क्या आप यकीन करेंगे कि बॉलीवुड के इस मशहूर कॉमेडियन ने अपनी होने वाली पत्नी का चेहरा देखे बिना ही शादी के लिए हां कर दी थी? जी हां, यह कहानी है सबको हंसाने वाले जॉनी लीवर की। साल 1984 में जॉनी लीवर के पिता ने उनकी शादी सुजाता से तय कर दी थी।
जॉनी को अपने पिता पर इतना भरोसा था कि उन्होंने शादी के लिए हां कर दी। कहा जाता है कि शादी से पहले तक उन्होंने अपनी होने वाली पत्नी का चेहरा नहीं देखा था। लेकिन असली कहानी तो शादी के बाद शुरू हुई। उस वक्त जॉनी लीवर आज के सुपरस्टार नहीं थे। ना करोड़ों की कमाई, ना कोई बड़ी पहचान और ना ही जिंदगी में कोई आराम। वह छोटे-मोटे स्टेज शो करके अपना घर चलाते थे। कभी काम मिलता था,
कभी नहीं मिलता था। लेकिन इन मुश्किल दिनों में सुजाता ने उनका साथ नहीं छोड़ा। पैसा हो या परेशानी वो उनके साथ खड़ी रही। फिर धीरे-धीरे वक्त बदला। जॉनी लीवर की कॉमेडी लोगों को पसंद आने लगी। स्टेज से लेकर फिल्मों तक उनकी पहचान पूरे देश में बन गई।
वह बॉलीवुड के सबसे मशहूर कॉमेडियंस में शामिल हो गए। लेकिन उनकी पत्नी सुजाता ने इस शोहरत के बावजूद अपनी जिंदगी को पर्दे से दूर रखा और परिवार को संभालती रहीं। आज जॉनी लीवर और सुजाता की शादी को चार दशक से ज्यादा हो चुके हैं। इनकी कहानी हमें बताती है कि रिश्ते सिर्फ अच्छे वक्त में साथ रहने से नहीं बनते बल्कि असली रिश्ता तो तब पता चलता है जब जिंदगी मुश्किल हो। आपको जॉनी लीवर और सुजाता की यह कहानी कैसी लगी? कमेंट में जरूर बताइए।