लोग आते रहे जाते रहे लेकिन अर्चना पूरन सिंह कपिल शर्मा के शो का परमानेंट हिस्सा बनी रही। जहां कपिल के जोक्स हल्के-फुल्के होते वहीं अर्चना पूरन सिंह अपनी हंसी से उन जोक्स को डबल कॉमेडी बना देती थी। लेकिन अब अर्चना पूरन सिंह ने खुलासा किया है कि कपिल शर्मा के शो का वो हिस्सा तो बनी, लेकिन इस शो का हिस्सा बने रहने की वजह से उन्हें काफी नुकसान हुआ। यह नुकसान काम के रूप में हुआ क्योंकि कपिल शर्मा का शो पूरे साल चलता था। इनिशियली जब टीवी के लिए यह शो चलता था तब 100-100 एपिसोड्स शूट किए जाते थे।
तो पूरे साल ही इस शो की शूटिंग चला करती थी। यही वजह है कि अर्चना पूरन सिंह को दूसरे ऑफर्स आते थे स्पेशली फिल्मों के, तो वो मना कर देती थी। अर्चना पूर्ण सिंह ने कहा कि एक बार स्कॉटलैंड में एक फिल्म शूट होनी थी और 25 दिन वहां पर जाकर शूट करना था। मुझे रोल भी पसंद आया और फिल्म भी पसंद आई। लेकिन मैंने कपिल को कमिट कर रखा था। इसीलिए मैंने उस फिल्म को मना किया और इसी तरह से कई ऐसी फिल्में आई जिनको मैंने मना करा। अब जब धड़ल्ले से मैं फिल्मों को मना करने लगी तो लोगों को लगा कि यह फिल्में करना ही
नहीं चाहती है। यही वजह है कि लोगों ने मुझे अप्रोच करना ही बंद कर दिया। अब कपिल शर्मा का शो ओटीटी पर है। सीजन वाइज यह शो आता है तो शूटिंग कम दिनों की रहती है। ऐसे में अर्चना पून सिंह के पास काफी फ्री टाइम था और फिल्मों के ऑफर्स तो आ ही नहीं रहे थे। कहीं ना कहीं उनका करियर स्टक सा हो गया था।
लेकिन अब अर्चना पूरन सिंह ने एक बार फिर से फिल्मों में काम करना शुरू किया है और उनकी रिसेंटली रिलीज़्ड फिल्म टोस्टर में उनका जो रोल है उसकी काफी तारीफ हो रही है। अर्चना पूर्ण सिंह को इस तरह के रोल में पहले कभी नहीं देखा गया। वो दिखती क्या है और अंदर से है क्या? ये जब लोगों के सामने खुलासा हुआ तो सभी लोग शॉक्ड रह गए। टूस्टर फिल्म में उन्हीं के रोल ने पूरी फिल्म को आगे खींचा