Cli

PM मोदी को लेकर प्रकाश राज ने कहा-‘मैं उनके कई झूठों का गवाह रहा हूं…’

Uncategorized

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता प्रकाश राज ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपनी टिप्पणी से सुर्खियां बटोरी है। एक बार फिर उन्होंने मोदी के चाय बेचने वाले दावे पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल एक Twitter यूजर ने प्रधानमंत्री की आलोचना करते हुए लिखा कि उसे विश्वास नहीं है कि मोदी कभी चाय बेचने वाले या भिखारी रहे हैं।

बल्कि वह उन्हें जन्मजात झूठा मानता है। यूजर की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रकाश राज ने लिखा, “मुझे नहीं पता कि उन्होंने कभी चाय बेची थी या नहीं या फिर उन्होंने कभी भीख मांगी थी या नहीं।” लेकिन मैं उनके कई झूठों का गवाह रहा हूं। क्या आप मेरी इस बात से सहमत हैं? बस पूछ रहा हूं। प्रकाश राज की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

कुछ लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं। जबकि कई यूज़र्स इसे लेकर अभिनेता की आलोचना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इससे आपके जीवन पर क्या असर पड़ता है? आपको मोदी विरोधी ट्वीट के लिए पैसे मिलते होंगे क्योंकि इससे मोदी जी या उसके समर्थकों पर कोई फर्क नहीं पड़ता। वह एक ने लिखा मुझे तुम्हारी आत्मा पर तरस आती है।

मैंने तुम्हारे जैसा ध्यान पाने के लिए रोने वाला आदमी कभी नहीं देखा। मुझे तुम्हारी इस घटिया हरकत पर तरस आता है। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *