दिवाली के आने की खुशियां है। इस मौके पर घर में अपनों का साथ होता है और ऐसे वक्त में कोई सपने में भी यह नहीं सोच सकता कि कुछ ही पलों में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल जाएंगी और एक परिवार के साथ ऐसा ही हुआ है जहां एक मशहूर सिंगर त्यौहार से पहले इस दुनिया को छोड़कर चला गया है। एक ऐसा शख्स जिसने अपने गानों से लोगों के दिलों में प्यार की धुन जगाई जिसकी आवाज में मोहब्बत थी जिसके सपनों में म्यूजिक था वो अब अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कह गया है। ना ही कोई लंबी विदाई ना ही अपनों से आखिरी बार दिल खोलकर बात हुई। बस त्यौहार के शुभ मौके से पहले यह बुरी खबर आई और हर कोई सन रह गया। हम बात कर रहे हैं सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन की जिन्हें लोग उनके स्टेज नेम फकीर के नाम से जानते थे।
इश्क फकीराना जैसे प्रोजेक्ट से चर्चा में आए ऋषभ की जिंदगी का सफर महज 35 साल की उम्र में ही थम गया। दिल्ली में परिवार के साथ दिवाली मनाने पहुंचे ऋषभ की हार्ट अटैक से मौत की खबर ने उनके चाहने वालों को झकझोर दिया और आज उनकी कहानी इसलिए याद की जा रही है क्योंकि उनकी मौत को एक साल पूरा होने का समय आ गया है। एक ऐसा साल जिसमें उनके चाहने वालों के लिए यादें बची और उनकी पत्नी के लिए उस इंसान की कमी जिसके साथ उन्होंने अपनी जिंदगी के सपने बुने थे। 21 अक्टूबर 2025 को ऋषभ टंडन के निधन की खबर सामने आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में परिवार से मिलने और दिवाली मनाने पहुंचे ऋषभ की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 35 साल थी। सोचिए जिस त्यौहार पर लोग अपने घरों को रोशनी से सजाते हैं। अपनों के साथ खुशियां बांटते हैं। उसी त्यौहार के आसपास एक परिवार को ऐसी खबर सुननी पड़ी जिसने सब कुछ बदल दिया। ऋषभ मुंबई में अपनी पत्नी ओलेसिया ने जोो बेगावा के साथ रहते थे।
लेकिन दिवाली के लिए दिल्ली पहुंचना उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ। उनके निधन से कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी ने करवा चौथ की तस्वीरें साझा की थी। उन तस्वीरों में दोनों साथ नजर आए थे और तब किसी को क्या पता था कि यह साथ में बिताए गए कुछ पल जिंदगी के सबसे आखिरी पल बन जाएंगे। ऋषभ की जिंदगी में ओलेसिया सिर्फ उनकी पत्नी नहीं थी बल्कि उनकी साथी और उनके करियर के सफर का भी हिस्सा रही थी। ओलेसिया मूल रूप से रूस की रहने वाली है। दोनों की मुलाकात उज़्बेकिस्तान में ऋषभ की एक डिजिटल सीरीज के दौरान हुई थी। जहां ओलेसिया लाइन प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही थी।
मुलाकात दोस्ती में बदली और फिर दोनों ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया। ऋषभ के जाने के बाद ओलेसिया ने सोशल मीडिया पर जो लिखा था उसने लोगों की आंखों को नम कर दिया था। उन्होंने अपने पति को याद करते हुए लिखा था कि उनके पास शब्द नहीं बचे। उन्होंने ऋषभ को अपना प्यारा पति, दोस्त और साथी बताते हुए कहा कि वो उनके सपनों को पूरा करेंगी और ऋषभ उनकी आत्मा, दिल और प्यार में हमेशा उनके अंदर जिंदा रहेगा।
जरा सोचिए जिस इंसान के साथ हर दिन की शुरुआत होती हो जिसके साथ आने वाले कल की प्लानिंग बनाई गई हो अचानक उसी के बिना जिंदगी आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी आ जाए तो उस खालीपन को शब्दों में बयां करना कितना मुश्किल होगा और लेसी आज कैसी जिंदगी जी रही है और इस समय क्या कर रही हैं इसे लेकर पब्लिक में कोई जानकारी मौजूद नहीं है। हां लेकिन ऋषभ के निधन के बाद उनका वो भावुक संदेश यह जरूर बताता है कि यह रिश्ता उनके लिए कितना मायने रखता था। तो ऋषभ टंडन की पहचान सिर्फ उनकी दर्दनाक मौत तक सीमित नहीं थी। वह एक सिंगर, कंपोजर और एक्टर थे। जिनके अंदर म्यूजिक के लिए गहरा जुनून था। उनके करियर की शुरुआत म्यूजिक से ही हुई थी।
साल 2008 में उनका एल्बम फिर से वही रिलीज हुआ था। इसके बाद उन्होंने फैमिली और पिता के बिजनेस को संभालने के लिए म्यूजिक से लंबा ब्रेक ले लिया। फिर साल 2020 के आसपास उन्होंने दोबारा से अपने म्यूजिक के सफर को आगे बढ़ाया। फकीर लिविंग लिमिटलेस और रचना द रे ऑफ लाइट जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और फिर आया इश्क फकीराना का दौर जिसने उन्हें फिर से चर्चा में ला दिया। इस प्रोजेक्ट में उनके म्यूजिक के साथ उनकी निजी प्रेम कहानी की झलक भी देखने को मिली थी और साल 2025 में दोबारा से इश्क फकीराना रिलीज हुआ। उनके आखिरी प्रोजेक्ट्स में से यह एक था। उनकी मौत के बाद यह प्रोजेक्ट और इससे जुड़ी यादें उनके चाहने वालों के लिए और ज्यादा भावुक हो गई। वहीं एक साल गुजर जाने से किसी अपने की कमी कभी खत्म नहीं होती। तारीखें जरूर बदल जाती हैं। त्यौहार भी फिर लौट आते हैं। घरों में दीपक जलते हैं लेकिन कुछ लोगों की जगह कभी नहीं भरती। ऋषभ टंडन के लिए भी उनके चाहने वालों के पास अब उनके गाने हैं, उनकी तस्वीरें हैं और उनके साथ जुड़ी यादें हैं।
ऋषभ टंडन अब हमारे बीच नहीं है। लेकिन इश्क फकीराना जैसे उनके म्यूजिक से जुड़ी यादें उनके चाहने वालों के लिए उन्हें जिंदा रख सकती है। क्योंकि कुछ आवाजें खामोश होकर भी खत्म नहीं होती। वो किसी गाने में, किसी याद में और किसी की आंखों में ठहरे आंसू में हमेशा सुनाई देती रहती है।