इंटरव्यू में मुकेश ने

बताया कि एक बार Sony पिक्चर्स रणवीर सिंह और उनके बीच एक मीटिंग हुई थी। मगर तब मुकेश ने रणवीर को यह सलाह दी कि उन्हें शक्तिमान की जगह फिल्म के विलेन तमराज किलविश का रोल करना चाहिए। वैसे एक वाक्या तो ऐसा भी हुआ था जब रणवीर मुकेश को मनाने के लिए 3 घंटों तक उनके ऑफिस में इंतजार करते रहे थे। मगर उससे बात नहीं बन पाई। मुकेश ने यह दावा भी किया कि यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा ने 10 साल पहले उनसे कॉन्ट्रैक्ट किया था। वह शक्तिमान के मेकिंग राइट्स खरीदना चाहते थे। मगर मुकेश इसके लिए भी तैयार नहीं हुए। नतीजन यह प्रोजेक्ट कभी बन ही नहीं पाया। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *