ओवरऑल हमने आपको बताया कि पीएम के अपील के बाद अह क्या-क्या हुआ है और पीएम ने जो अपील की है उसके पीछे डाटा पॉइंट क्या है?
यह हमने आपको डिटेल में बताया। लेकिन पीएम मोदी की ओर से की गई अपील पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह सरकार की नाकामी का सबूत है।
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने 12 सालों में देश को इस मुकाम पर ला दिया है कि उन्हें जनता को बताना पड़ रहा है कि क्या खरीदना है और क्या नहीं।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट कर सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को समझौता करने वाली सरकार बताया और कहा कि देश चलाना पीएम के बस की बात नहीं।