अदीप सिंह ने अपने Instagram अकाउंट से 200 से ज्यादा पोस्ट अचानक हटा दिए हैं और सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वायरल रील की जिसमें वो विराट कोहली के साथ नजर आए थे। यह वही वीडियो है जो 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान काफी वायरल हुआ था। पाजी रन कम रह गए सेंचुरी आज पक्की थी वैसे। टॉस जीत गए जो तेरी भी बाकी थी।
इस वक्त अदीप के ऑफिशियल Instagram अकाउंट पर सिर्फ 44 पोस्ट दिखाई दे रही हैं। हालांकि सेलिब्रिटीज का सोशल मीडिया क्लीन अप करना कोई नई बात नहीं। लेकिन अदीप के मामले में यह कदम इसलिए सुर्खियों में आ गया क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों से वो लगातार विवादों में रहे हैं। अब तक ना तो अदीप सिंह और ना ही उनकी टीम की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने आया है। 2026 के दौरान अर्दीप सिर्फ अपने प्रदर्शन की वजह से नहीं बल्कि सोशल
मीडिया एक्टिविटी को लेकर भी लगातार चर्चा में रहे। कभी तिलक वर्मा को लेकर दिए गए बयान पर विवाद हुआ तो कभी टीममेट प्रियांश आर्य को लेकर मजाक और फैंस के साथ कथित ऑनलाइन बहस ने उन्हें ट्रोलिंग के बीच ला खड़ा किया। सबसे बड़ा विवाद तब हुआ जब अर्शदीप सिंह द्वारा शेयर किए एक वीडियो क्लिप में वो तिलक वर्मा को अंधेरा कहते सुनाई दिए। वीडियो में उन्होंने तिलक से यह भी पूछा कि क्या उन्होंने सनस्क्रीन लगाया है? और फिर नमनधीर को पंजाब का असली ग्लो बताया।
मैं इनकरेज नहीं करता भाई। [हंसी] इधर आ इनकरेज। कल मैच है, मैच में फोकस करियो। सनस्क्रीन नहीं लगाई? फोकस टेल फोकस टेल। फोकस टेल आ देख आ असली नूर। आ देख असली नूर है पंजाब दा दे। आ देख आ देख आ नकली। नहीं नहीं हिंदी में बता ओए। हां। सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर काफी आलोचना हुई। कई यूज़र्स ने अदीप सिंह पर कलरिज्म यानी रंगभेद जैसी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। हालांकि इस विवाद पर अब तक ना अदीप और ना ही तिलक वर्मन की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया आई है। अगर मैदान की बात करें तो IPL 2026 में अदीप सिंह का प्रदर्शन मिलाजुला रहा। पंजाब किंग्स के लिए वो सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज जरूर रहे लेकिन उनकी गेंदबाजी में लगातार स्थिरता नहीं दिखी।
अदीप की गेंदबाजी की बात करें तो 14 मैचों में 14 विकेट लिए लेकिन कई मौकों पर उनकी लाइन और लेंथ बिगड़ती नजर आई। उनका इकोनमी रेट भी 10.2 रहा जो टीम के लिए चिंता का कारण बना। वहीं पंजाब किंग्स की टीम भी प्लेऑ में जगह बनाने से सिर्फ एक पॉइंट दूर रह गई। दिलचस्प बात यह रही कि टीम ने सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी और पहले सात मैचों में से छह मुकाबले जीते थे। लेकिन बाद में टीम की लय बिगड़ गई। अब सोशल मीडिया पर क्लीन अप के पीछे की असली वजह क्या है? यह तो आने वाले दिनों में ही साफ होगा। लेकिन फिलहाल अदीप सिंह एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बने हुए