नादिरा की निजी जिंदगी में दो शादियों का जिक्र मिलता है। उनकी दूसरी शादी एक अरब मूल के व्यक्ति से हुई थी, जिसने कथित तौर पर खुद को बेहद अमीर और एक बड़े साम्राज्य का मालिक बताया था।
नादिरा को लगा कि उन्हें जीवनसाथी के रूप में एक बेहद संपन्न व्यक्ति मिला है।लेकिन शादी के बाद कुछ ही समय में उन्हें पता चला कि पति ने अपनी संपत्ति और हैसियत को लेकर उन्हें गुमराह किया था।
ETimes की रिपोर्ट के मुताबिक, यह शादी महज एक सप्ताह चली और शादी के कुछ घंटों के भीतर ही नादिरा को धोखे का पता चल गया था। इसके बाद नादिरा ने उस रिश्ते से दूरी बना ली। उनकी पहली शादी लेखक और शायर नख्शब जारछवी से हुई थी, जो कथित तौर पर लगभग एक सप्ताह में ही टूट गई थी।
नादिरा ने बाद में अपने अनुभवों में बताया था कि वह पति के व्यवहार से बेहद परेशान थीं। फिल्मी पर्दे पर नादिरा ने आन, श्री 420 और कई दूसरी फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई। लेकिन निजी जिंदगी में उन्हें रिश्तों के मामले में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा।