सैफ ने खोला बेडरूम का एक राज। रात में आखिर क्या करती हैं करीना? पति की बात सुनकर शर्म से लाल हो गईं अभिनेत्री। अपनी 14वीं सालगिरह पर अभिनेता का यह बयान तेजी से वायरल हो गया। करीना की एक आदत ने सभी को चौंका दिया। रोमांस के बीच बेबो कुछ ऐसा करती हैं। इस खुलासे को सुनकर हर कोई हैरान रह गया।जी हाँ, बॉलीवुड के पावर कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान की शादी को 14 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाया। करीना ने अपने डेटिंग के दिनों से लेकर अब तक की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं।
सैफ ने भी अपनी सालगिरह की शुभकामनाएं देने के लिए अपने नए इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी और बच्चों के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं।लेकिन इसी बीच सैफ का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि अभिनेता ने सालगिरह पर ऐसा क्या कह दिया जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। दरअसल, सैफ और करीना जल्द ही कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आने वाले हैं। जारी किए गए प्रोमो में, कपिल दोनों से पूछते हैं कि शादी के 14 साल बाद भी वे इतने जवान और तरोताजा कैसे दिखते हैं।इस सवाल का जवाब देते हुए सैफ ने बिना किसी देरी के इसका श्रेय घी को दिया। करीना ने भी बताया कि उनके घर में काफी घी इस्तेमाल होता है
और उनके बच्चे भी इसे खाते हैं। लेकिन असली मज़ा इसके बाद शुरू हुआ। सैफ ने खुलासा किया कि >> करीना सिर्फ घी खाती ही नहीं हैं, बल्कि रात को सोने से पहले अपने पैरों के तलवों पर घी की मालिश भी करती हैं। >> इस पर करीना कहती हैं कि इससे उन्हें अच्छी नींद आती है और इसके कई फायदे हैं।अब करीना की यह बात सुनकर सैफ चुप कैसे रह सकते थे? उन्होंने मजाक में कहा, “जरा कल्पना कीजिए कि बेडरूम में माहौल कितना रोमांटिक रहता होगा और रात को हमारे कमरे से किसी ढाबे जैसी महक आती होगी।”और फिर क्या था? सैफ की यह बात सुनकर कपिल समेत वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। इतना ही नहीं, कपिल ने अर्चना पूरण सिंह की भी टांग खींचते हुए मजाक में पूछा कि क्या वह भी अपने पैरों पर घी लगाती हैं और फिर उसी घी से रोटियां खाती हैं?अब इस मजेदार वाकये का प्रोमो सामने आने के बाद फैंस भी इस एपिसोड को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
सोशल मीडिया पर सैफ के सेंस ऑफ ह्यूमर और करीना के इस देसी अंदाज की खासी चर्चा हो रही है।इस बीच, अपनी 14वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर करीना ने सैफ के साथ पुरानी और नई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि एक साल और बीत गया है, लेकिन अभी उन्हें साथ में एक लंबा सफर तय करना है। जैसा कि E2 आपको पहले ही बता चुका है, इस कपल ने साल 2012 में शादी की थी। फिल्म ‘टशन’ की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूजे के करीब आए थे
और 5 साल तक डेट करने के बाद आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। आज दोनों तैमूर और जेह के माता-पिता हैं।वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना आखिरी बार फिल्म ‘जाने जान’ में नजर आई थीं। वहीं सैफ फिल्म ‘आदिपुरुष’ में दिखाई दिए थे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कपिल के शो में सैफ और करीना की यह मस्तीभरी केमिस्ट्री दर्शकों को कितना हंसाती है।ब्यूरो रिपोर्ट E2