सनी देओल और अजय देवगन ने एक साथ ना के बराबर फिल्में की हैं। लेकिन सबके बावजूद इन दोनों की दोस्ती भी किसी से छुपी नहीं रही है। लेकिन दोस्तों क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी आया था जब अजय देवगन को एक बड़ा सुपरस्टार बनाने की चाह में निर्माता निर्देशक ने सनी देओल के साथ सबसे बड़ा धोखा किया था। 2001 में आई फिल्म राजकुमार संतोषी की फिल्म लज्जा आपको याद तो होगी और इस फिल्म के मेन कैरेक्टर अजय देवगन का भुलवा डकैत भी आपको याद होगा। लेकिन दोस्तों क्या आप जानते हैं कि सनी देओल पहले इस किरदार को निभाने वाले थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल फिल्म के लिए तैयार भी थे और उनकी कास्टिंग लगभग तय मानी जा रही थी। बाद में उन्हें हटाकर अजय देवगन को ले लिया गया और इस मुद्दे पर राजकुमार संतोषी और सनी देओल के अलग-अलग बयान भी आए। अब दोस्तों बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं जिनकी कास्टिंग आखिरकार समय में बदल जाती है और बाद में वही फिल्म इतिहास का हिस्सा बन गई। ऐसे ही एक दिलचस्प कहानी जुड़ी है साल 2001 में रिलीज़ हुई फिल्म लज्जा से। आज जब भी लज्जा की बात होती है तो अजय देवगन का किरदार सबको याद आता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसकी भूमिका के लिए पहली पसंद अजय नहीं बल्कि सनी देओल थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निर्देशक राजकुमार संतोषी ने फिल्म में भुलवा डकैत के किरदार के लिए सनी देओल को चुना था।
संतोषी और सनी इससे पहले घायल और घातक जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुके थे। इसलिए दोनों की जोड़ी पर दर्शकों को भी भरोसा था। बताया जाता है कि सनी देओल इस फिल्म को करने के लिए तैयार थे। उनकी कास्टिंग लगभग फाइनल भी मानी जा रही थी। लेकिन फिर अचानक खबर आई कि फिल्म में उनकी जगह अजय देवगन को ले लिया गया। इस बदलाव को लेकर उस समय काफी चर्चाएं हुई थी। बाद में एक इंटरव्यू में राजकुमार संतोषी ने कहा कि सनी देओल ने खुद फिल्म से अलग होने का फैसला किया था। उनके लिए कॉस्ट्यूम तक तैयार हो चुके थे। हालांकि सनी देओल ने इस दावे पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि अगर कॉस्ट्यूम तैयार हुआ था तो निर्देशक उनके डिजाइनर से कम मिले थे। सनी ने यह भी कहा कि पैसों का शेड्यूल को लेकर कोई विवाद नहीं था।
उन्हें हटाने की असल वजह राजकुमार संतोषी ही बता सकते हैं। आखिरकार यह किरदार की अगर बात करें तो अजय देवगन के पास जब यह किरदार गया तो उन्होंने फिल्म में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। फिल्म में मनीषा कोराला, रेखा, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कई बड़े सितारे भी नजर आए। दिलचस्प बात तो यह नहीं रही
कि लज्जा भारत में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकी। लेकिन विदेशी बाजारों में इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। आज भी यह सवाल पूरी तरीके से साफ नहीं हो पाया है कि सनी देओल फिल्म से खुद अलग हुए थे या उन्हें रिप्लेस किया गया था। वेल दोस्तों आपके हिसाब से लज्जा फिल्म में अगर सनी देओल होते तो क्या वह अजय देवगन की तरह दमदार प्रेजेंस दे पाते या फिर नहीं कमेंट कर अपना सुझाव देना बिल्कुल ना भूलें। आ