सोचिए एक तरफ दलेर मेहंदी पर स्टेज पर ठीक से परफॉर्म ना करने का आरोप लग रहा हो और दूसरी तरफ कपिल शर्मा उनके सपोर्ट में उतर कर ऐसा खुलासा कर दे जो कि कंट्रोवर्सी को एक नया मोड़ दे दे। कपिल शर्मा का कहना है कि दलेर पाजी की गंभीर सर्जरी हुई है। वहीं मीका सिंह ने भी भाई की सेहत को लेकर ऐसी बातें बताई जिसके बाद सवाल उठ रहा है। क्या दलेर मेहंदी की मजबूरी को बिना समझे ही उन पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
आखिर मंच पर ऐसा क्या हुआ था कि मंत्री तक नाराज हो गए और अब कपिल शर्मा ने किस बात पर गुस्सा जाहिर किया? आपको पूरा मामला बताते हैं।दरअसल उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में मां कुंजापुरी मेले के दौरान दलेर मेहंदी के परफॉर्मेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
इस वीडियो में दलेर पाजी परफॉर्म कर रहे थे और इसी दौरान उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल उन पर चिल्लाते भड़कते नजर आए। सुबोध उनियाल इस वीडियो में कह रहे थे कि तुमसे ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा है। बोला भी नहीं जा रहा है। तुम परफॉर्म क्या करोगे? मंत्री का आरोप था कि दलेर मेहंदी मंच पर ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे थे और अपने गानों पर लिप सिंक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इतने बड़े कलाकार को अपनी कला के साथ न्याय करना चाहिए था। मंत्री ने यह भी दावा किया कि इस परफॉर्मेंस के लिए दलेर मेहंदी को 35 लाख रुपए दिए गए थे।इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने यह तक आरोप लगाए कि दलेर मेहंदी इस टाइम पर नशे में थे और इसी के बाद मीका सिंह भी अपने भाई के सपोर्ट में आ गए।
उन्होंने बकायदा वीडियो शेयर करते हुए काफी ज्यादा नाराज नजर आए। नाराजगी जाहिर की और यह तक कह दिया कि अगर कोई साबित कर दे कि मेरा भाई ड्रंक था तो मैं हमेशा के लिए सिंगिंग तक छोड़ दूंगा।इस मामले पर अब कपिल शर्मा ने दलेर मेहंदी का सपोर्ट किया है। कपिल ने मीका सिंह का वीडियो अपनी Instagram स्टोरी पर शेयर किया और बताया कि दलेर पाजी की गंभीर सर्जरी हुई है जिसके बारे में लोगों को कोई जानकारी नहीं। कपिल ने कहा कि हमें किसी के बारे में कुछ भी कहने से पहले समझना चाहिए कि वह किस दौर से गुजर रहा है। उन्होंने दलेर मेहंदी के जल्द ठीक होने की दुआ की और उन लोगों पर नाराजगी जताई जो उनके मुताबिक सिर्फ व्यूज पाने के लिए गलत खबरें फैलाते हैं।वहीं मीका सिंह ने भी भाई का बचाव करते हुए कहा कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते हैं।
मीका के मुताबिक उनके भाई पिछले 2 साल से बीमार हैं और अभी रिकवरी मोड में है। इसके बावजूद वह अपने बैंड के साथ परफॉर्म कर रहे हैं।अब यहां सवाल यह उठता है कि क्या किसी कलाकार की परफॉर्मेंस पर सवाल उठाने से पहले उसकी सेहत के बारे में भी सोचना चाहिए। एक तरफ मंत्री ने मंच पर दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस पर नाराजगी जताई और दूसरी तरफ उनके भाई और कपिल शर्मा ने उनकी सेहत का हवाला देते हुए उनका बचाव किया।