फिल्मों में आने से पहले आर. माधवन देश में टीचिंग कॉम्युनिकेशन एंड पर्सनैलिटी की क्लासेज दिया करते थे. एक बार उनकी मुलाकात ऐसी लड़की से हुई जिसे वह दिल दे बैठे. एक बार वह क्लास के सिलसिले में कोल्हापुर पहुंचे थे.
जहां उनकी मुलाकात एयर होस्टेज बनने की ट्रेनिंग ले रही सरिता से हुई. जो उनके कोर्स में बतौर स्टूडेंट आई थीं. एयरलाइन इंटरव्यू में जब सरिता शॉर्टलिस्ट हो गईं तो उन्होंने आर माधवन को भी शुक्रिया कहा था.
क्योंकि आर माधवन से मिली क्लासेस की वजह से उन्हें बहुत फायदा मिला था. ऐसे में वह माधवन को डिनर पर ले गई थीं. बस वो शाम स्टूडेंट और टीचर के बीच की हमेशा हमेशा के लिए यादगार बन गई.
आर माधवन और सरिता के बीच फिर दोस्ती हुई और ये दोस्ती आगे चलकर प्यार में बदल गई. दोनों ने करीब 8 साल एक दूसरे को डेट किया. साल 1999 में आर माधवन और सरिता ने शादी का फैसला लिया